कनाडा: पैसे बचाने के लिए परिवार ने बिलकुल अनजान लोगों के साथ मिलकर खरीदा घर
क्या है खबर?
घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, जिसमें कई लोगों की जिंदगी भर की कमाई तक लग जाती है। हालांकि, कुछ लोगों की सालों की मेहनत के बाद भी वे घर नहीं ले पाते हैं। जब कनाडा के एक परिवार को समझ आया कि वह सालों-साल घर खरीदने के पैसे नहीं जुटा पाएगा तो उन्होंने एक विचित्र समाधान खोजा। इस परिवार ने एक बिलकुल ही अनजान परिवार के साथ मिलकर घर खरीद लिया, जिसमें वे मिलकर रहते हैं।
मामला
कैसे आया घर साझा करने का ख्याल?
एलिजाबेथ और टॉम विलकॉक्स वैंकूवर के रहने वाले हैं, जहां कनाडा के सबसे महंगे घर मिलते हैं। उन्हें अपने 2 बच्चों के लिए एक बड़े बगीचे वाले घर की तलाश थी।
उनका बजट करीब 6.53 करोड़ रुपये था, जिसमें वे ज्यादा से ज्यादा एक बालकनी वाला छोटा अपार्टमेंट ले सकते थे। ऐसे में एलिजाबेथ को एक और परिवार के साथ मिलकर घर खरीदने का विचार आया।
उन्होंने इसके लिए एक स्थानीय एस्टेट एजेंट के E-न्यूजलेटर में विज्ञापन दिया।
घर
2023 में खरीदा घर
उन्हें 2 साल बाद सही परिवार मिला, जिसके साथ उनकी जमी। एशली पुलमैन, उनके पति और उनके 2 बच्चों की संगत उन्हें पसंद आई थी।
2023 में विलकॉक्स और पुलमैन परिवार ने मिलकर करीब 12 करोड़ रुपये में 6 बेडरूम वाला एक घर खरीदा, जिसमें पीछे की तरफ एक बगीचा भी था।
दोनों परिवारों ने 1.63 करोड़ रुपये की जमा राशि को आपस में बांट लिया और 2.54 लाख रुपये की मासिक मॉर्गेज किश्तों का भुगतान आधा-आधा करके भरते हैं।
ट्रेंड
कनाडा में है इसका चलन
दोनों परिवार घर के सभी बिल और अन्य खर्चों को भी बराबर बांटते हैं। एलिजाबेथ का कहना है कि इस व्यवस्था से दोनों परिवारों के लाखों रुपये बचे हैं।
कनाडा में ऐसे कई परिवार हैं, जो पैसे बचाने के लिए अनजान लोगों के साथ घर खरीदते हैं। यह एक ट्रेंड बन गया है।
परिमाल गोसाल नाम के व्यक्ति ने इसके लिए 'हसमेट्स' नाम का ऐप बना दिया है, जिस पर आप घर खरीदने के लिए उत्सुक लोग तलाश सकते हैं।