NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / चंद्रयान-3 से लेकर G20 तक: इस साल के 5 सबसे यूनिक गणेशोत्सव पंडाल   
    अगली खबर
    चंद्रयान-3 से लेकर G20 तक: इस साल के 5 सबसे यूनिक गणेशोत्सव पंडाल   
    इस साल के 5 सबसे यूनिक गणेशोत्सव पंडाल

    चंद्रयान-3 से लेकर G20 तक: इस साल के 5 सबसे यूनिक गणेशोत्सव पंडाल   

    लेखन अंजली
    Sep 20, 2023
    03:45 pm

    क्या है खबर?

    गणेशोत्सव पूरे भारत में मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। इस बार यह 19 सितंबर से शुरू है और 28 सितंबर को 10वें दिन गणेश विसर्जन होगा।

    इस अवसर पर कई जगहों पर चंद्रयान-3 से लेकर G20 जैसी थीम पर पंडाल बने हैं, जो बहुत सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    आइए आज हम आपको 5 ऐसे ही यूनिक गणेशोत्सव पंडाल के बारे में बताते हैं, जिनकी सजावट या गणेश मूर्ति लाखों लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

    #1

    कई राज्यों में बने चंद्रयान-3 की थीम पर गणेश पंडाल

    पिछले महीने भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था और इसका जश्न अब तक मनाया जा रहा है।

    दरअसल, तमिलनाडु में चंद्रयान-3 की थीम पर एक गणेश पंडाल बनाया गया है। पंडाल के बाहर अंतरिक्ष यान का एक मॉडल सड़क के किनारे लटका हुआ है, जो एक छोटे ISRO अंतरिक्ष यान का भ्रम पैदा करता है।

    इसके अतिरिक्त तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में भी मिनी ISRO अंतरिक्ष यान पंडाल बने हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए तमिलनाडु के गणेश पंडाल की वीडियो

    Irrespective of what the occasion is, #chandrayaan3 never ceases to fascinate & win ❤️❤️❤️#lvm3 rocket model lifts-off, at a #ganeshachaturthi pandal in #chennai #TamilNadu (2months+ after #CHANDRAYAAN3 lifted off) #india #isro #space #science #tech #GaneshChaturthi #Ganesh pic.twitter.com/qGFNBu0HjB

    — Sidharth.M.P (@sdhrthmp) September 19, 2023

    #2

    पुणे में बना अयोध्या राम मंदिर की थीम पर गणेश पंडाल

    गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र के पुणे में अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर एक गणेश पंडाल बना है।

    पंडाल की आयोजन समिति के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने राम मंदिर के डिजाइन को दोहराने की कोशिश की है, जहां भगवान राम विराजमान होंगे। इसके अतिरिक्त एक रामसेतु भी बनाया गया है, जहां से लोग प्रवेश करेंगे।

    अधिकारी ने यह भी कहा, ''पंडाल में पत्थर लिए हुए भगवान हनुमान की मूर्तियां भी हैं।''

    #3

    भुवनेश्वर में G20 से प्रेरित गणेश पंडाल

    ओडिशा के भुवनेश्वर में G20 शिखर सम्मेलन और चंद्रयान -3 से प्रेरित एक थीम वाला पंडाल स्थापित किया गया है, जिसमें 51 फुट ऊंची भगवान गणेश की मूर्ति भी रखी है।

    पंडाल की आयोजन समिति के मुताबिक, G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करना हमारे देश और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण था, इसलिए उन्होनें सोचा कि हमें त्योहार मनाते समय इस अवसर को याद करने से नहीं चूकना चाहिए।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए भुवनेश्वर के गणेश पंडाल की वीडियो

    VIDEO | On the occasion of Ganesh Chaturthi, a themed pandal inspired by the G20 Summit and Chandrayaan-3, featuring a 51-foot-tall idol, has been set up in Bhubaneswar, Odisha.#GaneshChaturthi2023 #ganeshotsav2023 pic.twitter.com/nUe2pDDls4

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2023

    #5

    बेंगलुरू में करोड़ों रुपये के नोटों और सिक्कों से सजाया गया गणपति मंदिर

    कर्नाटक के बेंगलुरू के जेपी नगर स्थित श्री सत्य गणपती मंदिर को लक्ष्मी कटाक्ष का स्पर्श देते हुए 70 लाख रुपये के सिक्कों और 2.18 करोड़ रुपये के नोटों से सजाया गया है।

    इस मंदिर को हर साल गणेश उत्सव के दौरान अपने परिसर को एक अनूठा रूप देने के लिए जाना जाता है।

    इस बार 10, 20, 50 से लेकर 500 रुपये तक के सैकड़ों सिक्कों और नोटों का इस्तेमाल करके मंदिर को सजाया गया है।

    #4

    मुंबई में सोने-चांदी की गणेश मूर्ति का पंडाल 

    गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई के गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (GSB) सेवा मंडल ने अपने पंडाल में 18 सितंबर को 69 किलो सोने और 336 किलो चांदी से सजी भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की।

    GSB सेवा मंडल के एक प्रतिनिधि ने ANI को बताया कि इस साल वह 69वां गणपति उत्सव मनाने जा रहे हैं और सफल चंद्रयान-3 मिशन के लिए भगवान गणेश को धन्यवाद देने के लिए 19 सितंबर को एक विशेष हवन भी किया।

    ट्विटर पोस्ट

    बेंगलुरू के गणपति मंदिर की सजावट का वीडियो

    #WATCH बेंगलुरु: गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर पुत्तेनहल्ली के सत्यगणपति मंदिर को नोटों और सिक्कों से सजाया गया है। pic.twitter.com/aTS0In8c6J

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गणेशोत्सव
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन

    गणेशोत्सव

    गणेश चतुर्थी विशेष: भारत में इन पांच जगहों पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है गणेशोत्सव मुंबई
    गणेशोत्सव के दौरान खुद की मीठा खाने की इच्छा को इन तरीकों से करें नियंत्रित खान-पान
    गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत हरियाणा
    खाद्य पदार्थों की मदद से घर पर बनाएं पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा, जानिए 5 तरीके गणेश चतुर्थी

    अजब-गजब खबरें

    फिलीपींस: यह कराओके गाना एक दर्जन से अधिक मौतों का बना कारण, जानिए कैसे  फिलीपींस
    इंग्लैंड: फर्श पर लेटकर योग कर रहे थे लोग, व्यक्ति ने सामूहिक हत्या समझकर बुलाई पुलिस  इंग्लैंड
    यह चीनी व्यक्ति फ्रॉक जैसी दिखने वाली लोलिता पोशाक पहनकर जाता है ऑफिस, जानिए कारण चीन समाचार
    बाजार में आया चिप्स और मेयोनीज से भरा अनोखा पाव, देखिए अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन का वीडियो  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025