NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / दुबई: 1,357 करोड़ रुपये का बिक रहा है आलीशान पेंटहाउस, जानिए इसमें क्या-क्या है
    अगली खबर
    दुबई: 1,357 करोड़ रुपये का बिक रहा है आलीशान पेंटहाउस, जानिए इसमें क्या-क्या है
    163 मिलियन डॉलर में बिक रहा है दुबई का आलीशान पेंटहाउस

    दुबई: 1,357 करोड़ रुपये का बिक रहा है आलीशान पेंटहाउस, जानिए इसमें क्या-क्या है

    लेखन अंजली
    Jan 04, 2024
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    दुबई अपनी लक्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है।

    अब खबर है कि यहां के रैफल्स द पाम दुबई रेजिडेंस में सुपर पेंटहाउस R1 को 1,357 करोड़ रुपये में बेचा जा रहा है। इससे दुबई का रियल एस्टेट बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।

    एमराल्ड पैलेस ग्रुप (EPG) का यह पेंटहाउस 77,707 वर्ग फुट तक फैला हुआ है।

    EPG के उपाध्यक्ष का मानना है कि यह ब्रिकी दुबई रियल एस्टेट के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    सुविधाएं

    पेंटहाउस में मिलने वाली सुविधाएं

    इस पेंटहाउस में 8 बेडरूम, एक प्राइवेट एलिवेटर, थिएटर, एक जिम, बास्केटबॉल कोर्ट और स्पा के साथ एक क्रायोजेनिक कमरा है।

    इसके अतिरिक्त इसमें एक विश्राम कक्ष, आउटडोर पूल, बारबेक्यू क्षेत्र, एक छोटा गोल्फ कोर्स, एक बगीचा और एक सिगार लाउंज है। साथ ही इससे अरब की खाड़ी का 360 डिग्री का दृश्य भी दिखता है।

    इस पेंटहाउस में बड़े समारोहों की मेजबानी के लिए एक बड़ी छत और टेपपानाकी रसोई के साथ एक डाइनिंग हॉल भी है।

    बुकिंग

    बुकिंग की तारीख के 15 महीने बाद खरीददार को मिलेगा पेंटहाउस

    EPG के उपाध्यक्ष ने मीडिया से कहा कि आलीशान पेंटहाउस R1 वैश्विक रियल एस्टेट बाजार में दुबई की हालिया केंद्रीय स्थिति और अत्यधिक अमीर व्यक्तियों द्वारा लग्जरी संपत्तियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष महत्व रखता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि जो भी इस पेंटहाउस को खरीदता है, उसे बुकिंग की तारीख के 15 महीने बाद इसे सौंपा जाएगा। इसके बाद वह व्यक्ति इसका इस्तेमाल अपने तरीके कर सकता है।

    बिक्री

    पेंटहाउस R1 से पहले बिक चुके हैं ये आलीशान पेंटहाउस

    दुबई के प्रॉपर्टी बाजार में लगातार रिकॉर्ड तोड़ कीमतें देखी जा रही है।

    आलीशान पेंटहाउस R1 से पहले नवंबर में पाम जुमेराह द्वीप के कोमो रेजिडेंस में 5 बेडरूम वाले पेंटहाउस को 1.3 करोड़ डॉलर यानी 1,132 करोड़ रुपये में बेचा गया था।

    22,000 वर्ग फुट तक फैले इस पेंटहाउस में एक प्राइवेट लिफ्ट और फर्श से छत तक खिड़कियां शामिल हैं।

    इसके अलावा जून, 2023 में बिंगहाटी के स्काई मेंशन पेंटहाउस को 1,698 करोड़ रुपये में बेचा गया था।

    मांग

    दुबई में कीमतें और बढ़ने की संभावना

    कई संपत्ति बाजारों के मुताबिक, भविष्य में भी दुबई के लग्जरी आवासीय घरों की कीमत में बढोतरी देखी जा सकती है।

    अगर ऐसा हुआ तो दुबई का रियल एस्टेट बाजार विश्व स्तर पर अपनी एक अलग जगह बना लेगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुबई की प्रमुख जगहों में स्थित घरों की कीमतें 5 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है, जबकि अन्य जगहों पर 3.5 प्रतिशत तक कीमत बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुबई
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान पर भड़के निर्देशक राहुल ढोलकिया, बोले- फिल्म का प्रमोशन करो, ज्ञान मत बांटो आमिर खान
    एलन मस्क के पिता और बहन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे, रामलला के करेंगे दर्शन  एलन मस्क
    मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला, आधार कार्ड के जरिए कैसे किया फर्जीवाड़ा? मध्य प्रदेश
    बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    दुबई

    समुद्री रास्ते से दुबई भागने की फिराक में है श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे- रिपोर्ट श्रीलंका
    आप्रवासियों के लिए 6 उभरते शहरों में बेंगलुरू शामिल- रिपोर्ट भारत की खबरें
    मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट मुकेश अंबानी
    लखनऊ: बरामद हुई 10 करोड़ रुपये की व्हेल की उल्टी, यह इतनी महंगी क्यों होती है? लखनऊ

    अजब-गजब खबरें

    यहां कंपनी ने शुरू की अनोखी बोनस योजना, लाभ पाने के लिए रोजाना लगानी पड़ेगी दौड़ चीन समाचार
    अमेरिका: 331 रुपये में खरीदा गया फूलदान नीलामी में 89 लाख रुपये में बिका  अमेरिका
    अमेरिका: 90 साल की उम्र में महिला ने हासिल की मास्टर डिग्री, कायम की मिसाल अमेरिका
    अमेरिका: राजकुमारी डायना की यह पोशाक नीलामी में 9.14 करोड़ रुपये में बिकी अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025