Loading...
मार्क रोथको की दुर्लभ पेंटिंग की हुई नीलामी, 164 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी
मार्क रोथको की पेंटिंग की नीलामी

मार्क रोथको की दुर्लभ पेंटिंग की हुई नीलामी, 164 करोड़ रुपये से ज्यादा में बिकी

लेखन सयाली
Nov 27, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

मार्क रोथको एक मशहूर अमेरिकी पेंटर थे, जो अपने रंगों के अनोखे इस्तेमाल के लिए जाने जाते थे। अब उनकी 1967 की एक पेंटिंग की नीलामी की गई है, जो सुर्खियां बंटोर रही है। इसे न्यूयॉर्क में नीलाम किया गया है और यह पिछली बिक्री के बाद अब 150 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी है। यह इस कलाकार की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग में से एक मानी जा रही है।

नीलामी

43 सालों बाद बिकी यह पेंटिंग

इस दुर्लभ पेंटिंग की नीलामी का आयोजन 'सोथबी' नामक नीलामीघर ने करवाया था। इसे 16 नवंबर को बेचा गया था और इसकी कीमत 164 करोड़ रुपये लगी है।

इसे थियोडोर और रूथ बॉम नाम के संग्राहकों ने बेचा है, जिनके पास यह पिछले 43 सालों से थी। उन्होंने 1983 में इसे 1.06 करोड़ रुपये में खरीदा था और अब यह मूल कीमत से 150 गुना ज्यादा दाम पर बिकी है।

पेंटिंग

कब और कहां बिकी पेंटिंग?

अपने जीवन के आखरी पड़ाव में रोथको ने इस नायाब पेंटिंग को रूप दिया था, जो आज भी लोगों की प्रेरणा बनी हुई है। इसे सुर्ख लाल और नारंगी रंग में बनाया गया था।

16 नवंबर को शाम 6 बजे इसे 'विजन: द एक्स्ट्राऑर्डिनरी कलेक्शन ऑफ थियोडोर एंड रूथ बॉम' में पेश किया गया था। यह बिक्री 'द न्यूयॉर्क सेल्स' का हिस्सा थी, जो 16-19 नवंबर तक ब्रूअर बिल्डिंग में आयोजित की गई थी।

ADVERTISEMENT

नीलामीघर

नीलामीघर ने बताया लाल रंग का महत्व

नीलामीघर का अनुमान था कि इस अनामांकित पेंटिंग की कीमत 92 से 139 करोड़ रुपये तक लग सकती है। हालांकि, इसने उम्मीद से ज्यादा कमाई की।

सोथबी ने कहा, "लाल रंग शायद रोथको का सबसे महत्वपूर्ण रंग है, प्रतीकात्मक और सौंदर्य, दोनों ही दृष्टियों से। यह कैनवास मानवीय भावनाओं की व्यापकता को व्यक्त करने में उनके रंगों पर अधिकार को दर्शाता है।"

वह पहले भी अपनी कई पेंटिंग में इस रंग को इस्तेमाल कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT

अन्य पेंटिंग

नीलामी की कुल कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

इस कला से भरी नीलामी के दौरान रोथको के साथ-साथ कई अन्य कलाकारों की पेंटिंग भी बेचीं गई थीं। इसके दौरान 24 पेंटिंग नीलामी के लिए प्रदर्शित की गई थीं, जिनमें से सभी बिक गईं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सभी पेंटिंग की कीमत मिलाकर कुल 1,019 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। इसमें 1984 की एंडी वारहोल द्वारा बनाई गई 'द स्क्रीम' पेंटिंग भी 73 करोड़ रुपये में बिकी है।

ADVERTISEMENT