NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / सबसे पुरानी किताबों में शामिल किताब की होगी नीलामी, 32 करोड़ में बिकने की उम्मीद 
    अगली खबर
    सबसे पुरानी किताबों में शामिल किताब की होगी नीलामी, 32 करोड़ में बिकने की उम्मीद 
    दुनिया की सबसे पुरानी किताब होने जा रही है नीलाम

    सबसे पुरानी किताबों में शामिल किताब की होगी नीलामी, 32 करोड़ में बिकने की उम्मीद 

    लेखन अंजली
    Apr 04, 2024
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया की सबसे पुरानी किताबों में से एक क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स नामक किताब को लंदन में नीलाम किया जा रहा है।

    मिस्र की यह किताब ईसाई धर्म की शुरुआत में पपीरस पेज पर कॉप्टिक भाषा लिखी गई थी।

    ऐसा माना जाता है कि यह किताब किसी ने 250 से 350 ईसवीं के आसपास एक ईसाई मठ में बैठकर लिखी थी।

    आइए जानते हैं कि यह किताब कब और कहां नीलाम होने वाली है।

    नीलामी घर

    कहां है नीलामी? 

    क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स को लंदन में स्थित क्रिस्टी नीलामी घर द्वारा बेचा जा रहा है।

    नीलामी घर के मुताबिक, इस किताब की बिक्री 26 लाख डॉलर से 38 लाख डॉलर के बीच हो सकती है। इसका मतलब यह किताब 21 करोड़ रुपये से लगभग 32 करोड़ रुपये में बिक सकती है।

    क्रिस्टी के वरिष्ठ विशेषज्ञ यूजेनियो डोनाडोनी का कहना है, "यह किताब बाइबिल की 2 किताबों में सबसे पहला ज्ञात पाठ है।"

    जानकारी

    40 वर्षों में पूरी की गई यह दुर्लभ किताब 

    फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यूजेनियो ने यह भी बताया कि इस किताब को 40 वर्षों में पूरा किया गया और इसमें 52 पन्ने हैं, जिन्हें प्लेक्सीग्लास (पन्नों सुरक्षित रखने वाला मजबूत प्लास्टिक) से संरक्षित किया गया है।

    उन्होंने यह भी कहा कि किताब के संरक्षण का पूरा श्रेय मिस्र की शुष्क जलवायु को जाता है।

    यूजेनियो ने बताया कि अभी क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स की तरह तीसरी और चौथी शताब्दी की केवल कुछ ही किताबें बची हुई हैं।

    तारीख

    1950 के दशक में मिली थी किताब

    क्रॉस्बी-शोयेन कोडेक्स की खोज मिस्र में 1950 के दशक में की गई थी और इसे मिसिसिपी विश्वविद्यालय द्वारा अधिग्रहित किया गया था, जहां यह साल 1981 तक संभालकर रखी गई।

    इसके बाद साल 1988 में इस किताब को नॉर्वे के पांडुलिपी संग्रहकर्ता डॉ मार्टिन शोयेन ने खरीद लिया और अब उनके संग्रह की कुछ अन्य वस्तु के साथ इसे नीलाम किया जा रहा है।

    किताब की नीलामी आगामी 11 जून को नीलाम की जाएगी।

    अन्य नीलामी

    आर्थर कॉनन द्वारा लिखित शेरलॉक होम्स की मूल स्क्रिप्ट भी हो रही नीलाम

    ब्रिटिश लेखक सर आर्थर कॉनन डॉयल द्वारा लिखे गए एक शेरलॉक होम्स उपन्यास की मूल स्क्रिप्ट 'द साइन ऑफ फोर' को न्यूयॉर्क में स्थित एक नीलामी घर सोथबी द्वारा नीलाम किया जा रहा है।

    नीलामी में इस मूल स्क्रिप्ट के 12 लाख डॉलर यानी लगभग 10 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद है।

    सर आर्थर की मूल स्क्रिप्ट और उनके पत्र आदि को नीलामी घर आगामी 26 जून को न्यूयॉर्क में लाइव सेल के रूप में आयोजित करने वाला है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर

    लंदन

    ब्रिटेन: पूर्व मंत्री प्रीति पटेल को धमकी भरा पत्र भेजने पर 5 महीने की सजा ब्रिटेन
    #NewsBytesExplainer: किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में कौन-सी रस्में होंगी, कितना भव्य और खास होगा समारोह? किंग चार्ल्स तृतीय
    किंग चार्ल्स ने ब्रिटेन के महाराजा के रूप में ली शपथ, बोले- सेवा करने आया हूं ब्रिटेन
    एयर इंडिया फ्लाइट में मारपीट करने वाले यात्री पर लगा 2 साल का प्रतिबंध एयर इंडिया

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: पैनकेक की थीम पर बना मिल रहा किराये पर, जानें क्या है खास अमेरिका
    इंग्लैंड के फुटबॉलर बिली राइट की टोपी हो रही नीलाम, लाखों रुपये में बिकने की उम्मीद इंग्लैंड
    अमेरिका: अब तक 34,000 से ज्यादा बिग मैक बर्गर खा चुका है यह रिकॉर्डधारी व्यक्ति अमेरिका
    कनाडा: गलती से दान पेटी में डाल दिया दूसरे विश्व युद्ध का ग्रेनेड, मची सनसनी कनाडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025