LOADING...
इस कंपनी ने अपने 198 कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिए 70 करोड़ रुपये

इस कंपनी ने अपने 198 कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिए 70 करोड़ रुपये

लेखन अंजली
Dec 12, 2019
04:57 pm

क्या है खबर?

प्रतिवर्ष साल खत्म होने पर कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस के तौर पर विदेश यात्रा, दोगुना सैलरी या कई अन्य चीज़े देती हैं। मगर, एक अमेरिकी कंपनी द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए गए बोनस के बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, अमेरिका के मैरीलैंड की रियल एस्टेट कंपनी सैंट जॉन प्रॉपर्टीज ने अपने 198 कर्मचारियों को 70 करोड़ रुपये का बोनस दिया है। इसमें सबसे बड़ी बात ये रही कि कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं थी।

ऐलान

हॉलीडे पार्टी में किया गया ऐलान

जानकारी के मुताबिक, बोनस का ऐलान कंपनी द्वारा एक हॉलीडे पार्टी में किया गया। सभी कर्मचारियों को उनका बोनस एक बंंद लाल लिफाफे में दिया गया, जिसके अंतर्गत प्रति कर्मचारी को औसतन 50 हजार डॉलर यानी लगभग 35 लाख रुपये प्राप्त हुए। कंपनी के कर्मचारियों को यह नहीं पता था की लिफाफे में क्या है, इसलिए लिफाफे में बोनस का चेक देखने के बाद कोई कर्मचारी हैरान रह गया तो कइयों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

कारण

कंपनी के प्रेसिडेंट ने बताया कर्मचारियों को बोनस देने का मुख्य कारण

कंपनी के प्रेसिडेंट लॉरेंस मेक्रांट्स ने बताया कि कंपनी ने पिछले 14 साल के दौरान 200 लाख वर्ग फीट में कन्स्ट्रक्शन और डेवलपमेंट किया है, जिसका श्रेय उनके कर्मचारियों को ही जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 14 साल में कंपनी ने जो मुकाम हासिल किया है, इसके लिए कर्मचारियों ने भी कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कंपनी भी उनके लिए कुछ बड़ा करना चाहती थी, इसलिए यह बोनस सरप्राइज गिफ्ट उन्हें दिया गया है।

Advertisement

परिश्रम

काम और समय के आधार निर्धारित किया गया था बोनस

कंपनी के प्रेसिडेंट के मुताबिक, यह बोनस कर्मचारियों के काम और समय के आधार पर तय किया गया था, जिसमें सबसे कम सरप्राइज मनी 100 डॉलर यानी लगभग सात हजार रुपये की थी। सबसे कम सरप्राइज मनी उन कर्मचारियों को दी गई है, जिन्होंने हाल ही में ये कंपनी ज्वाइन की है। जबकि बोनस के रूप में सबसे बड़ी रकम दो लाख 70 हजार डॉलर कंपनी के पुराने कर्मचारियों में से एक को दी गई है।

Advertisement

अन्य खर्च

दूसरी शाखाओं के कर्मचारियों का खर्च उठाया गया

बोनस की घोषणा सुनते ही कर्मचारी काफी खुश हो गए थे, इसलिए पार्टी में सभी ने अपनी-अपनी कहानियां सुनाई। कोई क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाना चाहता था, तो कोई लोन चुकाना चाहता था। कंपनी के प्रेसिडेंट के अनुसार, कंपनी के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कंपनी की दूसरी शाखाओं से आए हुए कर्मचारियों के लिए हवाई किराया और उनके ठहरने के लिए होटल का खर्च उठाया गया है।

Advertisement