NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इस भारतीय कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे महँगी चॉकलेट, कीमत जानकार उड़ जाएँगे होश
    अगली खबर
    इस भारतीय कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे महँगी चॉकलेट, कीमत जानकार उड़ जाएँगे होश

    इस भारतीय कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे महँगी चॉकलेट, कीमत जानकार उड़ जाएँगे होश

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 24, 2019
    07:37 am

    क्या है खबर?

    चॉकलेट खाना आख़िर किसे पसंद नहीं है। कुछ लोग तो चॉकलेट के लिए इस क़दर पागल रहते हैं, कि वो इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

    भारत की बात करें तो यहाँ कई तरह की चॉकलेट मिलती हैं, लेकिन उनमें से ज़्यादातर विदेशी हैं।

    अगर आप देशी चॉकलेट खाने का शौक़ रखते हैं, तो आपको बता दें कि भारत की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे महँगी चॉकलेट लॉन्च की है।

    आइए उसके बारे में विस्तार से जानें।

    उपलब्धि

    गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई चॉकलेट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी ITC ने हाल ही में दुनिया की सबसे महँगी चॉकलेट लॉन्च की है। इस चॉकलेट की कीमत लगभग 4.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है।

    ITC ने चॉकलेट को अपने फैबेल ब्रांड के तहत पेश किया है।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि लॉन्च होते ही यह चॉकलेट दुनिया के सबसे महँगे चॉकलेट के मामले में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो गई है।

    जानकारी

    इससे पहले आर्टिसन फ्रिर्टज ने लॉन्च की थी दुनिया की सबसे महँगी चॉकलेट इंडिविजुअल

    आपको बता दें कि इससे पहले 2012 में डेनमार्क की आर्टिसन फ्रिर्टज ने दुनिया की सबसे महँगी चॉकलेट इंडिविजुअल लॉन्च की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस चॉकलेट की कीमत 3.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम थी।

    कीमत

    एक लाख रुपये होगी चॉकलेट के एक बॉक्स की कीमत

    चॉकलेट का यह सीमित संस्करण हाथ से बने एक लकड़ी के प्रीमियम बॉक्स में उपलब्ध होगा। इसमें 15 ग्राम की 15 ट्रफल्स होंगी।

    इस बॉक्स की कीमत सभी टैक्स के साथ एक लाख रुपये रखी गई है।

    ITC के मुख्य परिचालन अधिकारी (चॉकलेट, कनफेक्शनरी, कॉफ़ी और नई श्रेणी) खाद्य विभाग के अनुज रुस्तगी ने चॉकलेट के बारे में कहा कि फैबेल में हम नया बेंचमार्क स्थापित करके बहुत ख़ुश हैं।

    जानकारी

    वैश्विक स्तर पर हासिल की है उपलब्धि

    उन्होंने आगे कहा, "हमने सिर्फ़ भारतीय बाज़ार में नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हो गए हैं।"

    बिजनेस

    काफ़ी मुनाफ़े वाला है चॉकलेट का बिजनेस- अनुज

    अनुज ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में बताया, "चॉकलेट का बिजनेस काफ़ी मुनाफ़े वाला है और फैबेल की नई चॉकलेट के लिए ऑर्डर मिलना शुरू हो गया है।"

    उन्होंने कहा आगे कहा, "इसे दिवाली से पहले इसीलिए लॉन्च किया गया है। हम यह बिलकुल भी उम्मीद नहीं लगा रहे हैं कि चॉकलेट टनों में बिकेगी। हमारे इस नए प्रोडक्ट को लेकर देश के कई लोग उत्साहित हैं।"

    शुरुआत

    चॉकलेट बनाने के लिए रखा गया है दुनिया का सबसे बड़ा सेफ़

    ITC ने फैबेल ब्रांड के तहत प्रीमियम चॉकलेट बनाने की शुरुआत 2016 में की थी। तब से कंपनी लगातार प्रीमियम चॉकलेट बना रही है।

    ITC फैबेल चॉकलेट को लग्ज़री होटल्स और दुनिया के अन्य बड़े शहरों में बेचती है।

    प्रीमियम चॉकलेट बनाने के लिए कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े सेफ़ को रखा हुआ है।

    ITC ने हाल ही में कई सस्ती चॉकलेट भी लॉन्च की है। अनुज के अनुसार, छोटे सेग्मेंट में 100% से ज़्यादा ग्रोथ हो रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    अजब-गजब खबरें

    भारत की इन जगहों पर हैं 'रावण' के मंदिर, दशहरे के दिन मनता है शोक दुर्गा पूजा
    हर रोज शादी की ड्रेस पहनती है ये महिला, भारत से जुड़ी है चौंकाने वाली वजह अजब-गजब
    पति-पत्नी ने की है MBA, लेकिन रेलवे स्टेशन के बाहर लगाते है फ़ूड स्टॉल, जानें क्यों मुंबई
    मध्य प्रदेश की बुज़ुर्ग आदिवासी महिला की पेंटिंग्स इटली प्रदर्शनी में लगी, मिल रही वैश्विक पहचान इटली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025