NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पाकिस्तान: मछुआरे के हाथ लगी ऐसी मछलियां, नीलामी कर रातों-रात बन गया करोड़पति
    अगली खबर
    पाकिस्तान: मछुआरे के हाथ लगी ऐसी मछलियां, नीलामी कर रातों-रात बन गया करोड़पति
    मछुआरे के जाल में फंसी दुर्लभ मछलियां

    पाकिस्तान: मछुआरे के हाथ लगी ऐसी मछलियां, नीलामी कर रातों-रात बन गया करोड़पति

    लेखन गौसिया
    Nov 10, 2023
    04:50 pm

    क्या है खबर?

    'ऊपरवाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है'...यह कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी, लेकिन पाकिस्तान के एक मछुआरे के लिए यह सच भी साबित हो गई है।

    यहां रहने वाले एक मछुआरे ने अरब सागर से 10 दुर्लभ मछलियां पकड़ी। इन दुर्लभ मछलियों का नाम 'गोल्डन फिश' है और इन्हें 'सोवा' भी कहा जाता है।

    मछलियां पकड़ने के बाद मछुआरे ने इन्हें नीलामी में लगभग 7 करोड़ रुपये में बेची, जिसके बाद वह रातों-रात करोड़पति बन गया।

    नीलामी

    नीलामी में 70 लाख रुपये में बिकी एक मछली

    कराची के इब्राहिम हैदरी नामक गांव में रहने वाले हाजी बलूच और उनके कर्मचारियों ने बीते सोमवार को सोवा नामक 10 दुर्लभ मछलियां पकड़ी थीं।

    इसके बाद उन्होंने आज यानी 10 नवंबर को कराची बंदरगाह पर अपनी पकड़ी हुईं दुर्लभ मछलियों की नीलामी की तो ये मछलियां लगभग 7 करोड़ रुपये में बिकीं।

    इस हिसाब से नीलामी में बलूच की एक मछली की औसतन कीमत करीब 70 लाख रुपये लगी।

    बयान

    बलूच अपने कर्मचारियों के साथ साझा करेंगे पैसा

    बलूच ने मीडिया से बात करते हुए बताया, "हम कराची के खुले समुद्र में मछली पकड़ रहे थे और तभी हमें कई सोवा मछलियां मिली। हमने कभी इन मछलियों को पकड़ने की कल्पना भी नहीं की थी इसलिए हम काफी हैरान थे। हमे नीलामी में इन मछलियों को बेचकर अच्छी रकम मिली।"

    उन्होंने आगे कहा कि मछलियां बेचकर जो भी पैसा उन्हें मिला है, वे उसे उनके 7 कर्मचारियों के साथ साझा करेंगे।

    दुर्लभ

    औषधीय गुणों से भरपूर होती है सोवा मछली

    सोवा मछली बेहद दुर्लभ होती है। इसका वजन 20 से 40 किलोग्राम के बीच होता है और यह 1.5 मीटर तक बढ़ सकती है।

    इनके पेट से निकलने वाले पदार्थों में कई औषधीय गुण होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल चिकित्सा प्रक्रियाओं में भी किया जाता है।

    इसके अलावा सोवा मछली के पेट से मिलने वाले धागे जैसे पदार्थों का इस्तेमाल भी इलाज में किया जाता है।

    इस मछली के गुणों के कारण इसकी बहुत मांग है।

    अन्य मामला

    जापान में 13 करोड़ रुपये में बिक चुकी है 276 किलो की मछली

    कुछ साल पहले जापान की राजधानी टोक्यो के विश्व प्रसिद्ध शुकीजी मछली बाजार में 276 किलोग्राम की ब्लूफिन टूना नामक दुर्लभ मछली की नीलामी हुई थी।

    उस वक्त कियोशी किमुरा नामक एक व्यक्ति ने इस मछली को 13 करोड़ रुपये में खरीदी थी।

    कियोशी सूशी रेस्टोरेंट के मालिक हैं और उनके रेस्टोरेंट के मेनू में यह मछली भी शामिल है, जिसे ग्राहक खाना पसंद करते हैं।

    अपने ग्राहकों के लिए कियोशी कई सालों से यह मछली खरीदते आए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    कराची
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    पाकिस्तान समाचार

    #NewsBytesExplainer: पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार क्या होती है और ये कितनी शक्तिशाली? शहबाज शरीफ
    पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की 9 जमानत याचिकाएं खारिज, जेल में ही बंद रहेंगे इमरान खान
    पाकिस्तान: ईसाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगने के बाद चर्चों में तोड़फोड़, आग लगाई गई ईशनिंदा कानून
    #NewsBytesExplainer: कौन हैं यासीन मलिक की पत्नी मुशाल, जिन्हें पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार में मिली जगह? कश्मीर

    कराची

    कराची हमलाः अपनी बहादुरी से इस महिला पुुलिस अधिकारी ने बचाई कई जानें पाकिस्तान समाचार
    बेंगलुरू: पुलवामा हमले के बाद कराची बेकरी से 'कराची' हटाने की मांग, लोगों ने किया प्रदर्शन भारत की खबरें
    रेल सेवा बंद करने के बाद पाकिस्तान ने दिल्ली-लाहौर बस पर भी लगाई रोक भारत की खबरें
    पाकिस्तान में बस नहीं भेजेगा भारत, जानें जम्मू-कश्मीर मामले के बाद किन चीजों पर लगी रोक भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    इस व्यक्ति की थी मानव इतिहास में सबसे लंबी नाक, 300 साल से बरकरार है रिकॉर्ड  इंग्लैंड
    दुनियाभर के अजीबोगरीब नियम वाले रेस्टोरेंट, कहीं पर समय-सीमा तो कहीं बोलने पर है पाबंदी खान-पान
    युवती ने चॉकलेट आइसक्रीम से बना दिए पकौड़े, देखिए अजीबोगरीब खाने का वायरल वीडियो खान-पान
    महिला ने बनाई 'सेब की सब्जी', लोग बोले- ये देखने के बाद हमें नहीं जीना खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025