NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / लंदन: ब्रिटिश गायक फ्रेडी मर्करी का पियानो होगा नीलाम, करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद 
    अगली खबर
    लंदन: ब्रिटिश गायक फ्रेडी मर्करी का पियानो होगा नीलाम, करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद 
    फ्रेडी मर्करी का पियानो होगा नीलाम

    लंदन: ब्रिटिश गायक फ्रेडी मर्करी का पियानो होगा नीलाम, करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद 

    लेखन अंजली
    Aug 04, 2023
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    फ्रेडी मर्करी प्रसिद्ध ब्रिटिश गायक थे, जिन्होंने रॉक बैंड क्वीन के प्रमुख गायक के रूप में दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की।

    वह भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

    इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका पियानो लंदन के एक नीलामी घर में नीलाम होने के लिए रखा जा चुका है।

    इसके 2-3 मिलियन पाउंड यानी 21-31 करोड़ रुपये में बिकने की उम्मीद है।

    नीलाम

    फ्रेडी के पसंदीदा सामानों में से एक है पियानो

    नीलामी करने वाली संस्था सोथबी के मुताबिक, फ्रेडी का पियानो इस साल सितंबर में नीलाम होने वाली वस्तुओं में से एक है। इस पियानो पर उन्होंने लोकप्रिय बोहेमियन रैप्सोडी ट्रैक बनाया था।

    फ्रेडी की दोस्त मैरी ऑस्टिन सोथबी को बताया कि कलाकार ने पियानो पर कभी धूम्रपान नहीं किया और न ही उसके ऊपर एक गिलास रखा और यह फ्रेडी की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक था।

    आखिर समय में भी यह पियानो फ्रेडी के साथ था।

    अन्य

    फ्रेडी की इन चीजों की भी होगी नीलामी

    सोथबी ने मीडिया को यह भी बताया कि फ्रेडी का मुकुट और शाही पोशाक भी नीलाम की जाएगी, जो उन्होंने गॉड सेव द क्वीन के समापन समारोह में पहनी थी। इन चीजों के 60,000 से 80,000 पाउंड में बिकने की उम्मीद है।

    इसके अतिरिक्त उनकी टिफनी एंड कंपनी की चांदी की मूंछों वाली कंघी के बिकने पर 400-600 पाउंड मिलने की उम्मीद है।

    बता दें कि इसी साल अप्रैल में फ्रेडी की हॉट पैंट 18,000 पाउंड में बिकी थी।

    प्रदर्शन

    नीलामी के लिए फ्रेडी की चीजों का किया जाएगा प्रदर्शन

    सोथबी के लोग नीलामी से पहले फ्रेडी के सभी निजी सामानों को प्रदर्शित करने के लिए एक महीने की प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं।

    फ्रेडी के पियानो के अलावा, हस्तलिखित गीत, कलाकृतियां, कपड़े और अन्य छोटी-छोटी चीजें जैसी दुर्लभ संग्रहणीय वस्तुओं को भी बाद में प्रदर्शित और नीलाम किया जाएगा।

    यह प्रदर्शन 4 अगस्त को लंदन में सोथबी की एक निःशुल्क प्रदर्शनी में शुरू होगा।

    संग्रहण

    विषयगत रूप से व्यवस्थित किया गया फ्रेडी का सामान

    इस प्रदर्शनी को सोथबी की में विषयगत रूप से व्यवस्थित किया गया है। एक गैलरी में उनकी जापानी कला संग्रहणीय वस्तुएं प्रदर्शित होंगी और अन्य गैलरी में उनके दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदर्शित होंगी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेडी ने तीन दशकों में संग्रह का निर्माण किया और फिर लंदन में स्थित अपने घर पर सब इकट्ठा करके रख दिया, जिसे बाद में उन्होंने अपने करीबी दोस्त मैरी ऑस्टिन को सौंप दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लंदन
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून
    मारुति सुजुकी ला रही 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV, ये जानकारी आईं सामने  मारुति सुजुकी
    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल मेक्सिको

    लंदन

    ललित मोदी को दो सप्ताह में दो बार हुआ कोविड, एयर एंबुलेंस से लाए गए लंदन ललित मोदी
    वोडाफोन भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी, सैकड़ों लोग होंगे प्रभावित वोडाफोन-आइडिया
    ललित मोदी ने रुचिर मोदी को घोषित किया अपना उत्तराधिकारी, जानें उनके बारे में ललित मोदी
    पुण्यतिथि: लता मंगेशकर ने दान कर दी थी सारी संपत्ति, जानें अनसुनी बातें लता मंगेशकर

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के सबसे बड़े बार्बी डॉल संग्रह करने वाली जर्मन महिला बनी 'गुड़िया की डॉक्टर' जर्मनी
    तेलंगाना: टमाटर ने किसान को बनाया करोड़पति, एक महीने में कमाए 1.8 करोड़ रुपये तेलंगाना
    जॉर्डन: इस अनोखे रेस्टोरेंट में खाने के बाद ग्राहकों को मिलती है सोने की सुविधा खान-पान
    बेंगलुरू: दुर्घटना का नाटक करके दंपति ने की टमाटरों से लदे ट्रक की चोरी, गिरफ्तार बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025