NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / उत्तर प्रदेश: दुल्हन के 12वीं कक्षा में नंबर कम आने पर दूल्हे ने तोड़ दी शादी
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: दुल्हन के 12वीं कक्षा में नंबर कम आने पर दूल्हे ने तोड़ दी शादी
    हाई-स्कूल में कम नंबर आने पर दूल्हे ने तोड़ी शादी

    उत्तर प्रदेश: दुल्हन के 12वीं कक्षा में नंबर कम आने पर दूल्हे ने तोड़ दी शादी

    लेखन अंजली
    Mar 15, 2023
    08:06 pm

    क्या है खबर?

    आपने वैचारिक या नैतिक मतभेदों के कारण शादियां टूटने के बारे में तो सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में एक युवक के दुल्हन के कक्षा 12वीं में कम नंबर आने पर शादी तोड़ने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

    इस घटना से दुल्हन और उसका परिवार सदमे में हैं। हालांकि, दुल्हन के पिता ने लड़के के परिवार पर दहेज की मांग पूरी न करने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    प्रकरण

    क्या है पूरा मामला? 

    मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के कोतवाली तिर्वा का है। वहां दूल्हे ने दुल्हन के 12वीं में कम नंबर आने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया। परिजनों ने उसे खूब समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

    इधर, दुल्हन के पिता ने कहा कि हर कोई 12वीं में कम नंबर आने पर शादी तोड़ने की बात कह रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। दूल्हे ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ऐसा किया है।

    समारोह

    दुल्हन के पिता ने दर्ज कराई शिकायत

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के दौरान एक गोद भराई का समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें दूल्हे के पक्ष वाली महिलाएं दुल्हन को स्वीकार करती हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस दौरान दूल्हे ने दुल्हन से शादी तोड़ने की घोषणा कर दी।

    इसके बाद दुल्हन के पिता ने स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर शादी तोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी।

    शिकायत

    दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने में जुटी पुलिस

    पिता ने शिकायत में कहा कि उसकी पुत्री सोनी की शादी बगानवा गांव के रामशंकर के पुत्र सोनू के साथ तय हुई थी। इसके बाद 'गोद भराई' समारोह आयोजित किया गया।

    समारोह में दुल्हन के पिता ने 60,000 रुपये खर्च किए और दूल्हे को 15,000 रुपये की सोने की अंगूठी भी भेंट की, लेकिन अधिक दहेज न मिलने पर उसने शादी तोड़ दी।

    पुलिस दोनों परिवारों की काउंसलिंग कर विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

    अन्य मामला

    दूल्हे के किस करने पर दुल्हन ने तोड़ी शादी

    ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब शादी टूटने का अजीबोगरीब कारण सामने आया हो।

    इससे पहले उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इसलिए मना कर दिया, क्योंकि उसने स्टेज पर सबसे सामने उसे किस कर दिया था।

    गुस्साई दुल्हन शादी छोड़कर अपने कमरे में चली गई। उसके बाद परिवार ने उसे काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन वह दूल्हे के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी बोर्ड परीक्षाएं
    उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, गहन जांच के बाद छात्रों को मिला केंद्र में प्रवेश बोर्ड परीक्षाएं
    उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में 2 मालगाड़ियां एक ट्रैक पर आने से टकराईं, रेल सेवा बाधित रेल दुर्घटना
    अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए योग्यता, आवेदन और चयन प्रकिया अग्निपथ योजना

    अजब-गजब खबरें

    ब्रिटेन: कैंसर से पीड़ित कुतिया की अंतिम यात्रा में शामिल हुए 30 अन्य कुत्ते, जानें मामला ब्रिटेन
    ये है दुनिया का सबसे दुर्लभ खनिज, पूरे विश्व में इसका सिर्फ एक ही मणि पत्थर लॉस एंजिल्स
    चीन: प्रेमी की शादी रुकवाने पहुंचीं पूर्व प्रेमिकाएं, कहा- हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे चीन समाचार
    अंटार्कटिका के बर्फीले पानी में महिला ने की 2.5 किलोमीटर स्विमिंग, ऐसा करने वाली पहली इंसान चिली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025