NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / लंदन: प्रसिद्ध ब्रिटिश संगीतकार मार्क नोफ्लेर के गिटार लगभग 93 करोड़ रुपये में बिके 
    अगली खबर
    लंदन: प्रसिद्ध ब्रिटिश संगीतकार मार्क नोफ्लेर के गिटार लगभग 93 करोड़ रुपये में बिके 
    मार्क नोफ्लेर के गिटार हुए नीलाम

    लंदन: प्रसिद्ध ब्रिटिश संगीतकार मार्क नोफ्लेर के गिटार लगभग 93 करोड़ रुपये में बिके 

    लेखन अंजली
    Feb 02, 2024
    02:51 pm

    क्या है खबर?

    यूनाइटेड किंगडम (UK) के रॉक बैंड 'डायर स्ट्रेट्स' के प्रमुख गिटारवादक, गायक और गीतकार मार्क नोफ्लेर के गिटार और एम्प्लिफायर एक नीलामी में 88 लाख पाउंड (93 करोड़ रुपये से ज्यादा) में बिके हैं।

    मार्क ने अपने 120 से अधिक गिटार और एम्प्लिफायर बेचे और इसकी 25 प्रतिशत आय दान में दे दी।

    ये दान राशि चैरिटी ब्रिटिश रेड क्रॉस, टस्क और ब्रेव हार्ट्स ऑफ द नॉर्थ ईस्ट के बीच समान रूप से विभाजित किया गया।

    जगह

    कहां हुई नीलामी?

    यह नीलामी लंदन के क्रिस्टीज नीलामी घर द्वारा की गई।

    मार्क ने कहा, "यह नीलामी एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और मुझे बहुत खुशी है कि इन बेहद पसंद किए जाने वाले वाद्ययंत्रों को नए वादक और नए गाने मिलेंगे। साथ ही दान के लिए धन जुटाना भी बहुत मायने रखता है।"

    उन्होंने आग कहा कि उन्हें इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि लोगों ने उनके गिटार और एम्प्लिफायर को इतनी अहमियत दी।

    जानकारी

    कई गिटार की हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

    इस नीलामी में 61 देशों के पंजीकृत बोलीदाताओं और खरीदारों ने भाग लिया और सभी सामानों की अंतिम कुल राशि 88 लाख पाउंड तय की गई।

    नीलामी में मार्क का 1959 विंटेज गिब्सन लेस पॉल स्टैंडर्ड गिटार लगभग 60 लाख पाउंड में बिका और इससे एक नया नीलामी रिकॉर्ड बन गया।

    इसके बाद 1998 पेन्सा-सुहर एमके-1 गिटार लगभग 5 लाख पाउंड में बिका, जिसे मार्क ने वेम्बली स्टेडियम में नेल्सन मंडेला के 7वें जन्मदिन श्रद्धांजलि समारोह में बजाया था।

    बयान

    यह नीलामी रही काफी रोमांचक- अमेलिया

    इसके अलावा रेड शेक्टर टेलीकास्ट गिटार लगभग 4 लाख पाउंड में बिका, जिसे मार्क ने साल 1984 में हिट डायर स्ट्रेट्स गीत 'वॉक ऑफ लाइफ' को रिकॉर्ड करने के लिए खरीदा था।

    नीलामी घर के प्रमुख अमेलिया वॉकर ने कहा, "हम इस नीलामी के बेहतरीन परिणाम से बहुत रोमांचित हैं, जो मार्क नोफ्लेर की प्रसिद्धि का प्रमाण है। इस नीलामी ने दुनियाभर के प्रशंसकों को आकर्षित किया है।"

    अन्य नीलामी

    कर्ट कोबेन का टूटा हुआ गिटार लगभग 5 करोड़ रुपये में बिका 

    पिछले साल मई में प्रसिद्ध संगीतकार कर्ट कोबेन द्वारा तोड़े गए काले फेंडर स्ट्रैटोकास्टर गिटार को न्यूयॉर्क में हार्ड रॉक कैफे में बेचा गया था।

    इसे कर्ट ने 1990 के दशक की शुरुआत में एल्बम नेवरमाइंड बनाते समय तोड़ा था। इसे 5,96,900 डॉलर यानी लगभग 5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

    AFP को इंटरव्यू देते हुए नीलामी के अध्यक्ष कोडी फ्रेडरिक ने बताया, "गिटार एक खराब उपकरण है और यह अब बजाने योग्य नहीं है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने मुंह में किए 17 छेद, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रिटेन
    आईफोन में खराब बैटरी को लेकर ऐपल पर लग सकता है अरबों रुपये का जुर्माना ऐपल
    वेल्स: महिला को पैक्ड फूड में मिला मरा हुआ सांप, जानिए पूरा मामला सोशल मीडिया
    इंग्लैंड: 3 लोगों के DNA से तैयार बच्चे का हुआ जन्म, देश का पहला मामला इंग्लैंड

    अजब-गजब खबरें

    अध्ययन में सामने आई कुत्तों के अधिक पूंछ हिलाने की वजह, इंसानों से गहरा संबंध; जानें नीदरलैंड
    अमेरिका: स्पाइडर मैन की सबसे पहली कॉमिक बुक की दुर्लभ प्रति 11 करोड़ रुपये में बिकी अमेरिका
    रास्तों के मामले में महिलाओं से बेहतर होते हैं पुरुष, अध्ययन में दावा अमेरिका
    तमिलनाडु के इस जिले का तापमान शून्य के करीब पहुंचा, आम जन-जीवन हुआ अस्त-व्यवस्त; सभी हैरान तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025