NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / महारानी एलिजाबेथ हवाई यात्रा के दौरान क्या करती थीं? नीलाम होंगे इससे संबंधित नोट्स
    अगली खबर
    महारानी एलिजाबेथ हवाई यात्रा के दौरान क्या करती थीं? नीलाम होंगे इससे संबंधित नोट्स
    महारानी एलिजाबेथ के हवाई यात्रा से जुड़े नोट्स होंगे नीलाम

    महारानी एलिजाबेथ हवाई यात्रा के दौरान क्या करती थीं? नीलाम होंगे इससे संबंधित नोट्स

    लेखन अंजली
    Aug 13, 2024
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    8 सितंबर, 2022 को 96 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया था।

    भले ही महारानी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ी वस्तुओं के जरिए वह अक्सर सुर्खियों में आती रहती हैं।

    इसी कड़ी में ब्रिटिश एयरवेज की एक फ्लाइट अटेंडेंट इवांस के संग्रह से कुछ ऐसे नोट्स मिले हैं, जिसमें लिखा है कि महारानी एलिजाबेथ हवाई यात्रा के दौरान क्या-क्या करती थीं।

    अब ये नोट्स जल्द एक नीलामी में बेचे जाएगें।

    नोट्स

    35 साल पुराने हैं नोट्स

    ये नोट्स 35 साल पुराने हैं, जिन्हें दिवंगत महारानी एलिजाबेथ ने साल 1989 में सिंगापुर और मलेशिया के दौरे के दौरान लिखा था।

    इन नोट्स की नीलामी यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्थित हैनसन नीलामी घर द्वारा ऑनलाइन आयोजित की गई है।

    नीलामीकर्ताओं का कहना है कि ये नोट्स शाही लोगों की प्राथमिकताओं, विशेष अनुरोधों और विचित्रताओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हैं और इनके साथ में इवांस के काम से जुड़ा एक प्रमाण पत्र भी मिला है।

    संग्रह

    इवांस के संग्रह में कई हस्तियों के ऑटोग्राफ भी शामिल

    नीलामी घर के मुताबिक, साल 1970 से लेकर 28 सालों तक ब्रिटिश एयरवेज के लिए केबिन क्रू सदस्य के रूप में काम करने वाली इवांस द्वारा संग्रहीत किए गए नोट्स में से एक में लिखा है कि महारानी एलिजाबेथ फ्लाइट में एक मार्टिनी जरूर पीती हैं।

    इसके अतिरिक्त इवांस के एक नोट में यह भी लिखा है कि महारानी फ्लाइट में भी अपने ही तकिए पर सोती थी और उनका ड्रेसर उनका बिस्तर बनाता था।

    जानकारी

    साल 2017 में इवांस की हो गई थी मृत्यु

    साल 2017 में 70 साल की उम्र में इवांस की मृत्यु हो गई थी।

    वह दुनिया के पहले वाणिज्यिक सुपरसोनिक एयरलाइनर कॉनकॉर्ड में ब्रिटिश एयरवेज के लिए काम करती थींं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई मशहूर हस्तियों को सेवा प्रदान की थी।

    उन्होंने हॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों के ऑटोग्राफ भी इकट्ठा किए थे, जिसमें ब्रिटिश गायक रॉड स्टीवर्ट, ब्रिटिश अभिनेता क्लिफ रिचर्ड, अमेरिकी अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और अमेरिकी अभिनेता पैट्रिक स्वेज के हस्ताक्षर शामिल हैं।

    नीलामी

    कब होगी नीलामी?

    इवांस के संग्रह की खोज उनकी भतीजी जो स्मॉलवुड ने की थी, जो उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने के लिए दक्षिण अफ्रीका में उनके घर गई थी।

    इवांस के संग्रह की नीलामी 15 अगस्त से 20 अगस्त तक जारी रहेगी, जिसकी अनुमानित कीमत 500 डॉलर-760 डॉलर (लगभग 41, 000-58,000 रुपये) रखी गई है।

    अगर आप इवांस के संग्रह में से कुछ खरीदना चाहते हैं तो नीलामी घर की आधिकारिक वेबसाइट hansonslive.hansonsauctioneers.co.uk पर जाकर बोली लगाएं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    महज 34 साल की उम्र में नानी बनी यह मॉडल, लोगों को नहीं हो रहा यकीन  सोशल मीडिया
    UK: भारतीय मूल के डॉक्टर ने बच्चों की हत्यारी नर्स को पकड़वाने में की मदद ब्रिटेन
    UK: घर में 70 से अधिक बिल्लियों के साथ रहती हैं ये मां-बेटी, जानिए कारण पालतू जानवर
    UK में पहली बार हुआ गर्भाशय प्रत्यारोपण, बड़ी बहन ने छोटी को दान की अपनी कोख अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    मौत को गले लगाकर दोबारा जिंदा हुआ व्यक्ति, 45 मिनट के लिए रुक गई थी सांस अमेरिका
    यूट्यूब पर लाइव आकर खाना खा रही थी महिला, वीडियो के दौरान अचानक हो गई मौत  यूट्यूब
    अब दूध की जगह हवा और पानी से बनेगा मक्खन, इस स्टार्टअप कंपनी ने की शुरुआत अमेरिका
    केरल: इस व्यक्ति ने अपने बाग में उगाए नीले-बैंगनी समेत कई रंगों के आम केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025