LOADING...
टेलर स्विफ्ट ने जिस कुर्सी पर बैठकर देखा मैच, उसकी लाखों में हो रही नीलामी
टेलर स्विफ्ट की बास्केटबॉल मैच देखने वाली कुर्सी की नीलामी

टेलर स्विफ्ट ने जिस कुर्सी पर बैठकर देखा मैच, उसकी लाखों में हो रही नीलामी

लेखन सयाली
Jun 08, 2026
10:57 am

क्या है खबर?

टेलर स्विफ्ट एक अमेरिकी गायिका हैं, जो किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनके प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं, जो उनकी एक झलक के लिए करोड़ों खर्च करने से भी नहीं कतराते हैं। ऐसे में उनसे जुड़ी वस्तुओं का करोड़ों में बिकना हैरानी ही बात नहीं। इसी कड़ी में एक कुर्सी की नीलामी की घोषणा की गई है। यह कुर्सी करोड़ों में बिक सकती हैं, सिर्फ इसलिए क्यूंकि इस पर बैठकर स्विफ्ट ने बास्केटबॉल मैच देखा था।

नीलामी

क्या है इस कुर्सी की खासियत?

क्लीवलैंड कैवेलियर्स और न्यूयॉर्क निक्स के बीच हुई प्लेऑफ सीरीज के तीसरे मैच के दौरान स्विफ्ट नीलाम होने वाली कोर्टसाइड कुर्सी पर बैठी थीं। नीलामी का आयोजन खुद क्लीवलैंड कैवेलियर्स की अनुमति से 'द रियलिस्ट' ने करवाया है और इसकी आधिकारिक घोषणा 7 जून, 2026 को की गई थी। इतने कम समय में ही इसकी बोली 4.76 लाख रुपये जा पहुंची है। नीलामी में अभी एक हफ्ता बाकी है, जिससे साफ है कि इसकी कीमत करोड़ों तक जा सकती है।

विवरण

कब होने वाली है नीलामी?

नीलामी के लिए 14 जून की तारीख तय की गई है। घोषणा के मुताबिक, स्विफ्ट की कुर्सी के साथ प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यह प्रमाणित करता है कि उन्होंने वास्तव में तीसरे मैच के दौरान उस कुर्सी पर बैठकर क्लीवलैंड कैवेलियर्स की हौसला अफजाई की थी। उनके साथ उनके मंगेतर ट्रैविस केल्से भी मौजूद थे। हालांकि, यह सीट उनके लिए शुभ साबित नहीं हुई, क्योंकि उनकी टीम लगातार 2 मैच हारकर प्ले ऑफ से बाहर हो गई थी।

Advertisement

लिस्टिंग

लिस्टिंग में कही गई यह बात

नीलामी के विवरण में लिखा गया, "अपनी पीढ़ी की सबसे प्रसिद्ध और प्रभावशाली कलाकारों में से एक के रूप में, इस कुर्सी पर बैठी स्विफ्ट ने व्यावसायिक सफलता, आलोचनात्मक प्रशंसा और कई ग्रैमी पुरस्कार जीत से परिभाषित करियर के माध्यम से दुनियाभर में नाम कमाया है।" इसमें आगे कहा गया, "उनकी उपस्थिति NBA प्लेऑफ की सांस्कृतिक पहुंच और खेल जगत की सबसे प्रमुख घटनाओं में से एक के रूप में ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस फाइनल के महत्व को दर्शाती है।"

Advertisement

अन्य वस्तुएं

2 और कुर्सियों की होने वाली है नीलामी

भले ही क्लीवलैंड कैवेलियर्स को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन NBA के समर्थक कम नहीं हैं। केवल स्विफ्ट ही नहीं, बल्कि कई प्रसिद्ध हस्तियां फुटबॉल मैच देखने और अपनी पसंदीदा टीम को समर्थन देने जाती हैं। इसी के चलते स्विफ्ट की कुर्सी के साथ 2 और कुर्सियां नीलाम होंगी। क्लीवलैंड कैवेलियर्स उन कुर्सियों की भी नीलामी कर रहे हैं, जिन पर बेन स्टिलर और टिमोथी चालमेट बैठे थे। ये न्यूयॉर्क निक्स के 2 सबसे प्रसिद्ध सेलिब्रिटी समर्थक हैं।

Advertisement