
अब एलेक्सा बताएगा आपके मन की बात, लगाएगा प्रश्न का अंदाजा
क्या है खबर?
समय के साथ-साथ अमेजन एलेक्सा और भी स्मार्ट होता जा रहा है। लगातर आ रहे नए फीचर्स के कारण ये यूजर्स के लिए अधिक उपयोगी बन गया है। कंपनी अब इसमें एक और नया फीचर ऐड करने वाली है, जिससे यूजर्स का काम और भी आसान हो जाएगा। अब किसी भी चीज का पता लगाने के लिए एलेक्सा से ज्यादा प्रश्न नहीं पूछने पडेंगे। जल्द ही यह नया फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
फीचर
अगले प्रश्न के लिए देगा सुझाव
एलेक्सा अब इतना स्मार्ट हो गया है कि वह यूजर्स की मन की बात समझ लेगा। अब वह उनके द्वारा पूछे गए पहले प्रश्न के आधार पर ही बता देगा कि वे अगला क्या प्रश्न पूछने वाले हैं। इस नए फीचर को इनफेरिंग कस्टमर्स और लैंटेंट गोल्स नाम दिया गया है। एक तरह से इसे फॉलो अप भी कहा जा सकता है। इसके आ जाने के बाद वर्चुअल असिस्टेंट से बात करने में काफी आसानी होगी।
काम
कैसे करेगा काम?
यह बिल्कुल गूगल इंडिक कीबोर्ड की तरह काम करेगा। जिस प्रकार उसमें एक शब्द टाइप करने पर वह अगले के लिए सुझाव देता है। उसी प्रकार अब एलेक्सा भी एक प्रश्न पूछने के बाद दूसरे के लिए सुझाव देगा। उदाहरण के तौर पर अगर यूजर एलेक्सा से कहता है कि 'मैं एक घंटे आराम करना चाहता हूं' तो एलेक्सा कहेगा कि 'क्या आप चाहते हैं कि मैं एक घंटे का अलार्म लगा दूं'।
जानकारी
अन्य कई कामों के लिए भी है उपयोगी
इसके अलावा भी एलेक्सा केयर हब नाम का एक फीचर ला रहा है। इससे यूजर्स को अपने बुजुर्गों की देखभाल करने में मदद मिलेगी। यह फीचर लाने की घोषणा अमेजन ने सितंबर में ही कर दी थी।
गैस सिलेंडर
अलेक्सा से बुक कर सकते हैं गैस सिलेंडर
सिर्फ यही नहीं बल्कि एलेक्सा में कई ऐसे फीचर्स हैं, जो यूजर्स के लिए उपयोगी हैं। इसके जरिये HP गैस सिलेंडर भी बुक कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है। इसके लिए यूजर्स को एलेक्सा को कुछ कमांड देनी होगी और सिलेंडर बुक हो जाएगा। इतना ही अमेजन पे से पेमेंट करने पर उन्हें 50 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, वे किसी अन्य ऐप जैसे गूगल पे आदि से भी पेमेंट कर सकते हैं।