NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मुंबई: रेल पटरी पर खाना बनाने का वीडियो वायरल, घर की तरह सुस्ता रहे लोग
    अगली खबर
    मुंबई: रेल पटरी पर खाना बनाने का वीडियो वायरल, घर की तरह सुस्ता रहे लोग
    रेल की पटरी पर खाना बनाते लोगों का वीडियो हुआ वायरल (तस्वीर: फ्रीपिक)

    मुंबई: रेल पटरी पर खाना बनाने का वीडियो वायरल, घर की तरह सुस्ता रहे लोग

    लेखन सयाली
    Jan 26, 2024
    04:01 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई से एक विचित्र वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोग रेल पटरी पर खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अधिकारियों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।

    एक्स पर इसे पोस्ट करने वाले हैंडल के अनुसार, यह वीडियो माहिम जंक्शन रेलवे स्टेशन की है।

    आइए पूरा मामला जानते हैं।

    विवरण

    वीडियो में क्या है?

    वीडियो में रेल की पटरियों के बीच बैठी महिलाओं को देखा जा सकता है। जूम करने पर वे सभी स्टोव पर खाना बनाते हुए दिख रही हैं।

    इसके अलावा वीडियो में कुछ लड़कियों को पढ़ते हुए भी देखा जा सकता है। साथी ही बच्चे भी इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं और कुछ लोग पास में सो रहे हैं।

    करीब 10 लोग पटरी पर ऐसे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जैसे वे घर पर समय व्यतीत कर रहे हों।

    वायरल

    वीडियो को 21,000 से अधिक बार देखा गया

    ये वीडियो 24 जनवरी को एक्स पर शेयर किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'माहिम जंक्शन पर रेलवे पटरियों के बीच।'

    वीडियो तेजी से एक्स पर वायरल हो गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया है।

    इस वीडियो को अब तक 21,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 103 बार रिट्वीट किया गया है। करीब 313 लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

    ट्विटर पोस्ट

    रेल पटरियों पर खाना बनाने का वायरल वीडियो

    Between the railway tracks at Mahim JN@RailMinIndia @grpmumbai @drmmumbaicr @drmbct pic.twitter.com/YtTg6gWmWC

    — मुंबई Matters™ (@mumbaimatterz) January 24, 2024

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स ने वीडियो पर क्या कहा?

    एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, 'बहुत खतरनाक, कृपया कोई इस पर कार्रवाई करो।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब आपका जीवन वस्तुतः पटरी पर हो।'

    एक अन्य यूजर ने प्रशासन पर तंज कस्ते हुए लिखा, 'यह संबंधित अधिकारियों की गलती है। उन्होंने रेलवे परिसर में इस प्रकार के कार्यों का संज्ञान लेने से इनकार कर दिया।'

    अन्य यूजर्स ने कहा कि वे लोगों की स्थिति देखकर दुखी हैं।

    रेलवे प्रशासन

    रेलवे प्रशासन ने दी ये प्रतिक्रिया

    मुंबई सेंट्रल के डिविजनल रेलवे मेनेजर (DRM) ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों से इस मुद्दे पर ध्यान देने को कहा। इसके अलावा उन्होंने रेलवे पुलिस बल (RPF) को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    RPF ने बयान जारी कर बताया कि उसके कर्मी मौके पर पहुंचे और भिखारियों को हटा दिया गया। उसने आगे कहा कि कर्मचारियों को पटरियों को ऐसी अनुचित गतिविधियों से मुक्त रखने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    अन्य मामला

    चलती ट्रेन से पटरियों पर कूड़ा फेंकते देखा गया था रेलवे कर्मचारी

    इस महीने की शुरुआत में एक्स पर एक और वीडियो साझा किया गया था, जिसमें रेलवे सफाई टीम के एक सदस्य को चलती ट्रेन से कूड़े से भरे बैग को पटरियों पर फेंकते हुए दिखाया गया था।

    सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो में रेलवे अधिकारियों और मुंबई डिवीजन के DRM को टैग किया था।

    इस पर मध्य रेलवे ने जवाब दिया और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए PNR और ट्रेन नंबर मांगे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेल मंत्रालय
    वायरल वीडियो
    मुंबई
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    रेल मंत्रालय

    गुजरात: सोमनाथ स्टेशन को दिया जाएगा सोमनाथ मंदिर जैसा रूप, 157.4 करोड़ रुपये में होगा तैयार गुजरात
    ब्रॉड गेज नेटवर्क का दिसंबर तक हो जाएगा 100 प्रतिशत विद्युतीकरण- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
    रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में CBI ने लालू यादव को तलब किया केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन, जानें इसकी खास बातें कर्नाटक

    वायरल वीडियो

    व्यक्ति ने पानी के अंदर किया शानदार गरबा, देखें वायरल वीडियो नवरात्रि
    गाजियाबाद: सांस्कृतिक कार्यक्रम में 'जय श्रीराम' के नारे लगाने पर छात्र को मंच से उतारा गया उत्तर प्रदेश
    मुंबई मेट्रो में साइकिल लेकर चढ़ गया युवक, वीडियो हो रहा वायरल मुंबई मेट्रो
    पंजाब: गुरुद्वारे में चोरी के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पंजाब

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 3 जनवरी के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    चिनाब पुल से आगरा मेट्रो तक, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री करेंगे इन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन नरेंद्र मोदी
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: देशभर में 4 जनवरी को क्या है ताजा भाव? जानिए कितने बदले दाम पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 5 जनवरी के लिए कितने हैं नए दाम? यहां देखिये  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका में अपने पालतू जानवरों को आश्रय स्थलों में छोड़ रहे लोग, खड़ा हुआ बड़ा संकट अमेरिका
    इंग्लैंड: आधा खाये हुए सैंडविच की हो रही बिक्री, 11 करोड़ रुपये है कीमत इंग्लैंड
    स्टांप का इस्तेमाल कर भेजे गए पहले लिफाफे की नीलामी, करोड़ों रुपये में बिकने की उम्मीद लंदन
    पतियों की इस आदत से नाराज रहती हैं पत्नियां, सर्वे में आया सामने जापान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025