Loading...
नीलामी में बिकी मैक्स ओपेनहाइमर की 90 वर्षों से खोई पेंटिंग, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
मैक्स ओपेनहाइमर की पेंटिंग

नीलामी में बिकी मैक्स ओपेनहाइमर की 90 वर्षों से खोई पेंटिंग, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

लेखन अंजली
Nov 25, 2026
01:32 pm

क्या है खबर?

कला जगत में 'MOPP' नाम से प्रसिद्ध मैक्स ओपेनहाइमर एक ऑस्ट्रियाई चित्रकार थे, जिन्होंने अपने करियर के दौरान कई खूबसूरत पेंटिंग्स बनाईं। इन पेंटिंग्स को खरीदने के लिए आज भी लोग लाखों-करोड़ों खर्च कर देते हैं। इसी कड़ी में अब मैक्स द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग ने नीलामी में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। मैक्स की 'द हेस क्वार्टेट स्ट्रिंग क्वार्टेट' नामक पेंटिंग एक नीलामी में 3.91 मिलियन डॉलर (36 करोड़ रुपये से ज्यादा) में बिकी है।

पेंटिंग

90 वर्षों तक कहां थी पेंटिंग?

साल 1914 में मैक्स द्वारा बनाई गई यह पेंटिंग लंबे समय से खोई हुई थी और 9 दशकों में पहली बार बीती 17 नवंबर को वियना स्थित नीलामी घर 'डोरोथियम' की 'मॉडर्न आर्ट सेल' में लोगों के सामने आई और बिकने के बाद इसकी कीमत ने सभी को हैरान कर दिया।

यह पेंटिंग लगभग 90 वर्षों तक ग्लुक परिवार के संग्रह में रही और नीलामी में इसे अपने अनुमानित मूल्य से 6 गुना से भी अधिक कीमत मिली।

नीलामी

नीलामी तक कैसे पहुंची यह पेंटिंग?

1930 के दशक में बोहेमिया में जन्मे व्यवसायी अर्नोल्ड ग्लुक द्वारा इसे खरीदे जाने से पहले यह पेंटिंग 1915 से 1935 के बीच मैक्स की लगभग हर प्रमुख प्रदर्शनी में शामिल रही थी।

यह दशकों तक ग्लुक परिवार के संग्रह में रही। डोरोथियम ने इसके सुरक्षित बचे होने का पता चलने को 'कला-इतिहास की एक बड़ी सनसनी' बताया।

हालांकि, जब ग्लुक परिवार के सदस्य ने डोरोथियम से संपर्क किया तो यह पेंटिंग नीलामी का हिस्सा बन गई।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

मैक्स की इस पेंटिंग ने स्थापित किया नया रिकॉर्ड

मैक्स की यह पेंटिंग कला आंदोलनों और उनकी संगीत संबंधी रुचियों का पहला मेल थी।

नीलामी घर के अनुसार, साल 2024 में मैक्स की 'सेल्फ-पोर्ट्रेट' पेंटिंग 740,584 डॉलर (6 करोड़ रुपये से ज्यादा) में बिकी, जो उस समय तक मैक्स की चीजों की नीलामी का सबसे ऊंचा दाम था।

हालांकि, अब 'द हेस क्वार्टेट' पेंटिंग ने नीलामी में एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

ADVERTISEMENT

अन्य नीलामी

गुस्ताव क्लिम्ट द्वारा बनाई गई पेंटिंग 250 करोड़ रुपये में हुई थी नीलाम

ऑस्ट्रेलिया के चित्रकार गुस्ताव क्लिम्ट द्वारा बनाई गई पेंटिंग साल 2024 में लगभग 250 करोड़ रुपये में नीलाम हुई थी।

इस पेंटिंग का शीर्षक 'फ्राउलिन लिसर का पोर्ट्रेट' है, जो करीब एक सदी से लापता थी।

क्लिम्ट की 'लेडी विद ए फैन' नामक एक अन्य पेंटिंग की तुलना में इसका मूल्य काफी कम है, जो पिछले साल लंदन में 8,900 करोड़ रुपये में बिकी थी।

ADVERTISEMENT