NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: इस 78 वर्षीय महिला की फिटनेस देखकर युवा रह जाएंगे हैरान, बनीं लोगों की प्रेरणा 
    अगली खबर
    चीन: इस 78 वर्षीय महिला की फिटनेस देखकर युवा रह जाएंगे हैरान, बनीं लोगों की प्रेरणा 
    एक्सरसाइज करते हुए 78 वर्षीय बाई जिनकिन

    चीन: इस 78 वर्षीय महिला की फिटनेस देखकर युवा रह जाएंगे हैरान, बनीं लोगों की प्रेरणा 

    लेखन गौसिया
    Oct 30, 2023
    06:10 pm

    क्या है खबर?

    कुछ लोग अपनी फिटनेस को लेकर इतने गंभीर होते हैं कि उन्हें देखकर उनकी उम्र का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

    ऐसी ही एक महिला की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी कमाल की फिटनेस और सक्रियता को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

    78 वर्षीय यह महिला चीन की रहने वाली है और अपनी फिटनेस की वजह से चीनी मीडिया पर छाई हुई है।

    आइये इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    यह मामला तियानजिन नगर पालिका का है। यहां की रहने वाली 78 वर्षीय बाई जिनकिन नामक बुजुर्ग महिला फिटनेस के प्रति इतनी जुनूनी हैं कि वह उम्र के इस पड़ाव में भी रोजाना इंटेंस वर्कआउट करती हैं।

    वह नियमित रूप में कई तरह की एक्सरसाइज करके खुद को चुनौती देती है। इन एक्सरसाइज में योग, पाइलेट्स, बैटलिंग रोप और कोर ट्रेनिंग आदि शामिल हैं।

    उनके इस जज्बे को देखकर उन्हें 'चीन में सबसे खूबसूरत योग दादी' का खिताब मिला है।

    जुनून

    कैसे आया फिटनेस के प्रति जुनून?

    बाई शुरू से फिटनेस के प्रति इतनी जुनूनी नहीं थीं। वह पहले बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करती थीं। वह लंबे समय तक बैठकर ऑफिस का काम करती थीं और देर रात तक जगती रहती थीं।

    बाई की बिगड़ती जीवनशैली के कारण उनका स्वास्थ्य इतना खराब हो गया कि उन्हें कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियां हो गईं थीं।

    हालांकि, इलाज के बाद वह ठीक हो गईं, लेकिन इसके बाद 60 साल की उम्र में उन्होंने फिट रहने का संकल्प ले लिया।

    वर्कआउट

    बाई ने कैसे की शुरुआत?

    बाई के मुताबिक, उन्होंने जब जिम शुरू किया तब उनकी शारीरिक क्षमता खराब थी और उन्हें वर्कआउट के बारे में कुछ नहीं पता था।

    इसके लिए उन्होंने शुरुआत में तेज चलना और रस्सी कूदना जैसी हल्की-हल्की एक्सरसाइज करना शुरू किया।

    समय के साथ बाई का शरीर और मांसपेशियां मजबूत होती गई, जिसके कारण उन्होंने धीरे-धीरे भारी और इंटेंस वर्कआउट करना शुरू कर दिया।

    अब वह एकदम फिट रहती हैं और एक भी दिन एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ती हैं।

    प्रतिक्रिया

    कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं बाई

    चीनी मीडिया पर बहुत से यूजर्स बाई की इस प्रेरणादायक कहानी को पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'दादी जो इस उम्र में कर रही हैं, वो बहुत से युवा भी नहीं कर पाते हैं।'

    दूसरे यूजर ने कहा, 'बाई की कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है। मुझे उनसे ये सीखना होगा।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत खूब। आपकी फिटनेस बहुत से लोगों को प्रेरित करती है।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    चीनी मीडिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    चीन समाचार

    #NewsBytesExplainer: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर तुर्की को क्यों है आपत्ति, क्या चीन है वजह?  तुर्की
    PoK में आतंकियों को चीनी हथियार प्रदान कर रही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI- रिपोर्ट पाकिस्तान समाचार
    चीन में चाय या कॉफी नहीं, ऑक्सीजन से थकान मिटा रहे युवा चीनी मीडिया
    विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- पश्चिमी मुल्क बुरे नहीं, मानसिकता बदलने की जरूरत एस जयशंकर

    चीनी मीडिया

    इस कंपनी ने कर्मचारियों के बोनस पर ख़र्च किए 313 करोड़ रुपए, बनाया पैसों का पहाड़ चीन समाचार
    चीनी डॉक्टर ने 3,000 किलोमीटर दूर से की दुनिया की पहली रिमोट ब्रेन सर्जरी चीन समाचार
    चीन: समुद्री जीवों का भी हो रहा कोरोना टेस्ट, मामले बढ़ने के कारण लिया गया फैसला चीन समाचार
    क्या है PK चैलेंज, जिसमें हारने से इंफ्लुएंसर को पीनी पड़ी 7 बोतल शराब?  चीन समाचार

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के अलग-अलग देशों में निभाई जाती हैं शिशुओं से जुड़ीं ये अजीबोगरीब परंपराएं ऑस्ट्रेलिया
    पत्नी को नहीं भाया ज्यादा प्यार; वकील ने बताए तलाक होने के अजीबोगरीब कारण मुंबई
    कोलकाता में पुचका की थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, देखिए वायरल वीडियो कोलकाता
    गुजरात: नवरात्रि के पहले दिन लोगों ने साइकिल पर किया गरबा, देखिए वायरल वीडियो  गुजरात
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025