NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / भारत के मशहूर पेंटर तैयब मेहता की पेंटिंग नीलामी में बिकी, कीमत 61 करोड़ से ज्यादा
    अगली खबर
    भारत के मशहूर पेंटर तैयब मेहता की पेंटिंग नीलामी में बिकी, कीमत 61 करोड़ से ज्यादा
    भारत की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग

    भारत के मशहूर पेंटर तैयब मेहता की पेंटिंग नीलामी में बिकी, कीमत 61 करोड़ से ज्यादा

    लेखन सयाली
    Apr 04, 2025
    11:38 am

    क्या है खबर?

    तैयब मेहता भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार, मूर्तिकार और फिल्म निर्माता थे। वह एमएफ हुसैन, राम कुमार और एसएच रजा जैसे कलाकारों के साथ 'बॉम्बे प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप' से जुड़े हुए थे।

    उनकी पेंटिंग में आधुनिकता और बंगाली कला शैली प्रदर्शित होती है, जो कला प्रेमियों को आकर्षित करती है।

    हाल ही में मेहता की एक दुर्लभ पेंटिंग नीलाम हुई है, जो भारत की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है।

    पेंटिंग

    क्या है इस पेंटिंग की खासियत?

    यह पेंटिंग मिस्र में बनी एक ट्रस्ड बैल की छवि से प्रेरित हो कर बनाई गई थी, जो लंदन के ब्रिटिश संग्रहालय में रखी थी। तैयब ने इसे 1956 में बनाया था और इसका नाम 'ट्रस्ड बुल' रख दिया था।

    इस पेंटिंग को तैयब ने अपने लंदन स्थित निवास में सजाया हुआ था। इसे बनाने के लिए उन्होंने ऑयल पेस्टल कलर का इस्तेमाल किया था।

    इस पेंटिंग में एक लेटा हुआ बैल बना हुआ है, जो गहरे रंगों का है।

    नीलामी

    कब और कहां आयोजित हुई थी इस पेंटिंग की नीलामी?

    इस खूबसूरत कलाकृति की नीलामी 2 अप्रैल को मुंबई में आयोजित की गई थी। इसकी कीमत 61.80 करोड़ रुपये लगी थी, जो इसकी अनुमानित कीमत से कई ज्यादा थी।

    इससे यह नीलामी में बिकने वाली दूसरी सबसे महंगी पेंटिंग बन गई है। इससे पहले 21 मार्च, 2025 को एमएफ हुसैन द्वारा बनाए गई 70 साल पुरानी पेंटिंग 100 करोड़ रुपये में बिकी थी।

    यह भारतीय कलाकार की बनाई हुई सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग बन गई है।

    प्रेरणा

    तैयब के लिए क्यों अहम थी यह पेंटिंग?

    तैयब ने कॉलेज के दिनों में मिस्र वाली पेंटिंग को देखा था। वह मुंबई के एक बूचड़खाने में अक्सर जानवरों को देखा करते थे।

    कला इतिहासकार और क्यूरेटर यशोधरा डालमिया के साथ हुए इंटरव्यू में उन्होंने पेंटिंग में बने बैल के बारे में बात की थी।

    उन्होंने कहा था, "मेरे लिए बंधी हुई बैल की तस्वीर अहम है। लोग जानवर के पैरों को बांधते हैं और काटने से पहले फर्श पर फेंक देते हैं, जिससे मन दुखी हो जाता है।"

    महत्त्व

    तैयब के निजी अनुभव ने भी दिया इस कलाकृति को रूप

    जब तैयब 20 साल के थे, तो विभाजन के दंगों के दौरान उनके घर के बाहर सड़क पर एक व्यक्ति की हत्या कि गई थी। उन्होंने उस व्यक्ति को कटते हुए देखा था, जिसका दर्दनाक अनुभव हमेशा उनके मन में बसा रहा।

    इसीलिए, उनकी कला में भी उसकी झलक नजर आया करती थी। तैयब के काम के अलावा, इस नीलामी में कई अन्य पेंटिंग भी नीलाम हुई थीं, जिनकी कीमत अनुमान से कई ज्यादा लगी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    लंदन
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    भारत में आईफोन बनाने पर ट्रंप की चेतावनी, ऐपल को दी 25 प्रतिशत टैरिफ की धमकी आईफोन
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    अपने स्मार्टफोन डाटा का बैकअप कैसे रखें?  स्मार्टफोन
    पाकिस्तान पर आर्थिक प्रहार की तैयारी में भारत, FATF और विश्व बैंक से करेगा ये अपील पाकिस्तान समाचार

    अजब-गजब खबरें

    यह शिक्षिका अपने आपको समझती है बिल्ली, पढ़ाते समय करती है जानवर जैसी हरकतें ऑस्ट्रेलिया
    अर्जेंटीना की यह महिला जवान दिखने के लिए चढ़वाना चाहती है अपने बेटे का खून अर्जेंटीना
    रोजर फेडरर का रैकेट 1 करोड़ से ज्यादा रुपये में हुआ नीलाम, जानें खासियत  रोजर फेडरर
    ब्राजील के इस जोड़े ने बनाया सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का विश्व रिकॉर्ड ब्राजील

    लंदन

    सबसे पुरानी किताबों में शामिल किताब की होगी नीलामी, 32 करोड़ में बिकने की उम्मीद  अजब-गजब खबरें
    विंस्टन चर्चिल की पेंटिंग होने जा रहा नीलाम, लगभग 7 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद अजब-गजब खबरें
    लंदन: युवक ने लोगों पर तलवार से हमला किया, 1 बच्चे की मौत; कई घायल चाकू से हमला
    शबाना आजमी को 'फ्रीडम ऑफ सिटी ऑफ लंदन पुरस्कार' से किया जाएगा सम्मानित, बोलीं- गर्व है शबाना आजमी

    मुंबई

    रणवीर अल्लाहबादिया की अमर्यादित टिप्पणी का मामला संसद पहुंचा, संसदीय समिति भेज सकती है समन रणवीर अल्लाहबादिया
    महाराष्ट्र साइबर सेल ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो के 30-40 प्रतिभागियों पर दर्ज किया मामला  रणवीर अल्लाहबादिया
    RBI ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर क्यों लगाया प्रतिबंध, ग्राहक कैसे निकाल सकेंगे पैसे?  भारतीय रिजर्व बैंक
    न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक मामला: मुंबई पुलिस की EOW ने पूर्व महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया मुंबई पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025