NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चीन: 7 साल से घर के बेसमेंट में छिपकर रही पूर्व मकान मालकिन, जानिए कारण
    अगली खबर
    चीन: 7 साल से घर के बेसमेंट में छिपकर रही पूर्व मकान मालकिन, जानिए कारण
    घर के बेसमेंट में छुपकर रह रही थी मकान मालकिन (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्सेल)

    चीन: 7 साल से घर के बेसमेंट में छिपकर रही पूर्व मकान मालकिन, जानिए कारण

    लेखन सयाली
    Feb 02, 2025
    11:42 am

    क्या है खबर?

    हर किसी के लिए उनका घर ही दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान होता है। हालांकि, क्या हो अगर कोई घुसपैठिया आपके घर में मौजूद हो और आपको कानों-कान खबर तक न लगे?

    ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला चीन से सामने आया है। दरअसल, यहां एक व्यक्ति के घर के बेसमेंट में उसकी पूर्व मकान मालकिन छिपकर रह रही थी।

    हैरानी की बात यह है कि व्यक्ति को 7 साल बाद इस बात की भनक लगी।

    मामला

    घर में मौजूद था एक गुप्त दरवाजा

    पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत के रहने वाले ली ने 2018 में एक पुराना मकान खरीदा था। उस वक्त उस घर के लिए उन्होंने 2.41 करोड़ रुपये चुकाए थे।

    ली का परिवार अपने नए घर से बेहद खुश था और वे सब आराम की जिंदगी जी रहे थे। हालांकि, हाल ही में घर की सफाई करते वक्त ली को एक बेहद फिल्मी नजारा देखने को मिला।

    दरअसल, उन्हें घर में एक गुप्त दरवाजा दिखाई दिया, जिसने उनके होश उड़ा दिए।

    बेसमेंट

    बेसमेंट का नजारा देखकर ली रह गए दंग

    यह दरवाजा घर की सीढ़ियों के पीछे बना था, जो एक बेसमेंट में खुलता था। बेसमेंट का नजारा देखकर ली के होश उड़ गए और वह अपनी आखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे।

    इस बड़े बेसमेंट में वेंटिलेशन सिस्टम, लाइट और यहां तक ​​कि एक छोटा बार भी था। वहां रखे हुए सामान से साफ जाहिर हो रहा था कि इस बेसमेंट में कोई रहता है।

    हालांकि, तब ली को यह नहीं पता था की घुसपैठिया कौन है।

    मकान मालकिन

    बेसमेंट को अपनी संपत्ति मानती हैं मकान मालकिन

    ली ने गुस्से में घर की पुरानी मालकिन को फोन मिलाया, जिनका नाम झांग था। उन्होंने मकान मालकिन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जान बूझ कर बेसमेंट की मौजूदगी को गुप्त रखा।

    इस पर झांग ने बेहद चौकाने वाला जवाब दिया कि उन्होंने घर बेचा था, बेसमेंट नहीं। झांग के मुताबिक, घर का बेसमेंट उनकी संपत्ति है और वह अपने निजी समय में वहां आराम करने आती हैं।

    यह साफ नहीं हुआ कि वह बेसमेंट में प्रवेश कैसे करती थीं।

    अदालत

    अदालत तक पहुंचा बेसमेंट का विवाद

    ली ने जोर देकर कहा कि संपत्ति की पूरी कीमत चुकाने के बाद बेसमेंट कानूनी तौर पर उनका होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया।

    अदालत ने दोनों की बातें सुनने के बाद ली के पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत द्वारा झांग को वित्तीय मुआवजा देने का आदेश दिया गया।

    इस विचित्र मामले के उजागर होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    चीन समाचार

    #NewsBytesExplainer: नेपाल-चीन के बीच BRI को लेकर क्या हुआ समझौता, भारत पर क्या होगा असर? नेपाल
    भारत-रूस के बीच हो सकता है 33,000 करोड़ का रक्षा समझौता, मिलेगी ये आधुनिक रडार प्रणाली  रूस समाचार
    श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके भारत आए, कितना अहम है 3 दिवसीय दौरा?  श्रीलंका
    NSA अजित डोभाल जा सकते हैं चीन, जानिए क्यों अजित डोभाल

    अजब-गजब खबरें

    दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित मगरमच्छ से मिलिए, उम्र 124 साल से अधिक जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका
    यह प्राचीन पत्थर की पट्टिका लगभग 42 करोड़ रुपये में बिकी, जानिए क्या है खास न्यूयॉर्क
    चीन: बैंकर ने धोखे से की बेटे की गर्लफ्रेंड से शादी, बेटा हुआ अवसाद का शिकार चीन समाचार
    ये हैं दुनिया में नए साल के स्वागत के लिए मनाई जाने वाली विचित्र परंपराएं अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025