NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / पंजाब: 1,000 किलो स्टील से बना 'दुनिया का सबसे बड़ा' दीया, गिनीज बुक में नाम दर्ज
    अजब-गजब

    पंजाब: 1,000 किलो स्टील से बना 'दुनिया का सबसे बड़ा' दीया, गिनीज बुक में नाम दर्ज

    पंजाब: 1,000 किलो स्टील से बना 'दुनिया का सबसे बड़ा' दीया, गिनीज बुक में नाम दर्ज
    लेखन गौसिया
    Oct 24, 2022, 10:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पंजाब: 1,000 किलो स्टील से बना 'दुनिया का सबसे बड़ा' दीया, गिनीज बुक में नाम दर्ज
    पंजाब में दिवाली के खास मौके पर 1,000 किलो का दीया जलाया गया

    रोशनी के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है और लोगों ने अपने-अपने घरों में दीए जलाकर रोशनी फैलाना शुरू कर दिया। ऐसे में पंजाब के मोहाली में हीरो होम्स ने 'दुनिया का सबसे बड़ा' और अनोखा दीया जलाया है। यह दीया लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बनाया गया, जिसकी व्यास 3.37 मीटर है। इस दीया को जलाने का उद्देश्य दुनिया में शांति, धर्मनिरपेक्षता और मानवतावाद के संदेशों को फैलाने का है।

    1,000 किलो स्टील के दीया में इस्तेमाल हुआ 3,560 लीटर तेल

    हीरो होम्स परिसर में दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाया गया है। यह दीया लगभग 1,000 किलोग्राम स्टील से बनाया गया है। इसे जलाने में 3,560 लीटर खाना पकाने वाले तेल का इस्तेमाल हुआ है। हीरो होस्म सोसायटी के 4,000 निवासियों सहित 10,000 नागरिकों ने मिलकर इतना तेल इकट्ठा किया और दीया जलाया। इतना ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा दीया होने के नाते अब यह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो चुका है।

    दुनिया का सबसे बड़ा दीया गिनीज बुक रिकॉर्ड में हुआ शामिल

    बता दें, जब यह दीया जलाया गया, उस वक्त गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के आधिकारिक निर्णायक भी वहां मौजूद थे। उन्होंने दीया को मापा और उसे दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा दीया बताया है।

    लेफ्टिनेंट जनरल ने विशाल दीप को किया प्रज्जवलित

    लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) केजे सिंह PVSM, AVSM और पूर्व GOC पश्चिमी कमान ने इस विशाल दीप को प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "पंजाब ने कई दशकों तक सबसे अधिक संघर्ष देखा है, पर अब यह शांति के सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है। यह एक अपरंपरागत घटना है जिसने जश्न के उत्साह को दोगुना कर दिया है। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश फैलाने का प्रबंधन भी करता है।"

    शांति और भाइचारे का प्रतीक है विशाल दीया

    हीरो रियल्टी के CMO आशीष कौल भी मौके पर मौजूद रहें और दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, "इस वक्त शांति और भाईचारे की सबसे ज्यादा जरूरत है। यह दीया उसी का प्रतीक है। इसमें तेल, क्षेत्रों, भाषाओं, धर्मों और अन्य सांस्कृतिक पंथों के बावजूद विभिन्न व्यक्तियों से एकत्र किया गया, जो शांति के लिए एकजुट संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी कोशिश हमेशा देश के नागरिकों को एकजुट करने की तरफ होगी।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    दिवाली
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    'गदर 2' के बाद सनी देओल लाएंगे 'जिसने लाहौर नहीं देखा', राजकुमार संतोषी से मिलाए हाथ सनी देओल
    नई BMW X7 भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स BMW X7
    रणजी ट्रॉफी: नौशाद शेख ने हैदराबाद के खिलाफ लगाया शतक, महाराष्ट्र को मुश्किल से निकाला रणजी ट्रॉफी
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर बोले राहुल- शख्स सिर्फ गले मिलना चाहता था कांग्रेस समाचार

    पंजाब

    भारत जोड़ो यात्रा: जम्मू-कश्मीर में प्रवेश से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी को किया आगाह भारत जोड़ो यात्रा
    दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, अभी शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी दिल्ली
    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित दिल्ली
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी उत्तर भारत

    दिवाली

    अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर के सबसे पुराने बाजार में लगी भीषण आग, 700 दुकानें जलकर खाक रसोई गैस
    गुजरात: वडोदरा में पटाखे फोड़ने को लेकर सांप्रदायिक झड़प, फेंके गए पेट्रोल बम; 19 हिरासत में गुजरात
    दिल्ली में जमकर चले पटाखे, लेकिन पिछले 8 साल में दिवाली के बाद सबसे कम प्रदूषण दिल्ली
    कर्नाटक: पर्यटन मंत्री ने निर्वाचित सदस्यों को भेजे एक लाख नकद सहित महंगे उपहार, हुआ विवाद कर्नाटक

    गिनीज बुक

    ओडिशा के कलाकार ने बनाई मात्र 5 मिलीमीटर की दुनिया की 'सबसे छोटी हॉकी स्टिक' हॉकी विश्व कप
    एलन मस्क ने बनाया व्यक्तिगत संपत्ति गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, हुआ इतना नुकसान एलन मस्क
    इन 2 भारतीयों ने लगभग 3 दिन में पूरी की 7 महाद्वीपों की यात्रा, बनाया रिकॉर्ड यात्रा
    इस पक्षी ने बिना रुके 11 दिन में भरी 13,560 किलोमीटर की उड़ान, बनाया रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023