NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / UK: महिला 2 सालों तक लगातार आने वाली छींकों से रही पीड़ित, नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    UK: महिला 2 सालों तक लगातार आने वाली छींकों से रही पीड़ित, नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड
    महिला ने सबसे लंबे समय तक छींकने का बनाया रिकॉर्ड (प्रतीकात्मक तस्वीर: फ्रीपिक)

    UK: महिला 2 सालों तक लगातार आने वाली छींकों से रही पीड़ित, नाम हुआ विश्व रिकॉर्ड

    लेखन गौसिया
    Aug 05, 2023
    06:49 pm

    क्या है खबर?

    छींक आना सामान्य बात है। यह हर किसी को कभी भी आ सकती है, लेकिन अगर आपको सालों तक सबसे लंबे समय तक छींक आती रहें तो यह विचित्र बात है।

    यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली डोना ग्रिफिथ्स नामक महिला के साथ ऐसा ही हुआ था। उन्हें 2 साल से भी ज्यादा समय तक छींके आती रहीं।

    इस कारण उनका नाम सबसे लंबे समय तक छींकने के लिए गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।

    मामला

    डोना को 976 दिनों तक आई छींक

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोना का जन्म 1969 में हुआ था और उन्हें 26 जुलाई, 1981 को लगातार छींक आना शुरू हो गई थी।

    उन्होंने पहले 365 दिनों में अनुमानित 10 लाख बार छींक मारी और यह सिलसिला कुल 976 दिनों तक चलता रहा।

    इसके बाद आखिरकार 16 सितंबर, 1983 को उन्हें लगातार आने वाली छींक से राहत मिली।

    डोना ने उस दिन लंबे समय के बाद छींक-मुक्त दिन का अनुभव किया था।

    जानकारी

    डोना ने अपनी किताब में भी किया छींक का जिक्र

    जनवरी, 2020 में एक ब्रिटिश टीवी पैनल शो में डोना के इस रिकॉर्ड का उल्लेख किया गया था। उस दौरान कॉमेडियन जिमी कैर ने कहा था कि डोना ने काली मिर्च की फैक्ट्री में काम किया होगा।

    डोना ने इसका वीडियो अपनी कंपनी बाओबाब ग्रोथ के फेसबुक पर भी साझा किया है। इसमें उन्होंने कैर को जवाब देते हुए लिखा कि वह उनकी किताब 'दे सेड आई वाज मैड' में उनकी छींक के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं।

    छींक

    क्यों आती है छींक?

    नाक में एक पतली सी म्यूकस नाम की झिल्ली होती है, जिसकी कोशिकाएं और ऊतक बहुत संवेदनशील होते हैं।

    जब इनमें बाहर कि कोई भी धूल या कण आकर चिपकती है तो नाक में इरिटेशन होने लगती है और असहजता महसूस होती है। इसे निकालने के लिए छींक आती है।

    छींक आने की वजह से किसी भी व्यक्ति की नाक एकदम साफ रहती है।

    अन्य मामला

    अमेरिकी व्यक्ति 68 सालों तक हिचकियों से रहा पीड़ित

    यकीनन डोना के बारे में जानकर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन एक ऐसा व्यक्ति भी था, जो डोना से कही ज्यादा अधिक परेशान था। हम बात कर रहे हैं अमेरिका निवासी चार्ल्स ओसबोर्न की।

    उन्हें 1922 में हिचकी आना शुरू हुई थी, जब वह एक हादसे का शिकार हो गए थे।

    इसके बाद उन्होंने अपने जीवनकाल में 43 करोड़ से ज्यादा बार हिचकी ली, जिससे उनका नाम गिनीज बुक में शामिल हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर
    अपने पैसे का कैसे करें सही प्रबंधन? जानिए पर्सनल फाइनेंस के ये नियम  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है आधार मित्र AI चैटबॉट? जानिए क्या-क्या करता है काम  UIDAI
    रात में गाड़ी की लाइट से चकाचौंध करता है रियर व्यू मिरर, कैसे करें सेट?  कार

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    KFC और पिज्जा हट का डाटा रैंसमवेयर हमले में चोरी, 300 रेस्टोरेंट्स हुए प्रभावित रैंसमवेयर
    यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन बोरिस जॉनसन
    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK रूस समाचार
    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें ब्रिटेन

    गिनीज बुक

    अमेरिकी महिला ने पीछे की ओर स्केटिंग करते हुए किया हुला हूप्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड अमेरिका
    UAE के इस 4 वर्षीय बच्चे ने प्रकाशित की किताब, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड  संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    ऑस्ट्रेलियाई महिला ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी विग, 8 फीट से ज्यादा है चौड़ाई ऑस्ट्रेलिया
    मिस्र के तैराक ने हथकड़ी पहनकर सबसे अधिक दूरी तक तैरकर बनाया विश्व रिकॉर्ड  मिस्र

    अजब-गजब खबरें

    लंदन: 263 रुपये में खरीदा था 4 इंच का फूलदान, 9.48 लाख में बिकने की उम्मीद  लंदन
    UK: 10 वर्षीय बच्ची ने की 50 देशों की यात्रा, सालाना खर्च होते हैं लाखों रुपये यूनाइटेड किंगडम (UK)
    लंदन: खुद एक कमरे से दूसरे कमरे में जाता है यह 'भूतिया' रॉकिंग घोड़ा, होगा नीलाम लंदन
    छत्तीसगढ़: मुंह में छिपकली घुसने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, विशेषज्ञ हैरान छत्तीसगढ़
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025