NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: ये हैं दुनिया के सबसे अधिक वजन वाले जुड़वां बच्चे, भार जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगली खबर
    अमेरिका: ये हैं दुनिया के सबसे अधिक वजन वाले जुड़वां बच्चे, भार जानकर रह जाएंगे हैरान
    दुनिया के सबसे अधिक वजन वाले जुड़वां भाई

    अमेरिका: ये हैं दुनिया के सबसे अधिक वजन वाले जुड़वां बच्चे, भार जानकर रह जाएंगे हैरान

    लेखन गौसिया
    Aug 15, 2023
    06:17 pm

    क्या है खबर?

    आपने अकसर जुड़वां बच्चों से जुड़ी कहानियां सुनी होगी, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे ज्यादा वजन वाले जुड़वां बच्चों के बारे में बताएंगे।

    इन बच्चों का वजन इतना ज्यादा था कि उनका नाम आज भी गिनीज बुक में दर्ज है।

    हम बात कर रहे हैं बिली लियोन मैकक्रेरी और बेनी लोयड मैकक्रेरी की।

    उनका जन्म 7 दिसंबर, 1946 को हुआ था और 4 साल की उम्र के बाद से दोनों बच्चों का वजन लगातार बढ़ता गया।

    वजन

    क्या था जुड़वां भाइयों का वजन?

    जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के उत्तरी केरोलिना निवासी बिली का वजन 337 किलोग्राम और बेनी का वजन 328 किलोग्राम था, जिसके कारण वो दुनिया के सबसे ज्यादा वजन वाले जुड़वां बच्चे बन गए।

    अपने जन्म के समय प्रत्येक का वजन 2.2 किलोग्राम था, लेकिन 4 साल की उम्र से ही उन दोनों का वजन बढ़ना शुरू हो गया था।

    हालांकि, दोनों बच्चों का वजन ज्यादा खाना खाने से नहीं बढ़ा था। इसके पीछे का कारण रूबेला था।

    कारण

    किस कारण बढ़ा वजन?

    बिली और बेनी को रूबेला बीमारी हो गई थी, जिसके कारण उनकी पिट्यूटरी ग्रंथियां क्षतिग्रस्त हो गईं थी। इसका मतलब है कि उनके दिमाग का वह हिस्सा खराब हो गया था, जो विकास को नियंत्रित करने में मदद करता है।

    इससे बचाव के लिए जुड़वां भाइयों के माता-पिता ने बच्चों की डाइट सख्त कर दी थी। इसके अलावा वह इस उम्मीद से एक खेत में रहने लगे थे कि वहां शारीरिक गतिविधियां करने से बच्चों का वजन बढ़ना रुक जाएगा।

    बयान

    बिली ने डाइट को लेकर क्या बताया?

    काफी कोशिशों के बावजूद बिली और बेनी का वजन लगातार बढ़ता गया।

    बिली ने 1976 में खुलासा किया था कि वह और उनका भाई अधिक खाना नहीं खाते हैं।

    उन्होंने कहा, "लोग सोचते हैं कि हम हर समय खाते ही रहते हैं, लेकिन मैं आमतौर पर 2 अंडे और कुछ बेकन और टोस्ट के साथ एक गिलास जूस पीता हूं। इसके बाद दोपहर में मैं सैंडविच या कुछ और खा लूंगा, जबकि रात में भी हम नॉर्मल खाना खाते हैं।"

    पढ़ाई

    लगातार बढ़ते वजन के कारण जुड़वां भाइयों ने छोड़ दी पढ़ाई

    जानकारी के मुताबिक, बिली और बेनी ने अपने बढ़ते वजन के कारण हाई स्कूल के साथ पढ़ाई छोड़ दी थी।

    वो अपने पिता के खेत में काम करते थे और फिर अपनी मिनीबाइक चलाकर परेड वगैरह में जाते थे, जहां से उन्हें शो बिजनेस में जाने का मौका मिलने लगा था।

    इसके बाद 1970 में विश्व रिकॉर्ड हासिल करने के बाद दोनों भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर हो गए और इसके एक साल बाद उन्होंने कुश्ती में हाथ आजमाया।

    करियर

    दोनों भाइयों ने कुश्ती में बनाया सफल करियर

    जानकारी के मुताबिक, 25 साल की उम्र में दोनों भाइयों ने रिंग में प्रदर्शन किया और अपना पहला मैच हारने के बावजूद उन्होंने दुनियाभर में कुश्ती में सफल करियर बनाया।

    हालांकि, 1976 में बिली को निमोनिया हो गया था, जिसके बाद जुलाई, 1979 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

    बेनी की मृत्यु 2001 में 54 वर्ष की आयु में दिल की धड़कन रुकने से हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अमेरिका

    अमेरिका के एक दूरदराज गांव में रहती है यह महिला, विमान से करनी पड़ती है यात्रा अलास्का
    अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी रसोइये का शव तालाब में मिला, डूबने की आशंका बराक ओबामा
    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन पर चल सकता है महाभियोग, रिपब्लिकन पार्टी ने की तैयारी जो बाइडन
    ये 8 आदतें बढ़ा सकती हैं आपके जीवन के 24 साल, अध्ययन में हुआ खुलासा लाइफस्टाइल

    गिनीज बुक

    मिलिए दुनिया के सबसे छोटे कुत्ते 'पर्ल' से, आपकी जेब में हो जाएगा फिट अजब-गजब खबरें
    चीन: लड़के ने 1 मिनट में 2 उंगलियों से किए 22 पुश अप्स, बनाया विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    ऑस्ट्रेलियाई युवक ने 1 घंटे में किए 3,206 पुश अप्स, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया
    ब्रिटिश व्यक्ति ने अपने मुंह में किए 17 छेद, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम (UK)

    अजब-गजब खबरें

    चीन के चिड़ियाघर में वास्तविक भालू या भालू की पोशाक में इंसान? लोगों में छिड़ी बहस चीन समाचार
    ओला इलेक्ट्रिक ने कुत्ते 'बिजली' को बनाया कर्मचारी, ID कार्ड की तस्वीर हो रही वायरल ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    45,000 साल पहले हुई थी महिला की मौत, वैज्ञानिकों ने खोपड़ी से बनाया डिजिटल चेहरा यूरोप
    डेनमार्क: लगभग हर देश में घूमकर वापस घर लौटा व्यक्ति, जानिए उनके सफर की कहानी डेनमार्क
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025