NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / रैपर लिल वेन की लिखी हुई गीत नोटबुक हो रही नीलाम, 42 करोड़ रुपये है कीमत
    अगली खबर
    रैपर लिल वेन की लिखी हुई गीत नोटबुक हो रही नीलाम, 42 करोड़ रुपये है कीमत
    5 साल के विवाद के बाद नीलाम हो रही है लिल वेन की हस्तलिखित गीत नोटबुक

    रैपर लिल वेन की लिखी हुई गीत नोटबुक हो रही नीलाम, 42 करोड़ रुपये है कीमत

    लेखन सयाली
    Aug 06, 2024
    02:18 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिका के मशहूर रैपर लिल वेन के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, उनकी एक पुरानी गीत नोटबुक नीलामी के लिए उपलब्ध है, जिसमें वे अपने हाथों से गानों के बोल लिखा करते थे।

    यह नोटबुक 1999 की बताई जा रही है, जिसमें वेन के कई रैप गानों के बोल लिखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि वेन इस नोटबुक को तब इस्तेमाल करते थे, जब वह महज 17 साल के थे।

    नीलामी

    42 करोड़ रुपये तय की गई है नोटबुक की कीमत

    संगीत प्रेमियों के लिए यह वास्तु किसी खजाने से कम नहीं है, जिसे 'मोमेंट्स इन टाइम' नामक नीलामी घर द्वारा बेचा जा रहा है। इस नीलामी घर ने अगस्त महीने की शुरुआत में नीलामी की घोषणा की थी।

    वेन की इस बेशकीमती नोटबुक की कीमत 50 लाख डॉलर यानि करीब 42 करोड़ रुपये तय की गई है। इस नोटबुक में वेन ने अपने ग्रुप 'हॉट बॉयज' के शीर्षक गीत 'वी ऑन फायर' और 'आई फील' के बोल भी लिखे थे।

    नोटबुक

    अज्ञात व्यक्ति को एक कार में मिली थी यह नोटबुक

    वेन ने इस नोटबुक में न सिर्फ गीत लिखे थे, बल्कि कुछ चित्र भी बनाए थे। नोटबुक को एक अज्ञात व्यक्ति ने एक कार में खोजा था, जो पहले वेन के कैश मनी रिकॉर्ड्स के एक सहयोगी की थी।

    उन्होंने इसे 2019 तक अपने पास सुरक्षित रखा, जब इसे पहली बार 2 करोड़ रुपये में नीलामी के लिए लाया गया था। हालांकि, वेन ने खुद कानूनी रूप से इसकी बिक्री को रोकने का प्रयास किया था।

    विवाद

    5 साल के कानूनी विवाद के बाद बिक रही है यह नोटबुक

    वेन ने कहा था कि नोटबुक गुम हो गई थी। साथ ही उन्होंने बेचने वाले व्यक्ति पर इसे पैसों के लिए छुपाने का आरोप लगाया था।

    उन्होंने बिक्री को लेकर 'मोमेंट्स इन टाइम' के खिलाफ एक संघर्ष विराम भी दायर किया था।

    अज्ञात व्यक्ति ने कानूनी तौर पर 'फाइंडर-कीपर' के तर्क के साथ जवाबी कार्रवाई की और अदालत ने उन्हें 5 साल बाद कानूनी तौर पर नोटबुक का असली मालिक घोषित कर दिया।

    अन्य जानकारी 

    नोटबुक के कुछ पन्ने पानी के कारण हो गए थे खराब

    नीलामी घर ने पहली नीलामी के बाद इस वास्तु की कीमत बढ़ाते हुए कहा, "लिल वेन अब तक के सबसे महान रैपर्स में से एक हैं, जो उनके हस्तलिखित गीत नोट्स को अविश्वसनीय रूप से मूल्यवान बनाता है।"

    नोटबुक को खोजने वाले व्यक्ति ने इसे अपने गैरेज में रखा था, जो तूफान के दौरान पानी से भर गया था। इसके कारण इस नोटबुक के कुछ पन्ने पानी से खराब हो गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    संगीत इंडस्ट्री

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    अमेरिका

    अमेरिका के नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स ओलंपिक
    डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के बाद पहली बार दिया भाषण, बोले- ईश्वर मेरे साथ था डोनाल्ड ट्रंप
    बर्लिन ओलंपिक 1936: जापान के 2 एथलीटों को कैसे मिला आधा रजत और आधा कांस्य पदक? ओलंपिक
    ओलंपिक इतिहास में इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग देशों की ओर से जीते हैं स्वर्ण पदक ओलंपिक

    संगीत इंडस्ट्री

    एआर रहमान के करीबी ने बताया, धर्म बदलने के बाद पूरी तरह बदल गए थे संगीतकार एआर रहमान
    अनु मलिक का झूठ सामने लाए सोनू, बोले- काम न मांग ले, इसलिए नौटंकी करते थे सोनू निगम
    टेलर स्विफ्ट बनीं अरबपति, कितनी है कुल संपत्ति?  टेलर स्विफ्ट
    #NewsBytesExplainer: कब हुई ग्रैमी पुरस्कार की शुरुआत, भारत में किसे मिला था पहली बार यह सम्मान? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025