NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / मौत का सफर करने के बाद जिंदा बचा युवक, विमान के लैंडिंग गियर में छिपा मिला  
    अगली खबर
    मौत का सफर करने के बाद जिंदा बचा युवक, विमान के लैंडिंग गियर में छिपा मिला  
    व्यक्ति ने विमान के लैंडिंग गियर बॉक्स में लटककर की यात्रा

    मौत का सफर करने के बाद जिंदा बचा युवक, विमान के लैंडिंग गियर में छिपा मिला  

    लेखन अंजली
    Dec 29, 2023
    05:03 pm

    क्या है खबर?

    विमान के लैंडिंग गियर से यात्रा करना जानलेवा है और इस चीज को कुनाल देशमुख के निर्देशन में बनी फिल्म 'शिद्दत' में भी दिखाया गया है।

    हालांकि, कुछ लोग इस मौत के सफर को तय करने से जरा भी नहीं डरते हैं।

    हाल ही में अल्जीरिया से पेरिस जा रहे विमान में एक युवक ने लैंडिंग गियर के डिब्बे में छिपकर यात्रा की, लेकिन उसके बाद भी वह जीवित बच गया।

    आइए मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है पूरा मामला?

    द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, गत दिनों अल्जीरिया के ओरान से पेरिस के लिए उड़ान भरने वाली एयर अल्जीरी विमान के लैंडिंग गियर डिब्बे में एक युवक छिपा मिला था, जो कि गंभीर हाइपोथर्मिया से पीड़ित था।

    माना जा रहा है कि उस युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष होगी, जो गुरुवार की सुबह पेरिस के ओरली हवाई अड्डे पर विमान के लैंडिंग गियर के डिब्बे में तकनीकी जांच के दौरान उसमें छिपा मिला था।

    जानकारी

    गंभीर हाइपोथर्मिया के कारण व्यक्ति को अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    उस युवक के पास कोई पहचानपत्र नहीं मिला और उसे गंभीर हाइपोथर्मिया के कारण अस्पताल पहुंचाया गया है।

    हाइपोथर्मिया में शरीर का तापमान सामान्य से काफी कम होत है। ऐसे में विमान के 30,000-40,000 फीट की ऊंचाई पर तापमान के -50 डिग्री सेल्सियस तक कम होने के बाद भी इंसान जीवित रह सकता है।

    हालांकि, इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी मौत का कारण बन सकती है। ऐसे में युवक का जिंदा बचना चमत्कार माना जा रहा है।

    आंकड़े

    साल 1947 से लेकर 2021 के बीच सामने आए ऐसे कई मामले

    US के फेडरेल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के आंकड़ों के अनुसार, साल 1947 से लेकर 2021 के बीच विमानों के लैंडिंग गियर डिब्बों में यात्रा करने के कई मामले सामने आए हैं।

    इस साल अप्रैल में एंस्टर्डम के शिफोल हवाई अड्डे पर विमान के लैंडिंग गियर में एक व्यक्ति का शव पाया गया था।

    इससे 4 महीने पहले भी सैंटियागो डे चिली और बोगोटा के बीच एक उड़ान के लैंडिंग गियर के डिब्बे में 2 लोग मृत पाए गए थे।

    मृत्यु दर

    इस तरह यात्रा करने वालों की मृत्यु दर 77 प्रतिशत- FAA

    जुलाई 2019 में एक व्यक्ति का अकड़ा हुआ शरीर लंदन के एक बगीचे में गिरा था। माना जाता है कि वह हीथ्रो हवाई अड्डे के पास आ रहे केन्या एयरवेज के विमान के लैंडिंग गियर डिब्बे में था।

    साल 2015 में जोहांसबर्ग से हीथ्रो जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज के विमान से एक व्यक्ति का शव लंदन के रिचमंड में एक दुकान पर गिरा था।

    FAA के आंकड़ों के मुताबिक, ऐसे यात्रा करने वाले लोगों की मृत्यु दर 77 प्रतिशत है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पेरिस
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    KTM के दिवालिया होने से पहले बजाज ने लिया करोड़ों का लोन, करेगी निवेश  बजाज
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच आज खत्म होगा संघर्ष विराम? सेना ने दिया जवाब  भारतीय सेना
    श्रद्धा कपूर काे नहीं मिली मुंहमांगी रकम तो छोड़ दी एकता कपूर की फिल्म श्रद्धा कपूर
    शेयर बाजार में अगले सप्ताह आ रहे 5 IPO, 3 कंपनियां होंगी सूचीबद्ध  शेयर बाजार समाचार

    पेरिस

    बंदूक के दम पर किम कार्दशियन के साथ हुई लूट पर बनेगी फिल्म हॉलीवुड समाचार
    आतंकी फंडिंग रोकने के लिए पाकिस्तान को मिले चार महीने, कार्रवाई नहीं की तो होगा ब्लैकलिस्ट चीन समाचार
    एयरलाइन कंपनियों पर भी कोरोना वायरस का बुरा असर, टिकटों के दामों में भारी गिरावट मुंबई
    क्या है '15 मिनट सिटीज' का कॉन्सेप्ट और इस पर क्यों जोर दिया जा रहा है? भारत की खबरें

    अजब-गजब खबरें

    सदियों पहले पीने के लिए नहीं, हाथ धोने के लिए होता था कॉफी का इस्तेमाल इथियोपिया
    डोरिटोस ला रही चीज़ी नाचोज के स्वाद वाली शराब, जानिए क्या रहेगी कीमत अमेरिका
    अमेरिका: 'मरने' के 24 मिनट बाद जिंदा हुई महिला, बयां किया इस अंंतराल का अनुभव अमेरिका
    चीन: बढ़ती उम्र से जुड़े प्रभावों को उलट सकती है हाइड्रोजन, वैज्ञानिकों के तैयार की थेरेपी चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025