NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ऑस्ट्रेलिया: 5 साल तक भाई की लाश के साथ रही महिला, चूहों से भरा मिला घर
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया: 5 साल तक भाई की लाश के साथ रही महिला, चूहों से भरा मिला घर
    5 सालों तक भाई के शव के साथ रही महिला (तस्वीर: फ्रीपिक)

    ऑस्ट्रेलिया: 5 साल तक भाई की लाश के साथ रही महिला, चूहों से भरा मिला घर

    लेखन सयाली
    Feb 20, 2024
    03:28 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया से सामने आई एक खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया है। यहां एक महिला पिछले 5 साल से अपने भाई की लाश के साथ रह रही थी।

    मृत भाई के शव के साथ ही वह अपना जीवन यापन कर रही थी। महिला को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसका घर बुरी तरह से गंदा और चूहों से भरा हुआ पाया गया है।

    आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    कुछ साल पहले फैली थी महिला के भाई के लापता होने की खबर

    मानसिक रूप से बीमार महिला ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के सबसे समृद्ध इलाके में रहती थी। महिला ने अपने घर के अंदर कूड़े का ढेर लगाकर रखा हुआ था।

    जानकारी के मुताबिक, कई साल पहले महिला के भाई के लापता होने की खबर आई थी। हालांकि, जब महिला की गिरफ्तारी हुई तो उसके भाई का खून से लथपथ कंकाल बरामद किया गया।

    अधिकारियों को कंकाल के साथ-साथ फर्श से छत तक कूड़ा-कचरा, चूहे, मृत वस्तुएं और मानव मल भी मिला।

    पुलिस

    28 दिसंबर, 2022 को महिला के घर पहुंची थी पुलिस 

    मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। विक्टोरिया पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस 28 दिसंबर, 2022 को शाम 6 बजे विक्टोरिया के रसेल स्ट्रीट पहुंची थी।

    उन्हें महिला के घर के अंदर मृत व्यक्ति का शरीर मिला। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 29 दिसंबर, 2022 को व्यक्ति के बचे हुए शरीर के हिस्सों की जांच की। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

    बयान

    पड़ोसी ने बयां की घर की घिनौनी हालत 

    जिलॉन्ग एडवर्टाइजर के अनुसार, रसेल स्ट्रीट के निवासियों ने घर को भयानक बताया। महिला के पड़ोसी निकोल स्ट्रैटन ने कहा कि घर में मौजूद गंदगी के ढेर के कारण लाश की बदबू छिप गई।

    31 वर्षीय व्यक्ति ने बताया, "घर से हमेशा दुर्गंध आती थी, लेकिन हमने सोचा कि यह कूड़े का ढेर है। पर्दे हमेशा नीचे रहते थे और उन पर फफूंदी लगी थी। कारपेट भी कूड़े से भरा हुआ था। हर जगह चूहे थे। यह सचमुच घिनौना था।"

    शिकायत 

    पड़ोसियों का आरोप, जांच में हुई देरी

    अन्य पड़ोसी स्ट्रैटन ने कहा कि कई निवासियों ने गड़बड़ी के बारे में लगातार जिलॉन्ग काउंसिल और परिवार, निष्पक्षता और आवास विभाग (DFFH) से शिकायतें की थीं।

    उन्होंने कहा, "हाउसिंग वाले जांच करने आते थे, लेकिन महिला कभी दरवाजा नहीं खोलती थी।"

    एक अन्य निवासी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की कमी देखी गई। उन्होंने कहा, "मैं सुरक्षित रूप से कह सकता हूं कि महिला पर कम से कम एक साल तक कोई जांच नहीं हुई।"

    जांच 

    अभी सामने नहीं आया महिला के भाई की मौत का कारण 

    DFFH के प्रवक्ता ने कहा कि संपर्क की कमी और संपत्ति की खराब स्थिति की 2021 से जांच की जा रही थी। प्रवक्ता ने कहा, "यह एक दुखद घटना है।"

    महिला पर अपने भाई की हत्या का आरोप नहीं लगाया गया है। व्यक्ति की मौत का कारण अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है और जांच जारी है।

    संपत्ति एक साल से खाली पड़ी है और इस साल के अंत में इसके अपग्रेड होने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रेलिया
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट  टी-20 क्रिकेट
    प्रधानमंत्री ने किया अमृत भारत स्टेशनों का शुभारंभ; ये क्यों खास, आम स्टेशनों से कितने अलग? नरेंद्र मोदी
    दुनिया के 5 सबसे महंगे अंतरिक्ष टेलीस्कोप कौन से हैं?  सौरमंडल

    ऑस्ट्रेलिया

    ऑस्ट्रेलियाई रेडियो प्रस्तोता ने की 55 घंटे, 26 मिनट के शो की मेजबानी, बनाया विश्व रिकॉर्ड क्रोएशिया
    ऑस्ट्रेलिया: मानसिक रोगों के इलाज के लिए साइकेडेलिक्स को मंजूरी, ऐसा करने वाला पहला देश बना  मानसिक स्वास्थ्य
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N ने ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में बनाया विश्व रिकॉर्ड  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ऑस्ट्रेलिया: पूर्व प्रेमी ने तारों से बांधकर जिंदा दफनाई थी भारतीय छात्रा, आजीवन कारावास की सजा हत्या

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: नदी में खो गया था बटुआ, अब 29 साल बाद मालकिन के पास वापस आएगा अमेरिका
    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लेम्बोर्गिनी कार हुई नीलाम, जानिए कितने करोड़ में बिकी डोनाल्ड ट्रंप
    मलेशिया के नए राजा बेहिसाब संपत्ति के मालिक, 300 कारों से लेकर खुद की सेना मलेशिया
    इंग्लैंड: 285 साल पुराने नींबू की करीब 1.5 लाख रुपये में हुई नीलामी इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025