NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / हैलोवीन पर मनता है भूतों का जश्न, जानिए इस त्योहार को मनाने के विचित्र तीरके
    अगली खबर
    हैलोवीन पर मनता है भूतों का जश्न, जानिए इस त्योहार को मनाने के विचित्र तीरके
    हैलोवीन मानाने के विचित्र और अनोखे तरीके (तस्वीर: फ्रीपिक)

    हैलोवीन पर मनता है भूतों का जश्न, जानिए इस त्योहार को मनाने के विचित्र तीरके

    लेखन सयाली
    Oct 19, 2024
    12:37 pm

    क्या है खबर?

    हैलोवीन मरे हुए लोगों को याद करने का त्योहार है, जिसे पश्चिमी देशों में मनाया जाता है। इस अनोखे पर्व पर भूतों का जश्न मनाया जाता है, जिस दौरान लोग भूतों और चुड़ैलों की तरह तैयार होते हैं।

    इस दिन बच्चे घर-घर जाकर लोगों को डराने का प्रयास करते हैं। अब इस त्योहार की लोकप्रियता पश्चिमी देशों के साथ-साथ भारत में भी बढ़ने लगी है।

    आइए हैलोवीन से जुड़ी 5 विचित्र परंपराओं के बारे में जानते हैं।

    #1

    भूतों को खिलाया जाता है खाना

    चीन एशियाई देश होने के बावजूद भी धूम-धाम से हैलोवीन मनाता है। यहां इस त्योहार को टेंग चीह नाम से जाना जाता है, जो मृतकों को याद करने का दिन है।

    इस दिन लोग अपने परिवार के मृत सदस्यों की तस्वीरों के आगे खाना और पानी रखते हैं। इस दिन पूरे देश में कंदीलें और कागज से बनी नाव भी जलाई जाती हैं।

    माना जाता है कि ऐसा करने से मृतकों की रूह को रास्ता ढूंढने में आसानी होती है।

    #2

    छुपाए जाते हैं चाकू

    जर्मनी में हैलोवीन का जश्न एक दिन नहीं, बल्कि 9 दिन तक चलता है। यहां इस पर्व को ऑल सेंट डे यानि संतों का दिन कहा जाता है।

    इस दिन लोग गिरजाघर जाकर मृत संतों के लिए प्रार्थना करते हैं और मृत परिजनों की कब्र पर उनका पसंदीदा खाना रखते हैं।

    यहां की सबसे विचित्र परंपरा यह है कि इस दौरान लोग अपने घर के सारे चाकू छुपा देते हैं, इस डर से कि भूत आकर उन्हें मार न दें।

    #3

    भूतों की तरह तैयार होते हैं बच्चे और बूढ़े

    आयरलैंड, अमेरिका और UK समेत सभी पश्चिमी देशों में हैलोवीन को मुख्य त्योहार माना जाता है।

    यहां के बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक, सभी भूत-प्रेत की पोशाकों में तैयार होते हैं और एक दूसरे को डराने का प्रयास करते हैं। बच्चे हाथों में कद्दू के आकार की बाल्टियां लेकर घूमते हैं और लोगों से कैंडी मांगते हैं।

    इस दौरान लोग अपने घरों को डरावने भूत बंगलों की तरह सजाते हैं और खूंखार राक्षसों की तरह बर्ताव करते हैं।

    #4

    मनाया जाता है मौत के दिन का जश्न

    मौत का दिन या डे ऑफ द डेड मेक्सिको का 2 दिवसीय हैलोवीन त्योहार है, जिसे डिया डे लॉस मुर्टोस कहा जाता है।

    1 और 2 नवंबर को मनाया जाने वाला यह पर्व, जीवित और मृत लोगों को फिर से एक साथ लाता है। यहां के लोगों का मानना है कि मरने के बाद लोगों की रूह धरती पर ही रहती है।

    इस दौरान लोग अपने परिवार के दिवंगत सदस्यों का सम्मान करने के लिए उन्हें भेंट देते हैं।

    #5

    कद्दू पर बनाया जाता है भूत का चेहरा 

    हैलोवीन का जश्न कद्दू के बिना अधूरा माना जाता है। अमेरिका समेत कई देशों में इस पर्व पर लोग नारंगी रंग के कद्दू खरीदते हैं और उन्हें अंदर से खोखला करते हैं।

    इसके बाद वे कद्दू की कटाई करके उसपर भूत या शैतान का चेहरा बनाते हैं। इसे जैक-ओ-लैंटर्न कहा जाता है, जिसके जरिए घर की सजावट भी होती है।

    माना जाता है कि इन कद्दुओं के अंदर मोमबत्तियां जलाकर रखने से भूत-प्रेत घर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    त्यौहार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    अजब-गजब खबरें

    लोग मुट्ठी भर-भरकर खा रहे हैं मिट्टी, कई स्वास्थ्य लाभ मिलने का दावा  टिक-टॉक
    चीन: कुत्ते के डराने से गर्भवती महिला का हुआ गर्भपात, मालिक ने दिया लाखों का जुर्माना चीन समाचार
    इंग्लैंड: 680 दुर्लभ सिक्कों की हुई नीलामी, लगभग 1.5 करोड़ रुपये में बिके इंग्लैंड
    ब्रिटेन: स्कूल में अपनी पहचान भेड़िया बताना चाहता है बच्चा, ये है वजह  ब्रिटेन

    त्यौहार

    ओणम पर बनाकर खाएं ये 5 तरह के पारंपरिक पायसम, आसान हैं रेसिपी ओणम
    ओणम के दौरान पुरुष चुन सकते हैं ये 5 कपड़ों के विकल्प, लगेंगे बहुत ही आकर्षक ओणम
    ओणम: त्योहार पर बनाएं ये 5 पारंपरिक व्यंजन, जश्न का मजा हो जाएगा दोगुना ओणम
    10 दिवसीय त्योहार है ओणम, जानिए प्रत्येक दिन का नाम और महत्व ओणम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025