NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / थाईलैंड: ये शख्स बेच रहा खेत की ताजी हवा, एक घंटे के देने होंगे 2,500 रुपये
    अगली खबर
    थाईलैंड: ये शख्स बेच रहा खेत की ताजी हवा, एक घंटे के देने होंगे 2,500 रुपये
    थाईलैंड में एक शख्स खेत की ताजी हवा बेच रहा है

    थाईलैंड: ये शख्स बेच रहा खेत की ताजी हवा, एक घंटे के देने होंगे 2,500 रुपये

    लेखन गौसिया
    Jan 20, 2023
    07:51 pm

    क्या है खबर?

    औद्योगिक कचरे और गाड़ियों से खतरनाक गैसों के उत्सर्जन जैसे कारणों से शहरों में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कभी-कभी ताजी हवा पाने के लिए कुछ लोग शहर से दूर या अपने गांव चले जाते हैं।

    थाईलैंड में एक शख्स ने इसी मौके को पैसे कमाने का जरिया बना लिया है। जी हां, यह शख्स यात्रियों को ताजी हवा बेचता है।

    यात्रियों को इस हवा में एक घंटा सांस लेने के लिए करीब 2,500 रुपये देने पड़ते हैं।

    परिचय

    कौन है यह शख्स?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर प्रांत में रहने वाले 52 वर्षीय दुसित कचाई एक किसान हैं। इसी के साथ वह एशियन लाइफ नामक एक पर्यावरण समूह भी चलाते हैं।

    उनका खेत फू लाएन खा राष्ट्रीय उद्यान के किनारे स्थित है, जो अपनी हवा, जंगलों और पहाड़ियों के लिए बेहद प्रसिद्ध है।

    दुसित का यह खेत काफी खूबसूरत है और उन्होंने यात्रियों के लिए खेत में कैंपिंग एरिया भी बनाया है।

    बयान

    दुसित ने ताजी हवा के लिए पैसे लेने के पीछे बताया यह कारण

    स्थानीय मीडिया से बात करते हुए दुसित ने ताजी हवा के लिए लोगों से पैसे लेने के पीछे का कारण बताया है।

    दुसित ने कहा, "ओजोन परत में छेद, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग और प्रदूषित हवा जैसे पर्यावरणीय खतरों से बचने के लिए लोग प्राकृतिक हरी-भरी जगहों की तलाश करते हैं। मुझे विश्वास है कि मेरे खेत पर वायु की गुणवत्ता इतनी साफ है कि इसे एक घंटे के हिसाब लोगों को 2,500 रुपये में बेचा जा सकता है।"

    फ्री एंट्री

    खेत में बच्चों और बुजुर्गों की एंट्री है फ्री

    दुसित के इस खेत में बच्चे और बुजुर्ग मुफ्त में रह सकते हैं, लेकिन अन्य लोगों को यहां वक्त गुजारने के लिए कीमत चुकानी होगी।

    हालांकि, दुसित का कहना है कि अगर कोई इंसान प्रकृति को नुकसान पहुंचाना बंद नहीं कर सकता है तो उसे यहां आना भी नहीं चाहिए।

    ऐसा इसलिए क्योंकि एशियन लाइफ के सचिव होने के नाते दुसित पर्यावरण विनाश के खिलाफ अभियान चलाने और वायु गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस हफ्ते की शुरुआत में थाईलैंड की वायु गुणवत्ता चिंता का विषय रही थी। दरअसल, उसकी राजधानी बैंकॉक में हवा की कमी और इसके प्रवाह के कारण हवा धूल से भर गई थी। इस पर देश के पर्यावरण विभाग ने भी चिंता जाहिर की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    थाईलैंड
    जलवायु परिवर्तन
    पर्यावरण
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    थाईलैंड

    सैमसंग लेकर आया 1.5 लाख रुपये वाला फोल्डेबल फोन, इतने में कर सकते हैं ये काम सैमसंग
    पिता ने किया अनोखा ऐलान, बेटी से शादी करने वाले को देंगे दो करोड़ रुपये चीन समाचार
    ऑफ़िस जाने के लिए हेलिकॉप्टर और अन्य हैरान करने वाली सर्विस देती हैं ये कंपनियाँ अजब-गजब खबरें
    क्या है BIMSTEC? जिसके नेता प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह में आएंगे पाकिस्तान समाचार

    जलवायु परिवर्तन

    किसान आंदोलन: थनबर्ग द्वारा साझा की गई टूलकिट मामले में बेंगलुरू की 21 वर्षीय कार्यकर्ता गिरफ्तार किसान आंदोलन
    जलवायु परिवर्तन के बारे में बताएगी फेसबुक, ऐप में दिखेंगे लेबल्स फेसबुक
    मानवता के लिए खतरे की घंटी, UN रिपोर्ट में सामने आए जलवायु परिवर्तन के डरावने आंकड़े दुनिया
    हिमाचल प्रदेश में बढ़ते भूस्खलन के पीछे क्या-क्या कारण हैं? हिमाचल प्रदेश

    पर्यावरण

    अगर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हुआ तो मरेंगे 10 करोड़ लोग, आएगा शीत युग- रिपोर्ट भारत की खबरें
    गर्मियों में घर को ठंडा रखने में मददगार हैं ये पौधे लाइफस्टाइल
    सुप्रीम कोर्ट की समिति ने बताया आखिर कितनी होती है एक पेड़ की कीमत वृक्ष संकट
    धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर ग्लोबल वॉर्मिंग

    अजब-गजब खबरें

    'दुनिया के सबसे छोटे इंसान' अफशीन मात्र 2 फुट 1 इंच के, जानिए कैसी है जिंदगी ईरान
    मध्य प्रदेश: महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म, दो नहीं कर रहे काम मध्य प्रदेश
    आधा महाराष्ट्र और आधा तेलंगाना में है पवार परिवार का घर, दोनों जगह देते हैं टैक्स महाराष्ट्र
    अपने खून से पेंटिंग बनाता है फिलीपींस का यह आर्टिस्ट, विश्व रिकॉर्ड बनाना है लक्ष्य फिलीपींस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025