Loading...
अमेरिकी परिवार में एक ही तारीख पर हुआ पांचवीं पीढ़ी का जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड
अमेरिकी परिवार में एक ही दिन जन्मी पांचवीं पीढ़ी (तस्वीर: GBWR)

अमेरिकी परिवार में एक ही तारीख पर हुआ पांचवीं पीढ़ी का जन्म, बना विश्व रिकॉर्ड

लेखन सयाली
Nov 13, 2026
12:31 pm

क्या है खबर?

किसी परिवार में एक ही दिन 2 लोगों का जन्मदिन होना संजोग हो सकता है। हालांकि, अगर ऐसा बार-बार हो तो यह किसी अजूबे से कम नहीं कहलाएगा। ऐसा ही कुछ अमेरिका के हार्लो परिवार में हुआ है, जहां उनकी पांचवी पीढ़ी का जन्म एक ही तारीख पर हुआ है। 14 सितंबर, 2025 को आर्थर बेल का जन्म हुआ तो उनके माता-पिता खुशी से फूले नहीं समाए। आइए जानते हैं इसी तारीख पर उनके परिवार में किस-किस का जन्मदिन पड़ा।

मामला

1907 से 2025 तक जन्मीं 5 पीढ़ियां

1997 में 14 सितंबर को ही आर्थर की मां एमा का जन्म हुआ था और इसी तारीख को 1972 में उनके नाना डोनाल्ड पैदा हुए थे। आर्थर की परनानी एडी भी 14 सितंबर, 1949 को पैदा हुई थीं।

एडी के दादा विल्बर इसी तारीख को 1907 में जन्में, जिससे यह परंपरा शुरू हुई। अब आर्थर के जन्म के बाद, इस परिवार को इतिहास में एक ही दिन पैदा हुई सबसे ज्यादा पीढ़ियों के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड दिया गया है।

संजोग

कैसे हुआ यह संजोग?

एमा ने बताया कि उन्हें इस संजोग के अनोखेपन का एहसास तब भी था, जब उनकी 4 पीढ़ियां लगातार 14 सितंबर को पैदा हुई थीं।

हालांकि, जब उन्हें पता चला कि उनके बेटे के जन्म की संभावित तारीख भी उसी खास दिन पड़ सकती है तो उन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड के लिए गिनीज बुक से संपर्क किया।

इस परिवार में एक पीढ़ी लड़का तो अगली पीढ़ी लड़की पैदा हुई और यह क्रम आर्थर तक जारी रहा।

ADVERTISEMENT

एमा

हम इस रिकॉर्ड के अकेले धारक हैं- एमा

आर्थर की मां एमा ने बताया, "हमें एक तरह से हमेशा से पता था कि हमारे पास 4 पीढ़ियों का रिकॉर्ड है। बस हमने कभी इसके लिए आवेदन नहीं किया, क्योंकि हमारी चाहत थी कि 14 सितंबर को पांचवीं पीढ़ी भी इसमें शामिल हो जाए। हमने आवेदन किया, देर से ही सही, पर किया तो। अब हम इस रिकॉर्ड के अकेले धारक हैं, न कि इसे किसी और के साथ साझा करने वाले।"

ADVERTISEMENT

आर्थर

परिवार वाले आर्थर को मानते हैं 'चमत्कारी'

आर्थर के नाना डोनाल्ड ने कहा, "ईश्वर बहुत सुंदर ढंग से काम करते हैं।" एमा ने आगे कहा, "यह एक अजीब संयोग जैसा लगा और उससे भी बड़ी बात यह कि इससे 'लड़का-लड़की-लड़का-लड़की-लड़का' वाला क्रम भी बना रहा।"

उनका परिवार इस संजोग को भगवान का एक अजूबा मानता है और आर्थर को 'चमत्कारी लड़का' कहते हैं। परिवार इस उपलब्धि से बेहद खुश है और इसका जश्न भी मना रहा है।

ADVERTISEMENT