NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / गुजरात: बच्चों की शादी से पहले घर से भागे दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां
    गुजरात: बच्चों की शादी से पहले घर से भागे दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां
    1/5
    अजब-गजब 1 मिनट में पढ़ें

    गुजरात: बच्चों की शादी से पहले घर से भागे दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां

    लेखन अंजली
    Jan 21, 2020
    07:50 pm
    गुजरात: बच्चों की शादी से पहले घर से भागे दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां

    जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो, मंगल कमजोर हो और भगवान मजे लेने के मूड में हो तो किसी भी लड़के के पिता उसकी शादी से पहले अपनी समधन के साथ भाग सकते हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि गुजरात के उस दूल्हे का कहना है जिसके पिता उसकी सास के साथ ही भाग गए, क्योंकि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार जो करते थे। सुनने में भले ही अजीब लग रहा हो, लेकिन यह सच है।

    2/5

    अपने बच्चों की शादी से पहले दोनों हुए फरार

    यह अजीबो-गरीब मामला गुजरात के सूरत का है, जहां दूल्हे का पिता (उम्र 48 साल) शादी से ठीक पहले दुल्हन की मां (उम्र 46 साल) के साथ भाग गया। बता दें कि दोनों बुजुर्ग एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे और अपने बच्चों की शादी से करीब एक महीने पहले एक साथ कहीं गायब हो गए। उनके गायब होने के चलते लड़के-लड़की की शादी भी रुक गई। दोनों की शादी फरवरी के दूसरे हफ्ते में होने वाली थी।

    3/5

    दोनों के फरार होने पर परिवार वाले हैं शार्मिंदा

    TOI की रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे का पिता जहां कटारगाम इलाके से गायब हुआ, तो वहीं दुल्हन की मां नवसारी से। दोनों के परिजनों ने इस बात की आशंका जाहिर की है कि वे दोनों एक साथ घर छोड़कर भागे हैं। फिर भी दोनों परिवारों ने थाने में उन दोनों के फरार होने पर लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल, दोनों के परिजन इस घटना के बाद काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं।

    4/5

    एक साल पहले हुई थी उनके बच्चों की सगाई

    जानकारी के मुताबिक, दूल्हा और दुल्हन की सगाई को सिर्फ एक साल ही बिता था। दोनों एक ही समुदाय के हैं और परिजनों ने भी रिश्ते को लेकर हामी भरी थी। हालांकि, शादी के लगभग एक महीने पहले दोनों के माता-पिता के गायब होने की घटना ने लोगों को चौंका दिया है। लड़के के पिता टेक्सटाइल और जमीन के कारोबारी होने के साथ एक राजनीतिक दल के सदस्य हैं और वह दुल्हन की मां को काफी समय से जानते थे।

    5/5

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही खबर

    दोनों बुजुर्गों के कुछ करीबी दोस्तों ने बताया कि पहले भी दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताया करते थे। हालांकि, दुल्हन की मां की शादी नवसारी में एक हीरा कारीगर से हुई थी जो बाद में ब्रोकर का काम करने लगे। बता दें कि उनके परिजन मूल रूप से भावनगर जिले के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर महिला और पुरुष के इस तरह से गायब होने की चर्चा है और उनकी तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    गुजरात
    सूरत
    अजब-गजब खबरें

    गुजरात

    गुजरात: 8वीं के छात्र के साथ भागी 26 वर्षीय टीचर, मामला दर्ज अजब-गजब खबरें
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर दिल्ली
    खाने में कड़वा लेकिन गुणाें से भरपूर है करेला, जानिए इसके फायदे भारत की खबरें
    जज लोया की मौत की जांच करा सकती है महाराष्ट्र सरकार, जानिए क्या था यह मामला महाराष्ट्र

    सूरत

    कमलेश तिवारी हत्याकांड: पुलिस द्वारा हथियार बरामद करने समेत केस में अब तक क्या-क्या हुआ? गुजरात
    कमलेश तिवारी हत्याकांड: सूरत से पकड़े गए आरोपियों ने कबूला गुनाह, DGP बोले- आतंकी कनेक्शन नहीं गुजरात
    आख़िर क्यों सूरत एयरपोर्ट पर फ़्लाइट के टेक ऑफ-लैंडिंग से पहले करनी पड़ती है फ़ायरिंग, जानें अजब-गजब खबरें
    मानहानि मुकदमे में कोर्ट के सामने पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया निर्दोष, जानें मामला मुंबई

    अजब-गजब खबरें

    बारात के साथ 11 किलोमीटर दौड़कर शादी के फेरे लेने पहुंचा दूल्हा, जानिए क्या रही वजह मध्य प्रदेश
    मोबाइल और इंटरनेट की लत से छुटकारा पाने के लिए गांववालों ने शुरू की अनोखी पहल छत्तीसगढ़
    एक साल से दुनियाभर की यात्रा कर रहा है यह कपल, मकसद है बेहद खास अजब-गजब
    कमाल का स्कूल! यहां लड़कों को सिखाए जाते हैं डेटिंग के तौर-तरीके चीन समाचार
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023