Loading...
'भैंसमोबील' पर सवार हो कर दिखा देसी बैटमैन का अनोखा अवतार, वीडियो ने मचाया धमाल
देसी बैटमैन का अनोखा अंदाज

'भैंसमोबील' पर सवार हो कर दिखा देसी बैटमैन का अनोखा अवतार, वीडियो ने मचाया धमाल

लेखन सयाली
Nov 24, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

गोथम सिटी से पास सालों से एक बैटमैन है, लेकिन अब हमें अपना खुद-का देसी बैटमैन मिल गया है। यह रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में भी अपनी 'भैंसमुबील' पर सवार हो कर गांव की रक्षा करता है। इस बैटमैन का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं यह देसी बैटमैन कौन है।

वीडियो

कौन हैं देसी बैटमैन?

इस बैटमैन के नकाब के पीछे बेंगलुरु के सूजल जैसवार का चेहरा छिपा है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वीडियो बनाते हैं। यह 'हाउस ऑफ एडटेक' में AI निर्माता के तौर पर काम करते हैं।

उन्होंने बैटमैन को गांव के देसी छोरे के अवतार में पेश किया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो में माधुरी दीक्षित के मशहूर गाने 'साजन साजन' ने बॉलीवुड का तड़का लगाया है, जिससे वह और मनोरंजक बन गया है।

बैटमैन

दिल से देसी है यह बैटमैन

सूजल ने जो वीडियो साझा किए, उन्हें लाखों लोग शेयर कर रहे हैं। इनमें देसी बैटमैन साइकिल और भैंस पर सवारी करता है, मेलों में करतब दिखाता है, नहर में नहाता है और जुआं भी खेलता है।

DC के सुपरहीरो को ये रोजमर्रा के काम करते देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं। बैटमैन वाले वीडियो बनाने की शुरुआत सूजल ने एक प्रशंसक की मांग पर की थी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT

सीरीज

बैटमैन के वीडियो की सीरीज बनी लोगों की पसंदीदा

सूजल ने बैटमैन के वीडियो की एक सीरीज बना दी है, जिसके खबर लिखे जाने तक 9 वीडियो आ चुके हैं। इसमें वह असल बैटमैन की तरह अपने गांव वालों को 'जोकर' के आतंक से बचाते हैं।

हालिया वीडियो में एक नए खलनायक की एंट्री हुई है, जो अपनी आखों से लेजर फेंककर बैटमैन की झोपड़ी में आग लगा देता है। प्रशंसक इस सीरीज को खूब प्यार दे रहे हैं और नए वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

प्रतिक्रिया

प्रशंसक दे रहे हैं ढेर सारा प्यार

प्रशंसक न केवल देसी बैटमैन के वीडियो को शेयर कर रहे हैं, बल्कि सूजल से लगातार नए वीडियो की मांग भी कर रहे हैं। एक उपयोगकर्ता ने उनकी तारीफ में लिखा, 'अब मैटर बड़ा हो गया है, अब अगला वीडियो सिनेमाघर में रिलीज करना पड़ेगा।'

उनके इस सीरीज के कई वीडियो तो 3 करोड़ से ज्यादा व्यू पा चुके हैं। देसी बैटमैन की लोकप्रियता के चलते सूजल के इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर भी हो गए हैं।

ADVERTISEMENT