NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जापान: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 साल की उम्र में हुआ निधन
    अगली खबर
    जापान: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 साल की उम्र में हुआ निधन
    116 साल की उम्र में हुआ इटूका का निधन

    जापान: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 साल की उम्र में हुआ निधन

    लेखन सयाली
    Jan 04, 2025
    05:49 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला टोमिको इटूका का 116 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह जापान की रहने वाली थीं और उन्होंने आशिया के एक नर्सिंग होम में अपनी अंतिम सांस ली।

    शनिवार को जारी एक बयान में आशिया के मेयर ने कहा, "इटूका का पिछले रविवार को निधन हो गया था।"

    मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी मौत हो गई थी।

    इटूका

    विश्व युद्ध 1 से भी पहले हुआ था इटूका का जन्म

    इटूका को पिछले साल सितंबर में गिनीज बुक द्वारा दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई थी।

    जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप के मुताबिक, पिछले साल 117 साल की उम्र में मारिया ब्रान्यास के निधन के बाद इटूका ने यह खिताब हासिल किया था।

    उनका जन्म 23 मई, 1908 को ओसाका में हुआ था और वह 3 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह पहला विश्व युद्ध शुरू होने से पहले जन्मीं थीं।

    मेयर

    इटूका ने जीवित रहते हुए बताया था अपने लंबे जीवन का राज

    मेयर रयोसुके ताकाशिमा ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा, "मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इटूका ने अपने लंबे जीवन में हमें बहुत साहस और आशा दी। मैं एक बार फिर उनका आभार व्यक्त करना चाहूंगा।"

    अपने जीवन के दौरान इटूका ने अपने देश को विश्व स्तर पर उभरते हुए देखा और कई महत्वपूर्ण वैश्विक घटनाओं की चश्मदीद बनीं।

    जब वह जीवित थीं, तब उन्होंने अपने लंबे जीवन का श्रेय केले खाने और 'कैलपिस' डेयरी उत्पाद पीने को दिया था।

    जीवन

    इटूका का व्यक्तित्व था बेहद उत्साही और रोमांचक

    इटूका हाई स्कूल में वॉलीबॉल खेला करती थीं और अपने उत्साही व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने 20 साल की उम्र में केन्जी इटूका नामक व्यक्ति से शादी कर ली थी।

    उनके पति कपड़ों की कंपनी के मालिक थे और इटूका ने 2 बेटियों और 2 बेटों को जन्म दिया था।

    वह इतनी स्वस्थ और रोमांचक थीं कि उन्होंने 2 बार माउंट ओंटेक की चढ़ाई की थी, जो 3,067 मीटर ऊंचा है।

    अन्य जानकारी 

    जानिए अब कौन है दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, इटूका अपने पति के कपड़ा उद्योग का कार्यालय संभालती थीं, जब वह कोरिया चले गए थे। उनके पति की 1979 में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह नारा में अकेली रहती थीं।

    इटूका के परिवार में अब उनका एक बेटा, एक बेटी और 5 पोते-पोतियां हैं।

    जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने जानकारी दी है कि दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब अब 116 वर्षीय ब्राजीलियाई महिला इनाह कैनाबारो लुकास को दे दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    जापान

    'हनुमान' अब जापान में मचाएगी धमाल, निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बताई रिलीज तारीख दक्षिण भारतीय सिनेमा
    टोक्यो में अमेरिकी समकक्ष से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण  क्वाड
    जापान के इस बार में बॉडीबिल्डर महिलायें करती हैं ग्राहकों की पिटाई, ग्राहक देते हैं पैसे  अजब-गजब खबरें
    दुनियाभर के शेयर बाजार क्रैश, भारत समेत कई देशों में बड़ी गिरावट शेयर बाजार समाचार

    गिनीज बुक

    जापान: व्यक्ति ने 24 घंटे में किए लगभग 9,000 पुलअप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड जापान
    पोलैंड: 4 घंटों तक बर्फ से भरे डिब्बे में रहा व्यक्ति, बनाया विश्व रिकॉर्ड  पोलैंड
    यूक्रेन: महिला ने बनाया 'सबसे लंबे बालों वाली जीवित महिला' का रिकॉर्ड, जानिए लंबाई अजब-गजब खबरें
    नाइजीरिया की महिला ने 55 घंटे में लिया 90 लोगों का इंटरव्यू, बनाया विश्व रिकॉर्ड  अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    नीलामी में बिकी मशहूर बैंड बीटल्स की हस्ताक्षरित तस्वीर, 70 लाख रुपये लगी इसकी कीमत  इंग्लैंड
    महिला ने फेंक दी बॉयफ्रेंड के 6,000 करोड़ रुपये की कीमत वाले बिटकॉइन की हार्ड ड्राइव  यूनाइटेड किंगडम (UK)
    जॉर्ज स्टब्स द्वारा बनाई गई 18वीं सदी की पेंटिंग होगी नीलाम, 21 करोड़ है अनुमानित कीमत यूनाइटेड किंगडम (UK)
    UK: नेशनल लॉटरी के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा जैकपॉट जीतकर व्यक्ति बना करोड़पति यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025