NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: ग्राहकों को आकर्षित कर रहा अनोखा बाथरूम, बटन दबाते ही बन जाता है डिस्को
    अगली खबर
    अमेरिका: ग्राहकों को आकर्षित कर रहा अनोखा बाथरूम, बटन दबाते ही बन जाता है डिस्को
    डिस्को बाथरूम के बारे में सब कुछ

    अमेरिका: ग्राहकों को आकर्षित कर रहा अनोखा बाथरूम, बटन दबाते ही बन जाता है डिस्को

    लेखन गौसिया
    Jan 27, 2024
    01:57 pm

    क्या है खबर?

    कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई-नई योजनाएं लाती हैं। अमेरिका स्थित एक किराने की कंपनी ने इसके लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है।

    दरअसल, इस कंपनी ने अपनी दुकान के बाथरूम में एक ऐसा बटन लगाया है, जिसे दबाने से बाथरूम डिस्को में बदल जाता है।

    कमाल की बात यह है कि यह तरीका ग्राहकों को आकर्षित भी कर रहा है और कई लोग सिर्फ 'डिस्को बाथरूम' का अनुभव लेने के लिए दुकान पर आ रहे हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    रिपोर्ट्क के मुताबिक, केंटुकी में 6 HOP दुकान हैं, जिनके बाथरूम में एक बड़ा-सा लाल बटन लगा है।

    इस बटन के साथ लिखा है, 'इस बटन को न दबाएं।' इसके साथ एक तस्वीर बनी है, जिसमें आंख मारते हुए एक कॉर्टून मेंढक है। यह तस्वीर ग्राहकों को संकेत देती है कि उन्हें वास्तव में इस लाल बटन को दबाना चाहिए।

    जैसे ही ग्राहक इस बटन को दबाते हैं, बाथरूम में रंगीन रोशनी, डिस्को बॉल और संगीत चालू हो जाता है।

    पसंद

    ग्राहकों को पसंद आया यह अनोखा तरीका

    बाथरूम का यह माहौल एकदम डिस्को क्लब जैसा लगता है, जो लोगों को पसंद आया और नए लोगों को आकर्षित भी करता है। ऐसे में दुकान का बाथरूम एक बड़ा आकर्षण साबित हुआ है।

    दुकानों के कर्मचारियों के मुताबिक, कई लोग तो सिर्फ डिस्को बाथरूम का अनुभव लेने के लिए ही चले आते हैं।

    डिस्को क्लब में बदलते हुए बाथरूम के वीडियो टिक-टॉक, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब वायरल हुए हैं।

    बयान

    मैनेजर ने साझा किया ग्राहकों का अनुभव

    वाल्टन में स्थित HOP दुकान की मैनेजर मैरी मॉस ने मीडिया से बातचीत के दौरान कई ग्राहकों के अनुभव साझा किए हैं।

    मैरी ने बताया, "दुकान में एक बार 60 वर्षीय महिला बाथरूम में गई थी, जहां उन्होंने डिस्को बाथरूम का अनुभव लिया। इसके बाद बाथरूम से बाहर आने के बाद वह मेरे पास आईं और उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा दिन था।"

    जानकारी

    कंपनी ने 2023 में बनाया था पहला डिस्को बाथरूम

    इस मामले में मूल कंपनी वेलोर ऑयल के मानव संसाधन प्रबंधक एन गिल्बर्ट ने बताया कि डिस्को बाथरूम का विचार कंपनी के उपाध्यक्ष डेमन बेल का था।

    उन्होंने आगे कहा, "पहला डिस्को बाथरूम फरवरी 2023 में वेरोना में HOP दुकान में बनाया गया था। उस समय यह हिट हो गया और इसने लोगों को आकर्षित किया था। इसके बाद कंपनी ने अलग-अलग जगहों पर अपनी कुल 6 दुकानें खोली और उन सभी में डिस्को बाथरूम की सुविधा मौजूद है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    अमेरिका

    लाल सागर में बढ़े हमलों का भारत पर दिखने लगा असर, निर्यातकों के लिए बढ़ी लागत हूती विद्रोही
    #NewsBytesExplainer: ताइवान में लाई जीते; क्या चीन से बिगड़ेंगे संबंध और क्या होगा दुनिया पर असर? चीन समाचार
    यमन पर हमले से अमेरिका ने ईरान को दिया 'संदेश', ब्रिटेन बोला- कोई विकल्प नहीं था ईरान
    अमेरिका: बच्चा बनकर रहती है महिला, करती है पालने में सोने और डायपर पहनने जैसे कार्य अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    पतियों की इस आदत से नाराज रहती हैं पत्नियां, सर्वे में आया सामने जापान
    हरियाणा: एम्बुलेंस को सड़क पर गड्ढे से लगा झटका, मृत घोषित व्यक्ति हो गया जिंदा हरियाणा
    ऑस्ट्रेलिया: मृत चूहे को अपने पास रखने के लिए महिला ने बनवाई अनोखी स्टैच्यू, जानिए मामला ऑस्ट्रेलिया
    वजन घटाने वाले इंजेक्शन से महिला को हो गई जीवनभर दस्त की समस्या, मुश्किल में कंपनी वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025