Loading...
जर्मनी: बच्चों के मैदान में बेंच पर अकेली बैठी थी महिला, भरना पड़ा हजारों का जुर्माना
मैदान में अकेले बैठने पर महिला ने भरा जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सेल)

जर्मनी: बच्चों के मैदान में बेंच पर अकेली बैठी थी महिला, भरना पड़ा हजारों का जुर्माना

लेखन सयाली
Nov 27, 2026
04:07 pm

क्या है खबर?

किसी भी मैदान में पड़ी बेंच आम लोगों के बैठने और आराम करने के लिए ही होती हैं। हालांकि, क्या आपने कभी सुना है कि किसी को बेंच पर बैठने के लिए जुर्माना भरना पड़ा हो? ऐसा कुछ जर्मनी की रहने वाली एक महिला के साथ हुआ। उन्हें एक बच्चों के मैदान में पड़ी बेंच पर अकेले बैठने के लिए हजारों का जुर्माना देना पड़ा। इसकी वजह जानकार आप जरूर हैरत में पड़ जाएंगे।

मामला

क्या है पूरा मामला?

यह अजीबो-गरीब घटना 31 साल की हाना के साथ हुई, जो जर्मनी के गेल्सेनकिर्चेन की रहने वाली हैं। वह 25 अक्टूबर को आर्थिक और शैक्षणिक दबाव से परेशान हो कर टहलने निकल गई थीं।

उन्होंने एक बच्चों के खेलने वाले मैदान में बेंच पर बैठकर अपनी रिश्तेदार को फोन मिलाया और बात करने लगीं।

वह दुखी होने की वजह से रोते हुए उनसे बात कर रही थीं, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनकी मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं।

हाना

बच्चे के बिना मैदान में जाना पड़ा भारी

हाना ने बताया, "उस समय मैं अपनी पढ़ाई और आर्थिक मामलों की वजह से बहुत दबाव में थी। मैं बस अकेले रहना चाहती थी और नहीं चाहती थी कि कोई मुझे देखे।"

कुछ ही समय में नगरपालिका के 3 अधिकारी उनके सामने आ खड़े हुए और पूछा कि क्या झूलों पर खेल रहे 2 लड़के उनके बच्चे हैं। जब हाना ने न में जवाब दिया तो उन्हें बड़ा फटका झेलना पड़ा।

ADVERTISEMENT

कारण

क्यों देना पड़ा जुर्माना?

अधिकारीयों ने हाना पर 2,540 रुपये का जुर्माना लगाया, जिसके बाद उनकी आर्थिक परेशानी और बढ़ गई। ऐसा करने की वजह है गेल्सेनकिर्चेन का एक अहम नियम।

गेल्सेनकिर्चेन के नगरपालिका नियमों के मुताबिक, खेल के मैदान 14 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए होते हैं। उनके माता-पिता और अन्य वयस्क इनका उपयोग केवल तभी कर सकते हैं, जब वे बच्चों के साथ हों।

हाना ने इस घटना पर नाराजगी जताई और वह इससे हैरान भी हुईं।

ADVERTISEMENT

प्रतिक्रिया

इस मकसद से बनाया गया यह नियम

हाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "इस सब में इंसानियत कहां है? अगर आप किसी को रोते देखते हैं तो क्या आप सबसे पहले यह नहीं पूछ सकते कि 'क्या आप ठीक हैं? क्या आपको मदद चाहिए?' और फिर वे मुझे समझा सकते थे कि बच्चों के बिना वहां बैठने की इजाजत नहीं है।"

प्रशासन का कहना है कि इसका मकसद खेल के मैदानों के बिना इजाजत इस्तेमाल को रोकना और बच्चों के अपहरण का जोखिम घटाना है।

जानकारी

जुर्माना बढ़ा सकता है प्रशासन

गेल्सेनकिर्चेन में खेल के मैदानों के बिना इजाजत इस्तेमाल के लिए जुर्माना बढ़ाने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। प्रस्तावित जुर्माने को मौजूदा 5,613 रुपये से बढ़ाकर 6,121 रुपये करने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENT