दुबई की कंपनी ने कर्मचारी को तोहफे में दी 4 करोड़ रुपये की लेम्बोर्गिनी उरुस
क्या है खबर?
हर कंपनी दिवाली या क्रिसमस जैसे त्योहारों पर अपने कर्मचारियों को तोहफे देती हैं। हालांकि, दुबई की एक कंपनी ने अपनी एक कर्मचारी को ऐसा तोहफा दे डाला, जिसे देखकर पूरी दुनिया दंग रह गई है। दुबई की इस रियल एस्टेट कंपनी ने अपनी सबसे मेहनती कर्मचारी को 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली चमचमाती लेम्बोर्गिनी उरुस भेंट की है। इस तोहफे ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा है।
तोहफा
क्या है पूरा मामला?
'रिचकी प्रॉपर्टीज' के मालिक दबान ओथमान ने नतालिया शावेज के अच्छे काम के लिए उन्हें इतनी आलीशान गाड़ी तोहफे में दी। नतालिया ने 2 सालों के अंदर 500 मिलियन डॉलर यानि 4760 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री पूरी की थी।
कंपनी की तीसरी वर्षगांठ के समारोह के दौरान उन्हें यह गाड़ी पेश की गई। साथ ही उन्हें कंपनी की 2026 की 'टॉप परफॉर्मर' भी चुना गया।
इस पल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
📹 No Sweets or Dry Fruits: Dubai Company Goes Viral After Gifting Top Employee A Lamborghini 🤯
— RT_India (@RT_India_news) October 30, 2026
To be fair, it was given to an agent who reportedly closed over $500mn in sales for the real estate company.
What did your company gift you for this Diwali?
📹 Richkey_properties /… pic.twitter.com/HlY8P0xTBW
वीडियो
ऐसे मिला नतालिया को सरप्राइज
वायरल हो रहे वीडियो में नतालिया को मंच पर बुलाया जाता है और ट्रॉफी दी जाती है। जब वह स्टेज से उतरने लगती हैं तो उन्हें रोककर वापस बुलाया जाता है और कहा जाता है कि एक सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा है।
इसके बाद उन्हें रिबन से सजी उनकी नई-नवेली लेम्बोर्गिनी उरुस को अनबॉक्स करने को कहा जाता है। गाड़ी के साथ-साथ नतालिया को 4 पुरस्कारों के साथ घर भेजा गया था।
पोस्ट
कंपनी ने नतालिया के काम को सराहा
'रिचकी प्रॉपर्टीज' ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके नतालिया की तारीफों के पुल बांधें। कंपनी ने लिखा, 'Q1-Q3 तक अपना दबदबा बनाए रखा, जिससे उन्हें रिचकी टॉप परफॉर्मर ऑफ 2026 का खिताब मिला और वह सबसे बड़ा ग्रैंड प्राइज अपने नाम कर ले गईं।'
नतालिया ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरी निरंतरता एक खास लक्ष्य से आती है: निवेशकों को दुबई में निवेश करने में मदद करना। मैं हर सौदे में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करती हूं।"
जानकारी
नतालिया ने कंपनी के बारे में क्या कहा?
नतालिया के मुताबिक, वह हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं, क्योंकि इस इंडस्ट्री में लोग कभी रुक नहीं सकते। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें पता था कि अपने करियर में नई जगहों तक पहुंचने के लिए उन्होंने सही जगह चुनी है।