Loading...
6 किलो सोने से लदकर राजा भैया की रामकथा में पहुंचे बिहार के 'गोल्ड मैन'
राजा भैया की रामकथा में पहुंचे 'गोल्ड मैन (तस्वीर: एक्स)

6 किलो सोने से लदकर राजा भैया की रामकथा में पहुंचे बिहार के 'गोल्ड मैन'

लेखन सयाली
Nov 20, 2026
04:10 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा में उस वक्त लोगों के होश उड़ गए, जब वहां 6.3 किलो सोने से लदा एक व्यक्ति पहुंचा। यह व्यक्ति और कोई नहीं, बल्कि बिहार का जाना-माना 'गोल्ड मैन' था। प्रेम कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा आयोजित रामकथा में 10 करोड़ की कीमत जितना सोना पहनकर दमदार एंट्री मारी और उनके आने से सभी लोगों की आखें फटी की फटी रह गईं।

मामला

'गोल्ड मैन' को देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

प्रेम ने 6.3 किलो सोने के आभूषण पहन रखे थे, जिनमें गले की मोटी-मोटी चेन और हाथों में भारी-भरकम कंगन आदि शामिल थे।

उनके कथा स्थल पर कदम रखते ही उन्हें देखने के लिए लोगों का ताता लग गया और सभी उनके साथ एक सेल्फी खिंचवाने के लिए उत्सुव नजर आए।

उनके शाही अंदाज को देखकर वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी उनसे बात करने के लिए तुरंत उनके पास पहुंच गए।

राजा

सिर से पैर तक सोने से लदे थे प्रेम

राजा भैया के इस आयोजन में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा सुना रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए प्रेम को निमंत्रण दिया गया, जो इसका मुख्य आकर्षण बन गए।

उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "बहुत अच्छा कार्यकर्म है। बाबा बागेश्वर धाम से मुलाकात हुई है।" उन्होंने बताया कि वह हमेशा 7 किलो से ज्यादा सोना पहनते हैं, लेकिन दूर होने की वजह से वहां केवल 6.3 किलो ही पहन कर आए।

ADVERTISEMENT

प्रेम

प्रेम का सोने का 'प्रेम' है अनोखा

प्रेम बिहार के भोजपुर जिले के बासदेवपुर गांव के रहने वाले हैं। वह पेशे से एक किसान और सरकारी ठेकेदार हैं। उनके सोने के गहनों से सजे रहने के अनोखा शौक के चलते वह पूरे बिहार में चर्चा में रहते हैं।

उनकी दीवानगी केवल सोने के आभूषण तक ही सीमित नहीं है। दावों के मुताबिक, उनके पास एक बुलेट बाइक भी है, जिस पर उन्होंने 24 कैरेट सोने की परत चढ़वाई है।

ADVERTISEMENT