Page Loader
बेंगलुरु: महीनों तक नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने मिलकर किया बॉस का अपहरण, जानें

बेंगलुरु: महीनों तक नहीं मिली सैलरी तो कर्मचारियों ने मिलकर किया बॉस का अपहरण, जानें

Apr 11, 2019
02:09 pm

क्या है खबर?

काम करने वाले हर व्यक्ति को महीने के अंत में सैलरी का इंतज़ार रहता है। एक-दो महीने तो किसी तरह काटे जा सकते हैं, लेकिन जब सात महीने से सैलरी न मिले तो मुश्किल हो जाती है। हाल ही में एक ऐसी ही घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में देखने को मिली है, जहाँ पुलिस ने सात महीने से सैलरी न देने पर अपने बॉस का अपहरण करने वाले चार लोगों को गिरफ़्तार किया है।

मामला

कर्मचारियों को नहीं दी थी पिछले सात महीने से सैलरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेंगलुरु पुलिस ने एक कंपनी के चार कर्मचारियों को अपने बॉस का अपहरण करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय सुजय हलासुरु इलाके में एक निजी कंपनी चलाते हैं। आरोप है कि सुजय ने कंपनी के कर्मचारियों को पिछले साल महीने से सैलरी नहीं दी थी। इससे कंपनी के कर्मचारी ग़ुस्सा हो गए और उन्होंने बॉस का अपहरण करने की योजना बनाई।

योजना

बॉस का अपहरण कर ले गए दोस्त के घर

अपनी योजना के अनुसार 21 मार्च को कंपनी के सात कर्मचारियों ने मिलकर अपने बॉस सुजय का अपहरण कर लिया और उसे अपने दोस्त के घर HSR लेआउट ले गए। आरोप है कि कर्मचारियों ने सुजय को प्रताड़ित किया और उनसे अपने सैलरी की माँग की। जब सुजय ने सात महीने की बकाया सैलरी देने का वादा किया, तब आरोपी कर्मचारियों ने उन्हें छोड़ दिया। बॉस के वादे के बाद कर्मचारी ख़ुश हो गए।

जानकारी

पुलिस ने किया चार आरोपियों को गिरफ़्तार, तीन फ़रार

कर्मचारियों की गिरफ़्त से छूटने के बाद सुजय हलासुरु पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत की। मामले में आरोपी चार लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फ़रार हो गए हैं।

अन्य मामला

जब बॉस से परेशान कर्मचारी फ़्लाइट में कपड़े उतार कर लगा घूमने

यह पहली बार नहीं है, जब किसी कर्मचारी ने बॉस से परेशान होकर कुछ किया हो। इससे पहले दुबई से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ़्लाइट में एक घटना घटी थी, जिससे फ़्लाइट के सभी यात्री हैरान हो गए थे। दरअसल, यात्रा के दौरान एक यात्रीबिना कपड़ो के घूमने लगा था। फ़्लाइट के स्टाफ़ ने उसे कंबल से ढँका। बाद में यात्री ने बताया कि छुट्टी न मिलने की वजह से वह अपने बॉस का विरोध कर रहा है।