NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / जानबूझकर लोगों से टकराने वाली जापान की गैंग पहुंची लंदन, हैरान कर देगा इसका उद्देश्य
    अगली खबर
    जानबूझकर लोगों से टकराने वाली जापान की गैंग पहुंची लंदन, हैरान कर देगा इसका उद्देश्य
    जापान का लोगों को धक्का देने वाला समूह (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सेल)

    जानबूझकर लोगों से टकराने वाली जापान की गैंग पहुंची लंदन, हैरान कर देगा इसका उद्देश्य

    लेखन सयाली
    May 18, 2025
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    चलते-चलते गलती से किसी से टकरा जाना आम बात होती है। हालांकि, क्या हो अगर कोई बार-बार आपसे टकराता ही रहे? सुनने में अजीब लगता है न?

    ऐसा ही कुछ इन दिनों लंदन की सड़कों पर हो रहा है। दरअसल, यहां जापान की एक धक्का देने वाली गैंग सक्रीय हो गई है, जो मजे के लिए लोगों से टकराती रहती है।

    पहले यह समूह केवल जापान की सड़कों पर ऐसा करता था, लेकिन अब यह लंदन तक पहुंच गया है।

    मामला

    सोशल मीडिया पर लोग कर रहे इस गैंग की निंदा

    इस समूह का नाम 'द बम्पिंग गैंग' है और इसमें केवल जापानी पुरुष शामिल हैं। यह गैंग खास तौर से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अपना निशाना बनाती है।

    लंदन के कई बड़े इन्फ्लुएंसर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना अनुभव साझा करते हुए इस गैंग की आलोचना की है।

    टिक-टॉक पर 148 लाख प्रशंसकों वाली आयलामेलेक ने बताया कि एक दिन अचानक एक 6 फुट 4 इंच लंबा आदमी उनसे जान-बूझकर टकराया, जिससे वह जमीन पर जा गिरीं।

    शिकायत

    एक महिला को ट्रेन में धक्का मारकर भागा था व्यक्ति

    मार्च में एक अन्य पीड़िता सैली विंटर ने अपना अनुभव लोगों को बताया। उनको बम्पिंग गैंग के एक सदस्य ने ट्रेन की खिड़की के शीशे पर पटक दिया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।

    जांच करने पर पता चला की वही पुरुष पहले भी एक बच्चे को लात मारने के जुर्म में गिरफ्तार हो चुका था।

    हालांकि, बच्चे के माता-पिता के कहने पर उसे छोड़ दिया गया था।

    कारण

    आखिर क्या था इस गैंग को बनाने का मकसद?

    जानकारी के मुताबिक, यह गैंग जापान में ही बनाई गई थी। इसमें जितने भी पुरुष मौजूद हैं, सभी के रिश्ते टूट चुके हैं और वे बेहद चिड़चिड़े स्वाभाव के हो चुके हैं।

    अपनी निराशा व्यक्त करने और गुस्सा निकालने के लिए वे जानकार लोगों से टकराते हैं। ये पुरुष मुख्य रूप से बाजार, रेलवे स्टेशन और सड़कों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थान चुनते हैं, ताकि उन्हें कोई पकड़ न सके।

    वे लोगों पर हमला करने के बाद तुरंत भाग जाते हैं।

    केस

    2020 में पकड़ा गया था महिलाओं से टकराने वाला एक व्यक्ति

    इस गैंग ने सोशल मीडिया पर आक्रोश पैदा कर दिया है और लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    जुलाई 2020 में जापान पुलिस ने डाइसुके नागाटा नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था, जो महिलाओं से बार-बार टकराता था।

    नागाटा ने बताया कि उसका यह व्यवहार तब शुरू हुआ, जब ट्रेन से उतरते समय एक दिन उसका हाथ गलती से एक महिला की छाती से छू गया।

    उसे ऐसा करके आनंद आया और वह रोजाना इसे दोहराने लगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    लंदन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 17 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    जापान

    जापान में कचरा नियम तोड़ने वाले लोगों को मिलेगी अनोखी सजा, नाम सार्वजनिक कर शर्मिंदा करेंगे स्वच्छता ही सेवा
    जापान एयरलाइंस पर साइबर हमला, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी; टिकटों की बिक्री रोकी गई हवाई यात्रा
    जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' जापान में हो रही रिलीज, तारीख भी आई सामने  जूनियर एनटीआर
    जापान: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का 116 साल की उम्र में हुआ निधन गिनीज बुक

    लंदन

    लंदन से सिंगापुर जा रहे विमान में टर्बुलेंस से एक यात्री की मौत, 30 घायल सिंगापुर
    लंदन: क्यों 2 लाख रुपये में नीलाम हो रहे हैं 10 रुपये के नोट?  अजब-गजब खबरें
    लंदन: ये हैं 'दुनिया के सबसे छोटे ताश के पत्ते', बना विश्व रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें
    बिकने जा रहा है राजकुमारी डायना का पुश्तैनी घर, इतनी है कीमत  अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: साइंस-फिक्शन फिल्म में इस्तेमाल किए मूल ET मॉडल की नीलामी, करोड़ों रुपये में अनुमानित कीमत  अमेरिका
    मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन की 70 साल पुरानी पेंटिंग हुई नीलाम, 100 करोड़ में बिकी न्यूयॉर्क
    ऐपल का पहला कंप्यूटर 3.22 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम, आज भी करता है काम ऐपल
    साइकिल से 100 देश घूमना चाहती हैं यह बुजुर्ग महिला, 12 की कर चुकी हैं यात्रा चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025