जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: क्रेग इरविन ने लगाया वनडे करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के 5वें मुकाबले में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान क्रेग इरविन ने 46 गेंदों में अर्धशतक लगाया।
उन्होंने 48 गेंदों पर 104.17 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके भी लगाए। विक्रमजीत सिंह ने उन्हें क्लेटन फ़्लॉइड के हाथों कैच आउट कराया।
यह इरविन के वनडे करियर का 19वां अर्धशतक है।
वनडे में इरविन ने 4 शतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रन है।
डेब्यू
नेपाल के खिलाफ जड़ा था शतक
इससे पहले विश्व कप क्वालीफायर्स 2023 के पहले मुकाबले में इरविन ने नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ कप्तानी पारी खेली थी।
उन्होंने इस मैच में 128 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए थे। साथ ही 15 चौके और 1 छक्का भी लगाया था।
इरविन ने 112 वनडे की 108 पारियों में अब तक 33.75 की औसत और 76.21 की स्ट्राइक रेट से 3,206 रन बनाए हैं।
उन्होंने 4 अगस्त, 2011 को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।