Loading...
व्यक्ति ने लगाया पेट्रोल का लंगर, सोशल मीडिया से मिल रही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं
व्यक्ति ने लगाया पेट्रोल का लंगर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

व्यक्ति ने लगाया पेट्रोल का लंगर, सोशल मीडिया से मिल रही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

लेखन अंजली
Nov 26, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

सिख धर्म में लंगर एक नि:शुल्क सेवा होती है, जिसमें अक्सर खान-पान की चीजें बांटी जाती हैं। हालांकि, बीती 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर एक व्यक्ति ने पेट्रोल का लंगर करके सभी को हैरान कर दिया है। पंजाब के लुधियाना में पंकज कुमार नामक एक व्यक्ति ने सिख परंपरा को नया रूप देते हुए वाहन चालकों को मुफ्त पेट्रोल और डीजल बांटा, जिसके बारे में जानकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे।

लंगर

'लंगर' के लिए पंकज ने खर्च किए 50,000 से 60,000

पंकज द्वारा आयोजित किए गए पेट्रोल और डीजल के लंगर के चलते ताजपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहिया और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

उन्होंने इस लंगर पर लगभग 50,000 से 60,000 रुपये खर्च किए।

पंकज ने बताया कि उन्होंने इस पहल के लिए अपनी सालाना कमाई का वह हिस्सा इस्तेमाल किया, जिसे वे सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए अलग रखते हैं।

प्रेरणा

पंकज ने इस अनोखे लंगर के विचार को बताया 'सच्चा सौदा' से प्रेरित

पंकज ने मीडिया को बताते हुए कहा कि यह विचार गुरु नानक देव जी की 'सच्चा सौदा' की शिक्षा से प्रेरित था।

शुरुआत में यह लंगर एक घंटे तक चलना था, लेकिन वाहन चालकों की भारी प्रतिक्रिया को देखते हुए पंकज ने इसे बढ़ाकर लगभग 2 घंटे कर दिया।

पंकज के तय बजट के पैसे बच गए थे तो उन्होंने फिर से वितरण शुरू कर दिया ताकि इस पहल का लाभ और भी लोगों को मिल सके।

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया से मिल रही तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

इस अनोखे लंगर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों की कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

एक यूजर ने लिखा, "मैं भी सिख हूं, लेकिन मुझे कहना होगा कि यह ठीक नहीं है। अगर आप कर सकते हैं तो वहां मौजूद जरूरतमंद लोगों की मदद करें। कई लोगों को सहारे और मदद की जरूरत है।

एक यूजर ने टिप्पणी की, "आप 60,000 रुपये से गरीब बच्चों की मदद कर सकते थे।"

ADVERTISEMENT

आलोचना

एक यूजर ने इस विचार को बताया "संसाधन की बर्बादी"

एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी, "बाबा जी, हमारे शहीद परिवारों में बैठी हमारी माताएं नहीं दिखतीं? उनके घरों के हालात नहीं दिखते? किसी शहीद परिवार के घर की छत कच्ची पड़ी है तो किसी परिवार में किसी और चीज की जरूरत है। हम हर संसाधन को बर्बाद किए जा रहे हैं। मानते हैं कि इनमें से कुछ प्रतिशत लोग होंगे जिनकी मदद हुई होगी, लेकिन बहुत से ऐसे होंगे जो सिर्फ इसलिए आए हैं क्योंकि मुफ्त में मिल रहा है।"

embed

यहां देखिए वायरल वीडियो

In Ludhiana A Singh Organized Langar of Petrol On The Eve Of Gurpurab Of Baba Nanak Dev Ji. What An Utter Waste Of Money, One who Can Afford A Vehicle Can Afford Fuel Too, He Should Have Helped Poor Sikh Families, Paid Fees Of Kids & Helped Marrying Their Daughters Ur Views? pic.twitter.com/uuRa3IEfDV— Hatinder Singh🦅🦅 (@Panjaab131313) November 25, 2026

ADVERTISEMENT