NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / रास्तों के मामले में महिलाओं से बेहतर होते हैं पुरुष, अध्ययन में दावा
    अगली खबर
    रास्तों के मामले में महिलाओं से बेहतर होते हैं पुरुष, अध्ययन में दावा
    महिलाओं के मुकाबले पुरुष की नेविगेशन क्षमता होती है अच्छी

    रास्तों के मामले में महिलाओं से बेहतर होते हैं पुरुष, अध्ययन में दावा

    लेखन अंजली
    Jan 18, 2024
    08:39 pm

    क्या है खबर?

    एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि पुरुष रास्तों के मामलों में महिलाओं से बेहतर होते हैं।

    अमेरिका के इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन विश्वविद्यालय के एक हालिया अध्ययन के मुताबिक, छोटी उम्र से ही लड़कों को लड़कियों की तुलना में बाहरी गतिविधियों में शामिल होने के लिए ज्यादा प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनमें रास्तों से संबंधित कौशल बेहतर विकसित होता है।

    आइए इस अध्ययन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    अध्ययन

    21 अलग-अलग प्रजातियों के नर और मादाओं पर किया गया अध्ययन

    बीते बुधवार (17 जनवरी) को द रॉयल सोसाइटी पेपर में प्रकाशित इस अध्ययन में 21 अलग-अलग प्रजातियों के नर और मादाओं की रास्ता खोजने की क्षमताओं की तुलना की गई, जिनमें मेंढक, घोड़े और मनुष्य आदि शामिल रहे।

    शोधकर्ताओं ने कहा, 'व्यवहार में लैंगिक अंतर जैविक और सांस्कृतिक वजहों से उत्पन्न हो सकता है और इसका मुनष्य के इवोल्यूशन से कोई लेना-देना नहीं है।'

    जानकारी

    घरेलू सीमाओं में सीमित रह जाती हैं महिलाएं- अध्ययन

    अध्ययन में वर्चुअल रियल्टी या फिर वास्तविक दुनिया में केवल मैप या मौखिक निर्देशों के लिए इंसानों की रास्ता खोजने की क्षमता का परीक्षण किया गया, जिसमें दिलचस्प परिणाम सामने आए।

    अध्ययन में अधिकांश प्रजातियों के नरों ने आमतौर पर रास्तों के मामले में मादाओं से बेहतर प्रदर्शन किया क्योंकि मादाएं घरेलू सीमाओं के कारण आगे नहीं बढ़ पाई, फिर चाहे उनका कारण खाना हो या बच्चे पालना।

    कारण

    इन कारणों से भी महिलाओं की तुलना में पुरुषों की क्षमता बेहतर

    आर्थिक स्थिति, संस्कृति और नस्ल जैसी विविध जनसांख्यिकी से संबंधित परिणाम बताते हैं कि रास्ते खोजने में असमानताएं सांस्कृतिक कारणों से भी हो सकती हैं क्योंकि इस क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं के अनुभवों के बीच एक बड़ा अंतर है।

    इसके अतिरिक्त पुरुषों और महिलाओं के बीच जैविक अंतर भी इसका कारण हो सकता है क्योंकि देखा गया है कि हार्मोनल अंतर के कारण कई प्रकार के मानवीय कार्य प्रभावित होते हैं।

    निष्कर्ष

    संस्कृति पुरुषों और महिलाओं के अनुभवों को दे सकती है अच्छा आकार- शोधकर्ता

    इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन विश्वविद्यालय की शोधकर्ता जस्टिन रोड्स का कहना है कि अगर पुरुषों में रास्ता खोजने का बेहतर कौशल होता है तो ये उनसे बच्चों में भी जाएंगे।

    उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि संस्कृति पुरुषों और महिलाओं के अनुभवों को अच्छा आकार दे सकती है।

    हालांकि, समान पालन-पोषण वाले व्यक्तियों पर हुए अध्ययन में पुरुषों और महिलाओं के रास्ता खोजने के कौशल में कोई अंतर नहीं पाया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    अमेरिका

    पन्नू हत्या साजिश: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आरोपी निखिल गुप्ता की याचिका, संवेदनशील मामला बताया सुप्रीम कोर्ट
    #NewsBytesExplainer: यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ा मामला क्या है, जिसने दुनियाभर में हड़कंप मचाया? #NewsBytesExplainer
    हूती विद्रोहियों ने नजरअंदाज की अमेरिका की अंतिम चेतावनी, जहाज पर हमले के लिए भेजा ड्रोन यमन
    अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर पर हमला, खालिस्तानियों ने बोर्ड पर लिखा 'मोदी आतंकवादी है' खालिस्तान

    अजब-गजब खबरें

    जानवरों से जुड़े कुछ अजीब तथ्य, जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे अजब-गजब
    आग फेंकने से सिर पर लाठी मारने तक, ये हैं भारतीय त्योहारों की कुछ अजीब परंपराएं  त्यौहार
    चीन: चूहे ने काटी युवती की उंगली, बदले में युवती ने सिर पर गड़ा दिए दांत  चीन समाचार
    अमेरिका: महिला को हुए जुड़वा बच्चे, लेकिन अलग-अलग साल में हुआ जन्म अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025