NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / उत्तराखंड: दूल्हे ने भेजा सस्ता लहंगा तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी
    अजब-गजब

    उत्तराखंड: दूल्हे ने भेजा सस्ता लहंगा तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी

    उत्तराखंड: दूल्हे ने भेजा सस्ता लहंगा तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी
    लेखन गौसिया
    Nov 18, 2022, 09:29 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तराखंड: दूल्हे ने भेजा सस्ता लहंगा तो दुल्हन ने रद्द कर दी शादी
    दूल्हे के परिवार की तरफ से सस्ता लहंगा भेजने पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार

    ऐसे बहुत से कारण होते हैं जिनकी वजह से शादियां रद्द हो जाती हैं, लेकिन उत्तराखंड में एक ऐसे कारण से शादी रद्द कर दी गई जिसे जानकर आपको हंसी आ जाएगी। यहां एक दुल्हन ने दूल्हे के परिवार के उसे एक सस्ता लहंगा भेजने पर शादी रद्द कर दी। शादी रद्द होने के बाद यह मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। पूरा मामला क्या है, आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

    दुल्हन को सस्ता और लो-क्वालिटी लगा लहंगा

    नैनीताल के हल्द्वानी जिले की रहने वाली दुल्हन को दूल्हे के परिवार की तरफ से भेजा गया शादी का लहंगा पसंद नहीं आया। दुल्हन के मुताबिक, लहंगा बहुत ही सस्ता और लो-क्वालिटी का था, जो उसे बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस वजह से उसने शादी करने से इनकार कर दिया। बता दें कि दुल्हन की सगाई जून के महीने में हुई थी और नवंबर यानी इसी महीने शादी होनी थी।

    दूल्हे के परिजनों ने कहा- 10,000 रुपये में खरीदा था लहंगा

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले दूल्हे पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्होंने लखनऊ से 10,000 रुपये का लहंगा खरीदा था, जो न तो सस्ता है और न ही लो-क्वालिटी का। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। मामला ठंडा करने के लिए दूल्हे के पिता ने दुल्हन को अपना ATM कार्ड देकर उसे अपनी पसंद का लहंगा खरीदने को भी कहा। इसके बावजूद भी दुल्हन शादी करने के लिए राजी नहीं हुई।

    पुलिस की दखल के बाद रद्द हुई शादी

    सभी तैयारी होने के बाद दुल्हान के ऐन मौके पर शादी से मना करने पर दूल्हे पक्ष के लोग काफी गुस्सा हो गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद यह मामला हल्द्वानी पुलिस थाने तक पहुंच गया। इसके बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और फिर शादी रद्द करने के फैसले पर दोनों के बीच आपसी समझौता करवाकर उन्हें वापस घर भेज दिया।

    उत्तर प्रदेश में फेंक कर वरमाला पहनाने पर रद्द कर दी थी शादी

    इससे पहले जनवरी में उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन ने अपनी शादी सिर्फ इसलिए तोड़ दी थी क्योंकि दूल्हे ने परंपरा के अनुसार उसके गले में वरमाला डालने की बजाय उसे फेंककर डाला था। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और दूल्हे ने वरमाला फेंकने वाली बात से इनकार किया। मामला सुलझाने के लिए मौके पर पुलिस बुलाई गई और फिर दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को उनके तोहफे लौटाकर शादी रद्द करने का फैसला लिया।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    उत्तराखंड
    उत्तर प्रदेश
    अजब-गजब खबरें
    अल्मोड़ा

    ताज़ा खबरें

    रणजी ट्रॉफी: प्रयास सिंह का पहला शतक, नागालैंड के खिलाफ उड़ीसा ने हासिल की बढ़त रणजी ट्रॉफी
    एयर इंडिया फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने वाले युवक की पहचान हुई, LOC की मांग दिल्ली
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे मे कोरोना वायरस
    फ्री फायर मैक्स ने 6 जनवरी के लिए जारी किया कोड, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर मैक्स

    उत्तराखंड

    हल्द्वानी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 जगहों का रुख जरूर करें हिमालय
    उत्तराखंड: जोशीमठ में जमीन धंसने और मकानों में दरार आने का मामला क्या है? पुष्कर सिंह धामी
    हल्द्वानी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट के अतिक्रमण हटाने के आदेश पर लगाई रोक सुप्रीम कोर्ट
    क्या है हल्द्वानी में लगभग 4,000 घरों को हटाए जाने का मामला, जो सुप्रीम कोर्ट पहुंचा? सुप्रीम कोर्ट

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेशः फिरोजाबाद में अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय जिंदा हुई मृत महिला फिरोजाबाद
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं काम्या पंजाबी काम्या पंजाबी
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय कुमार, उत्तर प्रदेश फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा योगी आदित्यनाथ
    उत्तर प्रदेशः नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारी ने नोएडा दफ्तर में बॉस को गोली मारी नोएडा

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: चोरी का सामान ले जाने में मदद के लिए चोरों ने बुलाई पुलिस अमेरिका
    इस पक्षी ने बिना रुके 11 दिन में भरी 13,560 किलोमीटर की उड़ान, बनाया रिकॉर्ड गिनीज बुक
    ऑस्ट्रेलिया: बिल्ली के इलाज पर महिला ने खर्च किए 7 लाख रुपये, नहीं निकली कोई बीमारी ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तानी शख्स के घर 60वें बच्चे ने लिया जन्म, एक और शादी की बना रहे योजना पाकिस्तान समाचार

    अल्मोड़ा

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, जरूर घूमने जाएं उत्तराखंड

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023