Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / महिला ने उड़ते विमान में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'स्काई'
अजब-गजब

महिला ने उड़ते विमान में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'स्काई'

महिला ने उड़ते विमान में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'स्काई'
लेखन अंजली
Aug 14, 2020, 08:40 pm 3 मिनट में पढ़ें
महिला ने उड़ते विमान में दिया बच्चे को जन्म, नाम रखा 'स्काई'

गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए एक खास पल होता है। यहीं कारण है कि वह इसके दौरान कई सपने संजोती है, लेकिन कई बार ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं कि गर्भवती महिला को समझ ही नहीं आता कि अब क्या करना चाहिए। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने उड़ते विमान में एक बच्चे को जन्म दिया है और नवजात का नाम स्काई रखा है। हैरान मत होइए..आगे पढिए।

मामला
विमान से अस्पताल ही जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक, क्रिस्टल हिक्स नाम एक महिला विमान से अमेरिका स्थित अलास्का के एंकोरेज के एक अस्पताल जा रही थी, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस कारण महिला को 18,000 फीट (5,500 मीटर) की उंचाई पर उड़ रहे विमान में अपने बच्चे को जन्म देना पड़ा। यकीनन आप इस बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे होंगे, लेकिन यह बात शत-प्रतिशत सच है।

जानकारी
विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

KTUU-TV की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टल हिक्स ने जब बच्चे को जन्म दिया तो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाने के बाद मां और बच्चे को अलास्का के ग्लेनलेन के एक छोटे से अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से पता चला कि क्रिस्टल 35 सप्ताह की गर्भवती थी और उनका नवजात बच्चा अभी प्रीमेच्योर है इसलिए उसे ऑक्सीजन मशीन में रखा गया है। क्रिस्टल हिक्स ने विमान में पैदा हुए अपने बच्चे का नाम स्काई एरोन हिक्स रखा है।

बयान
काफी आश्चर्यजनक था अपने बच्चे को ऐसे जन्म देना- क्रिस्टल

जानकारी के अनुसार, इस बारे में पहले से तीन बच्चों की मां क्रिस्टल हिक्स का कहना है, "उनके लिए अपने बच्चे को इस तरह से जन्म देना थोड़ा आश्चर्यजनक था। यह वास्तव में अजीब था और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए। वहीं हर कोई विमान में बच्चे के बारे में बात करता रहा, लेकिन विमान के कर्मचारियों ने मुझे और मेरे बच्चे को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।"

बयान
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना था थोड़ा मुश्किल- क्रिस्टल

हिक्स ने आगे बताया कि उनको और उनके बच्चे को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो उनके बच्चे को सबसे पहले ऑक्सीजन मशीन में रखा गया क्योंकि वह एक महीने पहले जन्मा है। इसके अतिरिक्त अगले हफ्ते बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने फिर यह भी बताया कि उनके लिए अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी दर्ज करना मुश्किल था क्योंकि उसका जन्म विमान में हुआ है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
अंजली
अंजली
Twitter
फैशन और हेल्थ के साथ-साथ ऐसी खबरें लिखने का शौक है जो व्यक्ति के जीवन पर सीधा असर डाल सकती हैं। वहीं इस दुनिया में जो भी अजब-गजब चलता है उसका ध्यान रखती हूं। कुछ न मिले तो ऐसा मिजाज रखती हूं कि मनोरंजन की खबरों का भी तड़का लगा ही देती हूं।
ताज़ा खबरें
अजब-गजब खबरें
ताज़ा खबरें
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी
नवजोत सिंह सिद्धू ने पटियाला कोर्ट में किया सरेंडर, जेल भेजने की तैयारी राजनीति
स्कोडा ने लॉन्च किया कुशाक SUV का सबसे किफायती एक्टिव पीस मॉडल, जानें कीमत
स्कोडा ने लॉन्च किया कुशाक SUV का सबसे किफायती एक्टिव पीस मॉडल, जानें कीमत दिल्ली
एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम ने लॉन्च होते ही बनाया रिकॉर्ड, BGMI को पीछे छोड़ा
एपेक्स लीजेंड्स मोबाइल गेम ने लॉन्च होते ही बनाया रिकॉर्ड, BGMI को पीछे छोड़ा टेक्नोलॉजी
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस
ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस देश
सामने आई मर्सिडीज विजन AMG कांसेप्ट कार, मिलेगा नया लुक और दमदार फीचर्स
सामने आई मर्सिडीज विजन AMG कांसेप्ट कार, मिलेगा नया लुक और दमदार फीचर्स ऑटो
अजब-गजब खबरें
32,000 से ज्यादा बर्गर खा चुका है यह शख्स! पिछले 50 सालों से जारी है सिलसिला
32,000 से ज्यादा बर्गर खा चुका है यह शख्स! पिछले 50 सालों से जारी है सिलसिला अजब-गजब
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी
बारात लेकर देर से आया दूल्हा तो दुल्हन ने किसी और से कर ली शादी अजब-गजब
दूल्हे ने एक मंडप में दो दुल्हनों संग की शादी, जानिए इस अनोखी शादी की वजह
दूल्हे ने एक मंडप में दो दुल्हनों संग की शादी, जानिए इस अनोखी शादी की वजह अजब-गजब
इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत
इन देशों में अजीबो-गरीब अंदाज में किया जाता है नए साल का स्वागत लाइफस्टाइल
डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला चार फुट लंबा सांप, देखिए वायरल वीडियो
डॉक्टरों ने महिला के मुंह से निकाला चार फुट लंबा सांप, देखिए वायरल वीडियो अजब-गजब
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Weird Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022