व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड्स से खरीदी 85 लाख की कीमत वाली BMW कार, लोग हुए दंग
क्या है खबर?
BMW जैसी महंगी कार खरीदना हर किसी का सपना होता है, जिसके लिए पैसे जुटाने में सालों लग जाते हैं। हालांकि, एक व्यक्ति ने ऐसे अनोखे तरीके से BMW खरीदी कि इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ गए। रेडिट के एक उपयोगकर्ता ने दावा किया कि उन्होंने क्रेडिट कार्ड्स के जरिए 85 लाख रुपये की कीमत वाली BMW कार खरीद ली। उनके इस दावे ने लोगों को चौका दिया है और सभी जानना चाहते हैं कि ऐसा कैसे संभव हुआ।
मामला
2 क्रेडिट कार्ड से किया भुगतान
उपयोगकर्ता का रेडिट अकाउंट 'सेलिंग_कैटामरन' नाम से है। उन्होंने पोस्ट कर बताया कि उनके पास ICICI एमराल्ड प्राइवेट मेटल क्रेडिट कार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस (एमेक्स) क्रेडिट कार्ड हैं।
इनके जरिए ही उनका कार लेने का सपना पूरा हुआ। दोनों क्रेडिट कार्ड से उन्होंने आधा-आधा भुगतान किया।
व्यक्ति ने कार की कीमत का 60 प्रतिशत हिस्सा, यानी 51 लाख रुपये ICICI क्रेडिट कार्ड से चुकाए। वहीं बाकी 40 प्रतिशत, यानी 34 लाख रुपये एमेक्स क्रेडिट कार्ड से अदा हुए।
ट्रांजेक्शन
कैसे पूरा हुआ इतना बड़ा भुगतान?
व्यक्ति के लिए यह सब उतना आसान नहीं था, जितना सुनने में लगता है। उनके अनुसार, उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर (RM) को पहले ही बड़ी रकम के भुगतान के बारे में बता दिया था।
हालांकि, शुरुआत में ICICI EPM ट्रांजेक्शन को अस्वीकार कर दिया गया था। बाद में उन्हें बैंक से फोन आया, जिसमें उनसे ट्रांजेक्शन को मंजूरी देने से पहले पुष्टि करने के लिए कहा गया।
ICICI
ICICI ने खड़ी कीं अड़चनें
उपयोगकर्ता ने बताया कि ICICI में उन्हें कई सवालों के जवाब देने पड़े और बैंक के साथ बार-बार बातचीत करनी पड़ी, जिससे उनका अनुभव खराब हुआ।
उन्होंने यह भी बताया कि ICICI उनकी क्रेडिट लिमिट में अस्थायी बढ़ोतरी करने को तैयार नहीं था, जबकि एमेक्स ने उन्हें तुरंत यह सुविधा दे दी थी।
उनके कार विक्रेता ने कार्ड से भुगतान करने पर उनसे 1 प्रतिशत का शुल्क भी लिया था।
प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोग हुए दंग
रेडिट उपयोगकर्ता की इस खरीदारी के बारे में सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई उनके इस कदम को 'समझदारी भरा' बता रहा है तो कोई उनसे ऐसा करने के टिप्स मांग रहा है।
एक उपयोगकर्ता ने लिखा, 'बहुत बढ़िया, कार्ड्स का अच्छा इस्तेमाल किया।' क्रेडिट कार्ड पर बड़ी रकम के ट्रांजेक्शन करने से काफी सारे रिवॉर्ड पॉइंट या माइलस्टोन बोनस मिल सकते हैं और आपके सपनों की कार आपकी हो सकती है।