NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / लंदन: लुसियन फ्रायड की पेंटिंग 152 करोड़ से ज्यादा रुपये में हुई नीलाम
    अगली खबर
    लंदन: लुसियन फ्रायड की पेंटिंग 152 करोड़ से ज्यादा रुपये में हुई नीलाम
    लुसियन फ्रायड की पेंटिंग लगभग 152 करोड़ रुपये में बिकी

    लंदन: लुसियन फ्रायड की पेंटिंग 152 करोड़ से ज्यादा रुपये में हुई नीलाम

    लेखन अंजली
    Oct 10, 2024
    06:56 pm

    क्या है खबर?

    लुसियन फ्रायड एक महान ब्रिटिश चित्रकार थे, जिनका काम कला बाजार में सबसे प्रशंसित, महंगा और मांग वाला है।

    इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि फ्रायड द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग लंदन की एक नीलामी में 1,81,80,000 डॉलर (152 करोड़ से ज्यादा रुपये) में बिकी है। इस पेंटिंग को बनाने में फ्रायड को लगभग 16 महीने लगे थे।

    आइए इस नीलामी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    नीलामी घर

    किस नीलामी घर द्वारा बेची गई यह पेंटिंग?

    फ्रायड की साल 2011 में मृत्यु हो गई थी, लेकिन उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग आज तक आकर्षण का केंद्र बनती हैं।

    इसी तरह हाल ही में बिकी फ्रायड की पेंटिंग क्रिस्टीज नामक नीलामीघर द्वारा आयोजित नीलामी में मुख्य आकर्षण बनी।

    इसे साल 2006 से 2007 में बनाया गया था और इसमें रिया किर्बी नामक महिला का चित्र बनाया गया है। इसके लिए रिया को रोजाना लगभग 5 घंटे तक एक ही जगह पर बैठना पड़ता था।

    बयान

    फ्रायड के अपने सहभागियों के साथ संबंध को दर्शाती है पेंटिंग- एना टौजिन

    नीलामी घर की नीलामीकर्ता एना टौजिन ने स्थानीय मीडिया को बताया, "रिया का पेंटिंग के लिए बैठना वास्तव में एक लंबी प्रक्रिया है और मुझे लगता है कि यह फ्रायड के अपने सहभागियों के साथ संबंध को दर्शाता है, जिस तरह का समर्पण वे इसे देते थे, लेकिन वह उन्हें पेंटिंग करके भी देता है।"

    उन्होंने आगे कहा कि ऐसी ही पेंटिंग ने फ्रायड को कला बाजार में सबसे अधिक मांग वाले कलाकारों में से एक बना दिया।

    अन्य पेंटिंग

    फ्रायड की ये पेंटिंग भी करोड़ों में बिकी 

    साल 2022 में फ्रायड का लार्ज इंटीरियर W11 8,60,00,000 डॉलर (722 करोड़ से ज्यादा रुपये) में बिका था।

    इसके पहले साल 2015 में फ्रायड की एक पेंटिंग 5,60,00,000 डॉलर (470 करोड़ से ज्यादा रुपये) में नीलाम हुई थी।

    क्रिस्टी की नीलामी में फ्रायड की 'हेड ऑफ ए वुमन' पेंटिंग भी शामिल थी और वो भी करोड़ों रुपये में बिकी थी।

    इस हालिया नीलामी में मार्क चागल, बर्थे मोरिसोट, विलेम कूनिंग और जेफ कून्स नामक कलाकारों की पेंटिंग भी शामिल थी।

    अन्य नीलामी

    गुस्ताव क्लिम्ट द्वारा बनाई गई पेंटिंग 250 करोड़ रुपये में नीलाम हुई 

    ऑस्ट्रेलिया के चित्रकार गुस्ताव क्लिम्ट द्वारा बनाई गई पेंटिंग लगभग 250 करोड़ रुपये में नीलाम हुई है। इस पेंटिंग का शीर्षक 'फ्राउलिन लिसर का पोर्ट्रेट' है, जो करीब एक सदी से लापता थी।

    माना जा रहा है कि यह क्लिम्ट का बनाया हुआ आखरी चित्र था। क्लिम्ट द्वारा बनाई गई इस ऐतिहासिक पेंटिंग की नीलामी 3.2 करोड़ डॉलर (लगभग 250 करोड़ रुपये) से शुरू हुई थी।

    यह राशि पहले की अनुमानित रकम के मुकाबले काफी कम थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    मुंबई पुलिस को 112 पर कॉल कर बम धमाके की सूचना दी, लगातार मिल रही धमकी महाराष्ट्र
    बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'रेड 2' का डंका, 150 करोड़ रुपये की ओर कमाई अजय देवगन
    ओला के इंजीनियर ने दी जान, 'काम का दबाव' बताया जा रहा कारण कर्नाटक
    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर

    लंदन

    लंदन: खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग के सामने जलाया तिरंगा, दल खालसा प्रमुख के नेतृत्व में प्रदर्शन  खालिस्तान
    यूरोप में सालों पहले लाशों को खाने की थी परंपरा, अध्ययन में हुए चौंकाने वाले खुलासे यूरोप
    पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 4 साल बाद वतन लौटे, इस्लामाबाद में हुआ भव्य स्वागत नवाज शरीफ
    गोपीचंद परमानंद हिंदुजा हैं लंदन के सबसे अमीर भारतीय व्यवसायी, जानिए इनकी संपत्ति मुंबई

    अजब-गजब खबरें

    वोलेमी पाइंस: दुनिया में इस प्रजाति के 100 से कम पौधे, ऑस्ट्रेलिया में हो रहे नीलाम  ऑस्ट्रेलिया
    पॉल एलन की ऐतिहासिक कलाकृतियों के संग्रह ने तोड़े रिकॉर्ड, लगभग 84 करोड़ रुपये में बिका अमेरिका
    महिला ने हवाई जहाज से किया 'ब्रेकअप', टूटा 9 साल का रिश्ता जर्मनी
    अमेरिकी महिला ने साइकिल से लगाया दुनिया का चक्कर, बनाया विश्व रिकॉर्ड अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025