NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इंग्लैंड में महिला को मरने के बाद मिली अनोखी श्रद्धांजलि, अंतरिक्ष में छोड़ी गई उनकी अस्थियां 
    अगली खबर
    इंग्लैंड में महिला को मरने के बाद मिली अनोखी श्रद्धांजलि, अंतरिक्ष में छोड़ी गई उनकी अस्थियां 
    इंग्लैंड में मरने के बाद अंतरिक्ष में छोड़ी गई महिला की अस्थियां

    इंग्लैंड में महिला को मरने के बाद मिली अनोखी श्रद्धांजलि, अंतरिक्ष में छोड़ी गई उनकी अस्थियां 

    लेखन सयाली
    Mar 30, 2024
    03:51 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया में यात्रा करने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है, जो सभी देशों में घूमना चाहते हैं। ऐसे लोग अपनी अंतिम सांस तक भी किसी अनोखी जगह को देखने की चाह में रहते हैं।

    इसी कड़ी में इंग्लैंड की रहने वाली एक यात्रा-प्रेमी महिला की कहानी जानकार आप भी भावुक हो उठेंगे। दरअसल, यहां की एलिजाबेथ नामक महिला को अंतरिक्ष में श्रद्धांजलि दी गई है।

    उनके साथ-साथ उनकी पालतू बिल्ली की अस्थियां भी अंतरिक्ष पहुंचीं।

    निधन 

    70वें जन्मदिन के 2 महीने बाद हुआ था एलिजाबेथ का निधन 

    एलिजाबेथ गार्सिया नामक महिला का जन्म इंग्लैंड के सेंट एल्बंस में हुआ था। वह घूमने-फिरने की बेहद शौकीन थीं।

    दिल की बीमारी के कारण साल 2022 में उनके 70वें जन्मदिन के 2 महीने से भी कम समय के बाद ही एलिजाबेथ का निधन हो गया था।

    एलिजाबेथ और उनके पति जॉन ने अपना काफी समय दुनिया भर में घूमने में बिताया था। हालांकि, उनकी अंतरिक्ष यात्रा करने की इच्छा अधूरी रह गई थी।

    मामला 

    निधन से पहले ही बुक कर लिया था अंतरिक्ष स्मारक

    शोध करते हुए एलिजाबेथ को ऑरा फ्लाइट्स नामक एक कंपनी के बारे में पता लगा था, जो लोगों को अंतरिक्ष स्मारक प्रदान करती है।

    निधन से पहले ही एलिजाबेथ ने इस कंपनी से बात करके अंतरिक्ष में अस्थियों को छोड़ने की इच्छा जताई थी। उसकी राख को विशेषज्ञ स्ट्रैटोस्फेरिक गुब्बारे द्वारा उठाए गए बिखरने वाले जहाज में पृथ्वी से 1 लाख फीट ऊपर भेजा गया।

    इसके बाद एलिजाबेथ और उनकी पालतू बिल्ली क्लोई की अस्थियां अंतरिक्ष में छोड़ दी गईं।

    श्रद्धांजलि 

    एलिजाबेथ की अनोखी श्रद्धांजलि के लिए खर्च हुए 3.10 लाख रुपये

    साल 2023 के जनवरी में ऑरा फ्लाइट्स ने इस भावुक श्रद्धांजलि को अंजाम दिया था। इसके लिए एलिजाबेथ ने 2,950 डॉलर (3.10 लाख रुपये) खर्च किए थे।

    एलिजाबेथ की राख को उनकी एक तस्वीर के साथ अंतरिक्ष में छोड़ दिया गया था। यह पूरा मंजर दोस्तों और परिवार के देखने के लिए कैमरे में कैद भी किया गया था।

    एलिजाबेथ की श्रद्धांजलि के बाद ऑरा फ्लाइट्स कंपनी ने इससे जुड़ा एक आधिकारिक प्रमाण पत्र भी उनके परिवार को दिया था।

    स्वभाव

    एलिजाबेथ की बहन ने बताया उनका स्वभाव 

    एलिजाबेथ की बहन जीन ने उनके बारे में बताते हुए कहा, "उन्हें यात्रा करना और मेलजोल बढ़ाना अच्छा लगता था। वह एक बहुत ही उदार महिला थीं, जो बिना किसी सवाल के परिवार और दोस्तों की मदद करती थीं। उनकी इच्छा थी कि उनकी राख को अंतरिक्ष में भेजा जाए।''

    जीन ने आगे कहा, "यह देखकर मैं बेहद भावुक हुई, लेकिन यह मेरी बहन की इच्छा थी। यह जानकर मैं बेहद खुश हूं कि एलिजाबेथ बिल्कुल यही चाहती थीं।"

    जानकारी

    ऑरा फ्लाइट्स कंपनी के कर्मचारी ने कही ये बात 

    ऑरा फ्लाइट्स कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा, "किसी ऐसे को श्रद्धांजलि देना बेहद खास होता है, जिसके साथ आपने बहुत सारी बातें की हों। एलिजाबेथ का सपना पूरा होते हुए देखना दिल को छू लेने वाला था।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    इंग्लैंड

    इंग्लैंड: होम DNA किट की मदद से मिले सालों पहले बिछड़े दो भाई, जानिए पूरा मामला  अजब-गजब खबरें
    2,000 साल पुराने दुनिया के पहले 'कंप्यूटर' के रहस्य का कुछ हिस्सा सुलझा, जानें अजब-गजब खबरें
    इंग्लैंड: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले खगोल शास्त्री की पत्नी ने अंतरिक्ष में बहाई उनकी राख  अजब-गजब खबरें
    इंग्लैंड: चीज के बिना नहीं होता इस व्यक्ति का गुजारा, खर्च कर चुका लाखों रुपये खान-पान

    अजब-गजब खबरें

    हैरी पॉटर सीरीज की दुर्लभ किताब हुई नीलाम, लगभग 8 लाख रुपये में बिकी यूनाइटेड किंगडम (UK)
    दिल्ली: युवक ने 'बॉडी बनाने' के लिए निगले 39 सिक्के और 37 चुंबक दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया: महिला ने 28 दिनों तक बर्फ पर दौड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया
    अमेरिका: पैनकेक की थीम पर बना मिल रहा किराये पर, जानें क्या है खास अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025