Page Loader
डर की वजह से रातों-रात खाली हुआ था ये खूबसूरत शहर, अब तक है वीरान

डर की वजह से रातों-रात खाली हुआ था ये खूबसूरत शहर, अब तक है वीरान

लेखन अंजली
Dec 14, 2019
04:43 pm

क्या है खबर?

दुनिया में ऐसे कई रहस्यमयी शहर हैं, जिनके बारे में आज तक किसी को नहीं पाता। ऐसा ही एक रहस्यमयी शहर है वरोशा, जो साइप्रस देश में स्थित है। दरअसल, यह शहर कभी आबाद और खूबसूरत हुआ करता था, लेकिन अब यह शहर वीरान है, जिस वजह से इसको पूरी दुनिया एक भूतिया शहर के रूप में जानती है। आइए इस खूबसूरत शहर के वीरान होने की कहानी के बारे में विस्तार से जानें।

जानकारी

रातों-रात खाली हो गया था यह शहर

एक समय पर साइप्रस देश का वरोशा शहर दुनिया के टॉप पर्यटन जगहों में शामिल था, लेकिन अब ये शहर दुनिया का सबसे बड़ा भूतिया शहर बन चुका है। 1974 में तुर्की के हमले के बाद ये शहर रातों-रात खाली हो गया, तभी से चार दशक से ज्यादा का वक्त गुजर गया है और यह शहर वीरान पड़ा है। इतना ही नहीं, यहां पर पब्लिक के आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है।

वजह

पब्लिक के आने-जाने पर प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शहर की आबादी करीब 40 हजार थी, जो हमले की ही रात शून्य हो गई थी, क्योंकि स्थानीय लोगों को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। इसलिए सभी लोग भाग खड़े हुए और आस-पास के शहरों में जाकर बस गए। आपकों बता दें कि तुर्की सेना ने यूरोपीय देश साइप्रस पर ग्रीस राष्ट्रवादियों के तख्तापलट के विरोध में हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप साइप्रस दो हिस्सों में बट गया था।

कब्जा

इस शहर पर चार दशकों से है सेना का कब्जा

जानकारी के मुताबिक, जुलाई 1974 के हमले के बाद से तुर्की ने वरोशा शहर पर कब्जा किया हुआ है। इसी वजह से यहां तुर्की की पेट्रोलिंग टीम के अलावा किसी भी व्यक्ति को आने की परमिशन नहीं है। हालांकि, इस हमले के बाद साइप्रस के दोनों तरफ के कई शहर दोबारा बस गए थे, लेकिन वरोशा वैसा ही पड़ा है, क्योंकि ग्रीन जोन के उत्तर में मौजूद वरोशा पर तुर्की सेना ने सख्त पाबंदी लगा रखी है।

कैद

तुर्की के बाद से ही फेंसिंग में कैद है वरोशा शहर

फेंसिंग (कंटीली तार) में कैद इस शहर से सटे बाकी के शहरों में जहां जबरदस्त चहल-पहल है। वहीं, वीरान पड़े शहर के होटल, रेजिडेंशियल इमारतों से लेकर बार और रेस्टोरेंट तक सब खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इतना ही नहीं, एक छोटे से भू-भाग को छोड़कर यहां के ज्यादातर बीच हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं। फेंसिंग से अंदर दाखिल होना तो दूर की बात है, बाहर से भी फोटोज लेने पर गिरफ्तार किया जा सकता है।