NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिकी एस्ट्रोफोटोग्राफर ने खींची चांद की सबसे स्पष्ट तस्वीर, एक गीगापिक्सल से अधिक है आकार
    अमेरिकी एस्ट्रोफोटोग्राफर ने खींची चांद की सबसे स्पष्ट तस्वीर, एक गीगापिक्सल से अधिक है आकार
    अजब-गजब

    अमेरिकी एस्ट्रोफोटोग्राफर ने खींची चांद की सबसे स्पष्ट तस्वीर, एक गीगापिक्सल से अधिक है आकार

    लेखन गौसिया
    May 12, 2023 | 05:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिकी एस्ट्रोफोटोग्राफर ने खींची चांद की सबसे स्पष्ट तस्वीर, एक गीगापिक्सल से अधिक है आकार
    चांद की अनोखी तस्वीर

    अमेरिका के एस्ट्रोफोटोग्राफर एंड्रयू मैक्कार्थी ने अपने द्वारा खींची गई चांद की सबसे स्पष्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे देखकर यूजर्स चकित हैं। चांद की इस अनोखी तस्वीर को खींचने के लिए मैक्कार्थी ने 2 दूरबीन और 2.80 लाख से अधिक अलग-अलग तस्वीरों का इस्तेमाल किया, जिसका आकार 1.3 गीगापिक्सल का है। चांद की यह तस्वीर बेहद खूबसूरत है और जूम करने पर हर एक चीज स्पष्ट नजर आ रही हैं।

    चांद की शानदार तस्वीरें खींचने में लगा 2 महीनों का समय

    मैक्कार्थी को चांद की तस्वीरें लेने में 2 महीने लग गए, जबिक पिछले 2 हफ्तों में उन्होंने एडिट करके फाइनल तस्वीर बनाई। इसके बाद इसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने इसे सबसे स्पष्ट तस्वीर होने का दावा किया। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '2 दूरबीनों और 2.80 लाख से अधिक अलग-अलग तस्वीरों का इस्तेमाल करके मैंने अभी तक चांद की सबसे स्पष्ट तस्वीर ली है। इस तस्वीर का आकार एक गीगापिक्सल से अधिक है।'

    तस्वीर डाउनलोड करने पर खराब हो सकता है सिस्टम

    मैक्कार्थी ने यूजर्स को एक अविश्वसनीय अनुभव के लिए चांद की तस्वीर को जूम इन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। इसके अलावा उन्होंने चांद की तस्वीर को डाउनलोड करते वक्त सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, 'अगर आप पूरी आकार की तस्वीर को डाउनलोड करना चाहते हैं तो सावधान रहें। यह आपके कंप्यूटर को खराब कर सकता है।' मैक्कार्थी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शूट के लिए कैमरा सेटिंग्स की तैयारी का एक वीडियो भी शेयर किया है।

    मैक्कार्थी ने तस्वीर को दिया ये नाम

    जानकारी के मुताबिक, मैक्कार्थी इस तस्वीर को 'गीगामून' कहते हैं। इसमें सख्त हो चुकी लावा लेक्स, लगभग ढह चुकीं लावा की सुरंगे, हमेशा छांव में ढकी रहने वाली घाटी और चांद की सतह पर पड़े इम्पैक्ट क्रेटर्स का पैटर्न साफ दिखाई देता है।

    यूजर्स ने तस्वीर देखकर दीं ये प्रतिक्रियाएं

    सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखकर यूजर्स मैक्कार्थी के काम की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत ही सुंदर। मुझे खुशी है कि आपने वाटरमार्क भी लगाया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार तस्वीर। मैंने कभी नहीं सोचा था कि चांद के विशेष हिस्सों पर क्रेटरों की आवृत्ति कितनी अधिक होती है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'कमाल की तस्वीर खींची है आपने। मुझे तस्वीर में नजर आ रहा नीला रंग काफी अच्छा लग रहा है।'

    यहां देखिए चांद को कैप्चर करने की तैयारी करने वाला वीडियो

    Instagram post

    A post shared by cosmic_background on May 12, 2023 at 5:35 pm IST

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अमेरिका
    चांद
    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका

    अमेरिका में तेजी से बढ़ी चारपाई की मांग, एक लाख रुपये से अधिक है कीमत  ई-कॉमर्स
    अमेरिका: रेप के आरोप पर ट्रंप बोले- बच्चों की कसम खाता हूं, महिला को नहीं जानता डोनाल्ड ट्रंप
    प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को जाएंगे अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ करेंगे रात्रिभोज नरेंद्र मोदी
    क्या है यौन उत्पीड़न का मामला, जिसमें दोषी ठहराए गए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्प ट्रंप? डोनाल्ड ट्रंप

    चांद

    ISRO ने बनाया चांद के सबसे दूर वाले हिस्से तक पहुंचने का प्लान, जापान करेगा मदद ISRO
    चीन 3D टेक्नोलॉजी से चंद्रमा पर बनाएगा बेस स्टेशन, चांद पर भेजेगा ईंट बनाने वाला रोबोट अंतरिक्ष अभियान
    अमित क्षत्रिय कौन हैं? नासा ने चांद से मंगल प्रोग्राम ऑफिस का पहला प्रमुख बनाया नासा
    चंद्रयान-3 और आदित्य L1 2023 के मध्य तक हो सकते हैं लॉन्च चंद्रयान-3

    अजब-गजब खबरें

    स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किया गया चेक 88 लाख रुपये में नीलाम, जानिए क्या है खास स्टीव जॉब्स
    पश्चिम बंगाल के व्यक्ति ने उगाया अनोखे स्वाद वाला 'मेरिकल फ्रूट', जानिए इसकी खूबियां पश्चिम बंगाल
    एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीभ पर उग गए बाल, जानिए क्या है यह दुर्लभ मामला  जापान
    इंग्लैंड: 3 लोगों के DNA से तैयार बच्चे का हुआ जन्म, देश का पहला मामला यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023