ईंट और सीमेंट से नहीं, बल्कि 3D प्रिंटर का इस्तेमाल करके बनाई गई हैं ये इमारतें
क्या है खबर?
घर बनाने के लिए आम तौर पर पत्थर, ईंट, सीमेंट और लकड़ी आदि का इस्तेमाल होता है।
पहले मिटटी के घर बनाए जाते थे, जिनके मजबूत न होने के कारण अन्य सामग्रियों का इस्तेमाल होने लगा।
आज के समय में इतना तकनीकी विकास हो गया है कि लोग घर बनाने के लिए प्रिंटर का इस्तेमाल करने लगे हैं।
जिन 3D प्रिंटर से हम अपना होमवर्क प्रिंट किया करते थे, उन्हीं की मदद से अब ऊंची-ऊंची इमारतें बनाई जा रही हैं।
#1
टोर अल्वा
हाल ही में 3D प्रिंटर की मदद से बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची इमारत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
यह इमारत स्विट्जरलैंड के 11 लोगों की आबादी वाले मुलेंग्स गांव में बनाई गई है, जिसका नाम टोर अल्वा या सफेद टावर है।
इसे ईटीएच ज्यूरिख के शोधकर्ताओं और फंदाजीयुन ओरिजेन ने मिलकर बनाया है। टोर अल्वा 30 मीटर ऊंची है और इसमें 32 अलग-अलग स्तंभ हैं, जो विशाल स्क्रू और स्टील केबल से जुड़े हुए हैं।
#2
टेकला
टेकला मिट्टी से बना एक प्रोटोटाइप भवन है, जिसका निर्माण 3D प्रिंटर से किया गया है।
इसका पहला मॉडल इटली के वास्तुकला स्टूडियो मारियो कुसिनेला आर्किटेक्ट्स (MCA) द्वारा डिजाइन किया गया था और अप्रैल 2021 तक 3D प्रिंटिंग विशेषज्ञों WASP ने इसे निर्मित किया था।
इस घर में 2 गुंबद बनाए गए हैं, जो लगभग 60 वर्ग मीटर तक फैले हैं। हर गुंबद की छत पर एक विशाल खिड़की लगाई गई है, जिसकी मदद से अंदर रोशनी आती है।
#3
प्रोजेक्ट माइलस्टोन
हौबेन/वैन मिरलो आर्किटेक्ट्स ने नीदरलैंड के बोस्रिक में एक सोसाइटी बनाई है, जिसे प्रोजेक्ट माइलस्टोन नाम दिया गया है।
इस कंपनी का उद्देश्य दुनिया की पहली और यूरोप की पहली रहने लायक 3D प्रिंटर निर्मित किराये की संपत्ति बनना था।
इसे आइंडहोवन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर एक शोध परियोजना के हिस्से के रूप में विकसित किया गया था।
इस सोसाइटी में कुल 5 घर हैं, जिनमें से एक में लोग रहने भी लगे हैं।
#4
कासा कोविदा
कासा कोविदा 3D प्रिंटर से बनाया गया एक टिकाऊ घर है। इसे कोलोराडो की सैन लुइस घाटी में इमर्जिंग ऑब्जेक्ट्स नामक कंपनी ने डिजाइन किया है।
यह घर 3 बेलनाकार खंडों या गुंबददार संरचनाओं को जोड़कर बनाया गया है, ताकि इसमें कई लोग एक साथ रह सकें।
कासा कोविदा की दीवारें रेत, मिट्टी और पानी का उपयोग करके बनाई गई हैं।
घर को 3 अक्षीय चयनात्मक अनुपालन आर्टिकुलेटेड रोबोट आर्म का उपयोग करके बनाया गया है।
#5
कर्व अपील
कर्व अपील दुनिया का पहला फ्रीफॉर्म 3D प्रिंटेड घर है, जिसका निर्माण टेनेसी के चट्टानूगा में किया गया है।
इसे बनाने के लिए 3D प्रिंटेड प्लास्टिक और कार्बन-फाइबर पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
यह घर प्रिंट करके बनाए गए बाकि सभी घरों से ज्यादा सुंदर है, क्योंकि इसकी डिजाइन सुडौल, घुमावदार और अलग है।
इसकी दीवारें चिकनी बनाई गई हैं, जिसके कारण रोशनी पड़ने पर वे चमकने लगती हैं।