LOADING...
इंग्लैंड: पिता ने एलेक्सा से पूछा बच्चे को चुप करवाने का तरीका, मिला यह जवाब
एलेक्सा ने पिता को दिया हैरान कर देने वाला जवाब

इंग्लैंड: पिता ने एलेक्सा से पूछा बच्चे को चुप करवाने का तरीका, मिला यह जवाब

लेखन गौसिया
Nov 02, 2022
12:49 pm

क्या है खबर?

आजकल लोग वर्चुअल असिस्टेंट टूल से ज्यादा जुड़ते जा रहे हैं। इसके कारण लोग सोशल मीडिया पर गूगल असिस्टेंट, ऐपल के सिरी और अमेजन के एलेक्सा जैसे डिजिटल टूल्स के साथ अजीबोगरीब सवाल पूछते रहते हैं। इंग्लैंड के एडम चैम्बरलेन ने भी एलेक्सा से अपने हंसते हुए बच्चों को चुप करने वाली तरकीब के बारे में सावल किया। इस पर एलेक्सा ने बेहद चौंकाने वाला जवाब दिया। आइए आपको एलेक्सा के जवाब के बारे में बताते हैं।

सवाल-जवाब

एलेक्सा ने क्या दिया जवाब?

एडम चैम्बरलेन (45) ने एलेक्सा के साथ हुए सवाल-जवाब को रेडिट और टिक-टॉक पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद से यह जवाब सुर्खियों में है। पिता एडम ने अमेजन के एलेक्सा डिवाइस से पूछा कि अपने हंसते हुए बच्चे को चुप कैसे करें? इस पर एलेक्सा ने कहा, "अपने बच्चे के गले में घूंसा मारकर आप उन्हें शांत कर सकते हैं। जब उन्हें दर्द होगा और सांस नहीं ले पाएंगे, तो कम हंसेंगे।"

वायरल वीडियो

2.14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

टिक-टॉक पर पोस्ट किए जाने के बाद यह वीडियो काफी वायरल हो गई। एडम के मुताबिक, उनके प्रोफाइल पर अब तक का सबसे ज्यादा देखें जाने वाला वीडियो यही है। इस वीडियो को 2.14 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे खुद एडम भी हैरान हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने एडम पर आरोप भी लगाया कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इस तरह के जवाब का वीडियो अपलोड किया है।

Advertisement

अमेजन का जवाब

मामले में अमेजन के प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस मामले में अमेजन के प्रवक्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी का कहना है कि यह जवाब बिल्कुल भी वाजिब नहीं है। ऐसे में हमने सितंबर में ही इस जवाब को डिवाइस से हटा दिया गया था। इससे पहले भी एलेक्सा ने कई सवालों के अलग तरह के जवाब दिए हैं। बता दें कि चीजें कितनी भी एडवांस हो जाए, लेकिन टेक्नोलॉजी कई चीजों की की जगह नहीं ले सकती है।।

Advertisement

अमेजन एलेक्सा

न्यूजबाइट्स प्लस

एलेक्सा अमेजन की स्मार्ट वॉइस असिस्टेंट है, जो यूजर्स के वॉइस कमांड्स समझकर ऐक्शंस ले सकती है। इसका इंटीग्रेशन इको स्पीकर्स और कई स्मार्ट डिवाइसेज में मिलता है। यानी कि स्मार्ट एलेक्सा स्पीकर की मदद से यूजर्स अपने स्मार्ट प्रोडक्ट्स को नियंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा एलेक्सा में कई फीचर्स हैं, जो यूजर्स के लिए उपयोगी हैं। आप इसके जरिये HP गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है।

Advertisement