NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / UK:  दंपति ने दुनियाभर में सबसे तेज साइकिल यात्रा का बनाया विश्व रिकॉर्ड 
    अगली खबर
    UK:  दंपति ने दुनियाभर में सबसे तेज साइकिल यात्रा का बनाया विश्व रिकॉर्ड 
    कपल ने सबसे तेज साइकिल चलाने का बनाया रिकॉर्ड

    UK:  दंपति ने दुनियाभर में सबसे तेज साइकिल यात्रा का बनाया विश्व रिकॉर्ड 

    लेखन अंजली
    Aug 31, 2023
    05:04 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं, जिन्होंने अलग-अलग तरह के कारनामे कर अपना नाम गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है।

    इसी कड़ी में यूनाइटेड किंगडम (UK) के डेविड फर्ग्यूसन और उनकी पत्नी कैरोलिन सौबायरॉक्स ने 204 दिन 17 घंटे 25 मिनट तक साइकिल की यात्रा करके एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।

    आइए दंपति की उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    यात्रा

    लंदन से शुरू और खत्म हुई  दंपति की साइकिल यात्रा

    इस यात्रा का शुरुआती और अंतिम बिंदु लंदन के केंद्र में स्थित था। उन्होंने अपनी यात्रा शुरू की और कई देशों (केन्या से ऑस्ट्रेलिया तक, कनाडा और यूरोप को पार करते हुए) में साइकिल चलाने के बाद अंतिम बिंदु पर लौट आए।

    उनके प्रयास से जुटाई गई पूरी राशि बार्ट्स हेल्थ NHS को दान कर दी गई क्योंकि कपल वैश्विक आपातकाल के क्षण में स्वास्थ्य सेवा के समर्थन में अपनी भूमिका निभाना चाहता था।

    चुनौतियां

     दंपति ने पार की रास्तों में आने वाली कई बाधाएं

    बारिश के मौसम में अफ्रीका में बाढ़ और भारी बारिश के बीच साइकिल चलाने से लेकर कनाडा की अत्यधिक ठंड से जूझने तक, इस दंपति ने बहुत सी चुनौतियों का सामना किया।

    डेविड ने कहा, "अर्जेंटीना को पार करना निस्संदेह हमारी यात्रा के कठिन क्षणों में से एक था क्योंकि रास्ता साइकिल चलाने के अनुकूल नहीं था, जिसके परिणामस्वरूप काफी देरी हुई।"

    हालांकि, अब कपल का कहना है कि कई बाधाओं के बावजूद उन्होंने एक शानदार उपलब्धि पा ली है।

    रिकॉर्ड

    रिकॉर्ड बनाकर बहुत खुश है  दंपति

    गिनीज बुक के मुताबिक, डेविड और कैरोलिन एक आकर्षक रिकॉर्ड बनाकर बहुत बहुत खुश हैं।

    डेविड ने कहा, "वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड धारकों के रूप में पहचाने जाने से हमारी यात्रा में एक नया आयाम जुड़ गया है, जो हमारे जीवन पर स्थायी प्रभाव छोड़ता है।"

    जबकि कैरोलीन कहती हैं, "यह विनम्र और उत्साहवर्धक दोनों था और इससे मुझे कृतज्ञता की गहरी अनुभूति हुई।"

    बचपन

    डेविड को बचपन से था साइकिल चलाने का शौक

    डेविड ने कहा कि उन्हें साइकिल चलाना बचपन से बहुत पसंद था। उन्होंने जब पिछले रिकॉर्ड के बारे में सुना तो उसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि इतनी व्यापक यात्रा पर निकलना बाइकपैकिंग के प्रति उनके गहरे प्यार की स्वाभाविक प्रगति थी।

    उन्होंने आगे कहा, ''यह केवल रिकॉर्ड तोड़ने के बारे में नहीं था। मेरी इच्छा बस 2 पहियों पर दुनिया की यात्रा करने के रोमांचक अनुभव को पाने की थी और कैरोलीन ने इसमें मेरा साथ दिया।"

    अन्य मामला

     दंपति ने कार से तय किया 116 देशों का सफर

    पिछले ही महीने जेम्स रोजर्स और पेज पार्कर नामक दंपति ने कार से 116 देशों का दौरा किया और कार से यात्रा में सर्वाधिक देशों का दौरा करने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

    दंपति ने यह सफर मर्सिडीज बेंज नामक कार से तय किया। इसके जरिए उन्होंने विभिन्न सीमाओं, खराब सड़कों, बर्फीले तूफानों और यहां तक कि युद्ध क्षेत्रों का भी रुख किया।

    एक इंटरव्यू में जेम्स ने कहा कि उनके सफर का हर एक दिन अनोखा और रोमांचकारी था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रिटेन: युवक ने 3 साल तक टेंट में रहकर दान के लिए जुटाए 7 करोड़ रुपये गिनीज बुक
    ब्रिटिश महिला ने लॉटरी कंपनी पर किया मुकदमा, 10 करोड़ रुपये पुरस्कार देने की मांग  लॉटरी
    मौत के बाद भी 'डिजिटल ट्विन' के रूप में जीवित रह सकेंगे इंसान, विशेषज्ञ का दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    ब्रिटेन: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही 6 वर्षीय बच्ची, कार्टून देखते-देखते जा सकती है जान अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के सबसे बड़े कॉमिक संग्रह के मालिक ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ी तकरीबन 1 लाख कॉमिक्स गिनीज बुक
    आंध्र प्रदेश: डॉक्टर ने सीजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में छोड़ दी कैंची आंध्र प्रदेश
    बेंगलुरू में आज 'जीरो शैडो डे', नहीं दिखेगी किसी भी चीज की परछाई बेंगलुरु
    अमेरिकी व्यक्ति ने फिल्में देखने का बनाया रिकॉर्ड, सालभर में देखी इतनी फिल्में अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025